Author: Sankalan News

चतरा/गिद्धौर:भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन रैली अभियान के तहत बुधवार को गिद्धौर में विशाल रैली निकाली गई। रैली मुख्य चौक से प्रारंभ होकर प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंची। जहां पर जन आक्रोश रैली सभा में तब्दील हो गई।रैली का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार,महामंत्री सह सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार राणा,ओबीसी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार,कर रहे थे।कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा,अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता जीतन राम मुख्य रूप से उपस्थित थे।भाजपाइयों ने कहा कि हेमंत सरकार द्वारा गिद्धौर प्रखंड को सुखाड़ क्षेत्र घोषित नहीं किया जाना…

Read More

चतरा :-गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय के मुख्य चौक पर स्थित सरकारी शराब दुकान के संचालन में काफी अनियमितता बरती जा रही है। एक ओर जहां गिद्धौर कैशलेस घोषित है। वहीं इस सरकारी शराब की दुकान में न तो ई-पॉश मशीन है,फोन पे,गूगल पे की सुविधा है। वैसे में लाभुकों से दुकानदारों द्वारा प्रति बोतल 10 से 20 रुपया कि अधिक की वसूली की जा रही है।शिकायत के बाबजूद आबकारी विभाग द्वारा कोई करवाई नहीं किया जा रहा है।वैसे में उपभोक्ताओं को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।जबकि सरकारी शराब दुकान में लक्ष्य के अनुरूप बिक्री नहीं हो रही है। वैसे में…

Read More

चतरा/गिद्धौर:विद्युत विभाग ने बुधवार को प्रखंड के गिद्धौर में छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी अभियान का नेतृत्व विद्युत विभाग के कनीय अभियंता तरुण कुमार द्वारा किया गया। इस अभियान में सहायक विद्युत कर्मी महावीर दांगी,पंकज कुमार वर्मा सहित अन्य कर्मी शामिल थे। छापेमारी अभियान के दौरान छह लोग विद्युत चोरी करते पकड़े गए। जिनके विरूद्ध स्थानीय थाना में विद्युत चोरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई।साथ ही इन लोगो पर 293523 रुपया का जुर्माना लगाया गया।दर्ज प्राथमिकी में गिद्धौर के कमलेश दांगी पर 54940 रुपया,सुरेंद्र दांगी पर 51860 रुपया,त्रिलोकी महतो पर 84175 रुपया,हेमराज महतो पर 49783 रुपया,राजेश साव पर 38425 रुपया…

Read More

चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ की गई।समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम अन्तर्गत जिले के विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं से संबंधित लगाये गए स्टॉलों में प्राप्त आवेदनों कि समीक्षा बारी बारी से किया। उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देेशित किया कि स्टॉलों में प्राप्त आवेदनों का ऑन स्पॉट निष्पादन, ऑन लाइन इंट्री तीव्र गति से करें। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देशित…

Read More

चतरा :-भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली से प्राप्त निदेश के आलोक में मतदात सूची के प्रारूप प्रकाशन की तिथि दिनांक 09.11.2022 के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त चतरा के निर्देशानुसार आज जतराहीबाग चौक से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम तक Walkthon जिसका Theme “A Step for Participative Election” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम नए मतदाता को मतदाता सूची में शामिल करने हेतु जागरूकता के लिए की गई। वैसे मतदाता जिनका आयु 18 वर्ष हो चुकी है वे आज दिनांक 9 नवंबर 2022 से 8 दिसंबर 2022 तक अपने अपने…

Read More

चतरा हजारीबाग मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के बारियातु पंचायत के महुआटांड़ मोड़ के समीप मंगलवार को सुबह एक कार पेड़ से टकरा गई। जिससे कार पर सवार एक ही घर के छह लोग घायल हो गए। जिसमें एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि प्रखंड मुख्यालय निवासी दीपक दांगी,अपनी नानी भगवती देवी,पत्नी बबीता देवी,छोटे भाई की पत्नी आकांक्षा देवी, पुत्र नयनदीप दांगी,व पुत्री दीपशिखा दांगी को लेकर स्विफ्ट डिजायर से बलबल गर्म जलकुंड स्नान करने व मां बागेश्वरी मंदिर पूजा अर्चना करने जा रहे थे। इसी क्रम में उक्त स्थान पर जानवर दौड़ जाने…

Read More

चतरा:-गिद्धौर प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ संजीत कुमार सिंह ने सोमवार को बीएलओ के साथ बैठक किया।इस दौरान बैठक में उपस्थित बीएलओ को बीडीओ ने कहा कि 9 नवम्बर को सभी बूथ पर मतदाता सूची का प्रकाशन मतदाताओं के बीच किया जाएगा।प्रत्येक बूथ पर 12,13,19 व 20 नवम्बर को विशेष शिविर लगाकर मतदाता सूची में छुटे हुए मतदाताओं को 1-1-2023 तक 18 वर्ष अहर्ता रखने वाले मतदाता को मतदाता सूची में जोड़ने का निर्देश सम्बंधित बीएलओ को दिया। साथ ही 9 नवम्बर से 8 दिसम्बर तक बूथ पर विशेष मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जाएगा।बैठक में जीपीएस मिथलेश कुमार सिंह…

Read More

चतरा:-गिद्धौर प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को बीडीओ संजीत कुमार सिंह ने राजनीतिक पार्टी अध्यक्षों के साथ बैठक किया।बैठक लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कि गई।बैठक में उपस्थित राजनीति पार्टी के अध्यक्षों को बीडीओ ने प्रखंड के सभी बूथों पर राजनीतिक पार्टी के बूथ एजेंटों की नियुक्ति की जानकारी ली।साथ ही बीडीओ ने बताया कि 9 नवम्बर से प्रखंड के सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा।साथ ही 1-1-2023अहर्ता रखने वाले 18 वर्ष के सभी मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने में सहयोग करने की अपील पार्टी अध्यक्षो से की।बैठक में जीपीएस मिथलेश कुमार सिंह,उजवल सिंह,भाजपा…

Read More

चतरा पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के द्वारा अपराध नियंत्रण रोकथाम करने हेतु लगातार थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग करने का आदेश प्राप्त हुआ वाहन चेकिंग के दौरान हंटरगंज थाना अंतर्गत प्रतापपुर मोड़ के पास से एक मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्तियों को 2 किलो 300 ग्राम अवैध अफीम के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया पकड़े गए तीनों व्यक्ति प्रदीप कुमार यादव मुकेश यादव विकास कुमार यादव तीनों सलैया थाना वशिष्ठ नगर चतरा के रहने वाले हैं गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से 2 किलो 300 ग्राम अवैध अफीम तीन मोबाइल फोन एक लाख रुपया नगद 1 होंडा शाइन मोटरसाइकिल जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर…

Read More

चतरा:- प्रतापपुर प्रखंड के बिलासपुर और बधार गांव में 16अक्टूबर को दो अलग-अलग हुई घटनाओं को लेकर पहुंचे अखिल भारतीय भुइयाँ समाज कल्याण समिति के चतरा जिला अध्यक्ष उमेश भारती के नेतृत्व में प्रतापपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी– मुरली यादव से प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात सरकारी मुआवजा एवं अंबेडकर आवास तत्काल परिजनों को सहायता देने के लिए ज्ञापन सौंपते हुए ।मौके पर उपस्थित संगठन मंत्री प्रभु भारती, प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र भारती, कोषाध्यक्ष नरेश भारती, विजय भारती, अशोक भारती, शंकर भारती, बिगन भारती, गणेश भारती, साथ में मौजूद थे।

Read More