इटखोरी : भद्रकाली महाविद्यालय के 11वीं कक्षा के छात्र सौरव कुमार राणा पिता नारायण राणा की मृत्यु सर्पदंश से हो गई। सौरभ मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव का विद्यार्थी था। उसकी मृत्यु की खबर सुनकर पूरे महाविद्यालय में शोक की लहर दौड़ गई जिसने भी सुना वह हतप्रभ था। सौरभ एक मेधावी और प्रतिभावान छात्र के रूप में महाविद्यालय में जाना जाता था। वह मयूरहंड थाना अंतर्गत मझौली गांव का रहने वाला था। महाविद्यालय में एक शोक सभा का आयोजन कर उसकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना की गई। संवादाता संतोष कुमार दास
Author: Sankalan News
चतरा : रविवार को डाड़हा सरना स्थल में बैठक की गई जिसमें बिरसा मुंडा की जगन्ती 15 नवम्बर को मनाने को लेकर निर्णय लिया गया, जिसमें मैराथन दौड़ और पत्थल गड़ी का कार्यक्रम करने का निणर्य लिया गया। की जिसमें भीम आर्मी भारत एकता मिशन चतरा जिला के पदाधिकारीगण उपस्थित हुए। जिसमे भीम आर्मी संगठन पर भी विचार विमर्श किया गया और मीम आर्मी संगठण के विस्तार पर भी चर्चा हुई तथा 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा की जयन्ती में शामिल होने की सहमति बनी, इस मौके जिला अध्यक्ष सारदा देवी, मेन मोर्चा के अध्यक्ष आफताब अहमद, वरिये उपाध्यक्ष संकर…
चतरा/गिद्धौर:हेमंत सरकार द्वारा विधानसभा के विशेष सत्र में 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति के साथ-साथ ओबीसी को 14 से बढाकर 27 प्रतिशत आरक्षण बिल पास किए जाने पर रविवार को गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय में आभार पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में महागठबंधन के विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ-साथ ग्रामीण व अन्य शामिल थे। पदयात्रा ब्लॉक मोड़ से प्रारंभ हुआ जो मुख्य मार्ग का भ्रमण करते हुए मुख्य चौक पहुंची।जहां पदयात्रा सभा में तब्दील हो गया। पदयात्रा के दौरान विभिन्न राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ ग्रामीणों ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर उसे बधाइयां दि।जबकि आतिशबाजी कर…
चतरा/गिद्धौर:रविवार को उपनिर्वाचन पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी गिद्धौर पहुचीं और उन्होंने प्रखंड के कई बूथों का औचिक निरीक्षण किया। इस दौरान उपनिर्वाचन पदाधिकारी ने गंगा स्मारक उच्च विद्यालय ,राजकीयकृत मध्यविद्यालय सहित अन्य विद्यालय पहुंच मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने बूथ के बीएलओ को फार्म 6,7 व 8 से सम्बंधित कई जानकारी दिया।उन्होंने गरुड़ एप के माध्यम से नये मतदाताओं का ऑनलाइन डाटा अपलोड करने का निर्देश दिया।मालूम हो कि 9 नवम्बर से 8 दिसम्बर तक प्रखंड के सभी बूथों पर विशेष मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य चल रहा है।मौके पर बीड़ीओ संजीत कुमार सिंह व बूथ पर…
चतरा/गिद्धौर प्रखंड के बारियातू पंचायत स्थित इचाक गांव के मंगरदाहा नाला में काफी दिनों से पुलिया टूटकर जर्जर पड़ा था जिसे मझगांवां मुखिया प्रतिनिधि बसंत सिंह व बारियातू मुखिया डेगन गंझू ने निजी खर्च से मरम्मत कराया।यह पुलिया पिण्डारकोंण व इचाक गांव को जोड़ने वाली मुख्य पथ पर स्थित है। मालूम हो कि इस पथ से दर्जनों गांव के लोग आवागमन करते हैं और सैकड़ों छोटी बड़ी वाहने गुजरती है।टूटी हुई पुलिये के कारण आए दिन घटना होती रहती है।इचाक गांव के ग्रामीणों ने कई बार प्रखंड प्रशासन व कई प्रतिनिधियों के पास गुहार लगाया परंतु पुलिया का मरम्मत नहीं…
चतरा :-हंटरगंज प्रखंड के केदली कला पंचायत में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के निरीक्षण के क्रम में केदली कला पंचायत में स्थित गुरुद्वारा पहुंच उपायुक्त श्री अबु इमरान वहाँ मौके पर मौजूद सिख समुदाय के लोगों से मुलाकात कर वहां के विशेषताओं की भी जानकारी ली।साथ ही उपायुक्त ने भरोसा दिलाया कि वे उस क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। मौके पर उप विकास आयुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता, जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी हंटरगंज अभिषेक पांडे समेत अन्य उपस्थित थे।
चतरा/मयूरहंड:-झारखंड में महागठबंधन के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में ओबीसी को 27% आरक्षण दिए जाने की कैबिनेट में मुहर लगाए जाने के बाद पूरे राज्य में महागठबंधन की सरकार के प्रति जश्न का माहौल देखा जा रहा है। ओबीसी को आरक्षण दिए जाने का जश्न मयूरहंड में भी देखने को मिला यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष नीरज प्रसाद महतो उर्फ मनोज दांगी राष्ट्रीय जनता दल 20 सूत्रीय प्रखंड अध्यक्ष रामभरोस यादव यादव के नेतृत्व में राजद कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा समेत महागठबंधन में शामिल अन्य दलों के नेता और कार्यकर्ता कर्मा चौक पर जमकर आतिशबाजी किए और मिठाइयां…
चतरा :-गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय में संचालित राजकृत मध्य विद्यालय गिद्धौर में शनिवार को शिक्षकों की गुरु गोष्ठी आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मंजू कुमारी व संचालन विद्यालय प्रधानाध्यापक सिद्धेश्वर पांडे ने किया।गोष्ठी में शिक्षकों को कई अहम निर्देश दिए गए। कहा गया कि सभी विद्यालय को प्रत्येक माह दो तरह का गूगल लिंक भरना अनिवार्य है।जिसमें एसएमसी व आजादी का अमृत महोत्सव का लिंक भरना है।बीपीओ पुनीत मिर्धा ने कहा कि बच्चों का खाता शत प्रतिशत खोलावे ताकि बच्चों के खाते में पोशाक व छात्रवृत्ति की राशि उनके खाते में दी जा सके।साथ ही उन्होंने कहा की जाति…
चतरा :-गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार से जिला क्रिकेट लीग मैच का आयोजन हुआ।लीग मैच का विधिवत उद्धघाटन मुखिया निर्मला देवी व जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय सिंह 20 सूत्री अध्यक्ष बिनोद पासवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। लीग मैच की शुरुआत राष्ट्रीय गान के साथ की गई।लीग मैच के उद्घाटन मैच बचरा इलेवन बनाम टू इंडियन चतरा के बीच खेला गया। टू इंडियन चतरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 188 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से समीर कुमार ने 47 व रोहित…
चतरा :-गिद्धौर प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्रधिकार के तहत मेगा सशक्तिकरण को ले शिविर का आयोजन किया गया।शिविर की शुरुवात न्यायिक दंडाधिकारी मुक्ति भगत,प्रमुख अनिता यादव,बीडीओ संजीत कुमार सिंह,सीओ जयशंकर पाठक,उपप्रमुख प्रितम यादव ने संयुक्त रूप से दीपप्रज्वलित कर किया।इस दौरान विद्यालय छात्राओं ने स्वागत गाण गाकर स्वागत किया।शिविर में उपस्थित न्यायिक दंडाधिकारी को अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने बुके देकर समानित किया।शिविर में कई स्टॉल लगाए गए थे।न्यायिक दंडाधिकारी ने विभिन्न स्टॉलों की निरीक्षण बारी बारी से की।साथ ही शिविर में उपस्थित लोगों को न्यायिक दंडाधिकारी ने कानून से सम्बंधित कई जानकारी दिए।साथ ही कई…
