चतरा :-मयूरहंड प्रखंड के 10 पंचायतों में से एक मंझगावां पंचायत में हर रोज 400से अधिक दैनिक मजदूरों को मनरेगा योजना में काम मिल रहा है जिसके आधार पर दिहाडी पर मजदूरी करके जीवकोपार्जन करनेवाले मजदूरों के घर में दो वक्त ठीक ठाक से चुल्हे जल रहे हैं और इनके घर में दो वक्त की रोटी का बेहतर जुगाड़ हो रहा है। वहीं इनके घरों के छोटे बच्चों की शिक्षा और परवरिश कमोबेश पहले से बेहतर है।झारखंड में इस वर्ष के मानसून की बेरुखी के कारण औसत से कब बारिश होने के कारण झारखंड के 24 जिलों में से 22…
Author: Sankalan News
लावालौंग: प्रखंड कार्यालय के सभागार में तथा परिसर स्थित पंचायत सचिवालय में मंगलवार को झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर चौदह महिला समूहों के बीच बैंक ऑफ इंडिया लावालौंग के द्वारा लोन मुहैया कराया गया। मौके पर बीडीओ अमित कुमार एवं प्रमुख मनीषा देवी नें सभी महिला समूहों के सदस्यों को लोन का पासबुक वितरण किया। इस दौरान उनके साथ उप प्रमुख महमूद खान,मुखिया नेमन भारती,शाखा प्रबंधक राजेश रंजन,संजय कुमार चौहान व समाजसेवी श्रवण रजक भी इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए। उक्त सभी बातों की जानकारी देते हुए शाखा प्रबंधक ने बताया कि महिलाओं को स्वावलंबी तथा अपनी जिवोपार्जन बनाने…
चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त श्री अबु इमरान ने कार्यक्रम में आये हुए सभी पदाधिकारियों, जन प्रतिनिधियों, लाभुकों को स्वागत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि 15 नवम्बर 2000 को झारखण्ड राज्य का गठन हुआ। झारखण्ड के वीर सपूत धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान एवं संघर्ष के कारण अंग्रेजों से मुक्त हो पायें। आज हमलोग झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस की 22वीं वर्ष गांठ मना रहे है। भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान एवं संघर्षों को याद कर चतरा जिला…
इटखोरी अवस्थित भद्रकाली महाविद्यालय में बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर दुलार हजाम के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने चाचा नेहरू को एक आदर्श राजनीतिज्ञ के साथ-साथ राष्ट्र निर्माता बताया। कार्यक्रम का मंच संचालन इतिहास विभाग के प्रोफेसर बालेश्वर पासवान ने किया तथा कार्यक्रम का समापन एवं धन्यवाद ज्ञापन वाणिज्य विभाग के प्रोफेसर सिकंदर मिस्त्री ने किया। इस मौके की अवसर पर…
चतरा :-गिद्धौर प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह ने मनरेगा कर्मियों के साथ सोमवार को बैठक किया।बैठक में मनरेगा की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा किया।बैठक में वीर शहीद पोटो हो खेल मैदान के साथ साथ अधूरे योजनाओं का निर्माण पूर्ण करने का निर्देश रोजगार सेवकों को दिया।उन्होंने बताया की वित्तीय वर्ष 2020-21में प्रखंड के गिद्धौर,द्वारी,पहरा,मंझगांवा व बारिसाखी पंचायत में एक एक खेल मैदान का निर्माण की स्वीकृति दी गई है।जिसमे समतली करन के साथ शौचालय,महिला पुरुष के लिए चेंजिंग रूम के साथ साथ गोल पोस्ट का निर्माण किया जाना है।बैठक में मनरेगा योजना में महिला मजदूरों…
गिद्धौर(चतरा):प्रखंड के विभिन्न गांवों के दर्जनों लाभुक प्रधानमंत्री आवास के भुगतान को लेकर दर दर की ठोकर खा रहे हैं। बताया जाता है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास की ढलाई को लेकर कई लाभुक महीनों पूर्व दीवार खड़ा करने के साथ-साथ कई आवास की ढलाई को ले सेट्रिंग का कार्य भी पूरा कर लिया है। परंतु ढलाई को लेकर दूसरी किस्त की राशि का भुगतान ने किया जा रहा है। वैसे में कई लाभुक काफी परेशान हैं। दूसरी किस्त भुगतान को लेकर लाभुकों द्वारा स्वयंसेवक, पंचायत सचिव के साथ-साथ प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। परंतु अब तक भुगतान…
चतरा :-गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित संचालित शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को बाल दिवस मनाया गया।बाल दिवस की शुरुवात विद्यालय शिक्षकों व विद्यालय बच्चों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्कर्पित कर व दीपप्रज्वलित कर किया।बाल दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाआचार्य बिनोद दांगी व संचालक शिक्षक जयप्रकाश दांगी ने किया।बाल दिवस के मौके पर विद्यालय में क्विज प्रतियोविता आयोजित किया गया।विद्यालय बच्चों ने संगीत,भाषण व कबड्डी प्रतियोविता में भाग लिया।साथ ही विद्यालय प्रधानध्यापक बिनोद दांगी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिन…
लावालौंग: प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत हेडुम पंचायत के कल्यानपुर स्थित फुटबॉल मैदान में सोमवार को झारखंड सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त आर० एस० डब्ल्यू० एम० ( स्किल डिवीजन) के तहत लावालौंग के पढ़े लिखे युवक/ युवतियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया। जो बहुत ही सराहनीय कार्य है, लावालौंग एक अत्यंत पिछड़ा क्षेत्र है, यहां के बच्चों के साथ साथ बच्चियों को यह एक वरदान जैसा साबित होगा। इस स्किल डिवीजन से जुड़कर तथा प्रशिक्षण पा कर स्पेशलाइज्ड सिलाई मशीन ऑपरेटर, जेनरल ड्यूटी एसिस्टेंट, फिटर मैकेनिकल असेंबली चीजों का प्रशिक्षण पा कर अपनी जिम्मेदारियां तथा स्वालंबी, आत्म निर्भर बन…
चतरा के पिपरवार थाना क्षेत्र में लगातार टीपीसी उग्रवादी संगठन के नाम पर लेवी वसूलने वाले तीन अपराधियों को पिपरवार पुलिस ने किया गिरफ्तार या जानकारी टंडवा एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता में दी उन्होंने बताया किपिपरवार थाना क्षेत्रान्तर्गत टी०पी०सी० संगठन के नाम पर लगातार कोल कम्पनियों, कोल व्यवसायियों तथा ठीकेदारों से लेवी की मांग की जा रही इस संबंध में पिपरवार थाना मे काण्ड संख्या- 59/2022, दिनांक- 11.11.2022, को धारा-385/387/34 L.P.C & 17 CLA Act दर्ज किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक चतरा के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई हेतू एक टीम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टंडवा के नेतृत्व में गठित किया गया उक्त…
चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में नगरपालिका आम निर्वाचन 2022-23 की तैयारियों को लेकर बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से निर्वाचन कोषांग-सह-नियंत्रण कक्ष, कार्मिक कोषांग एवं कम्प्यूटराईजेशन कोषांग, सामग्री कोषांग, वाहन कोषांग, विधि व्यवस्था कोषांग एवं आचार संहिता कोषांग, लेखा व्यय कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, स्वीप कोषांग, प्रेक्षक/पोटोकॉल कोषांग, बैलेट पेपर कोषांग सह ईवीएम कोषांग, संचार मीडिया कोषांग, कम्प्यूटराईजेशन/एसएमएस पर्यवेक्षण एवं संचार योजना कोषांग, बज्रगृह कोषांग, आदर्श आचार संहिता कोषांग सह शिकायत निवारण कोषांग कि बारी बारी से समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं बैठक में उपायुक्त द्वारा…
