लावालौंग: प्रखण्ड में शुक्रवार को राजद पार्टी अपनी कमिटी को विस्तार करने तथा गठन को मजबूत करने के लिए लावालौंग अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय के परागण में विभिन्न क्षेत्रों तथा पंचायतों से पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। इस कार्यक्रम के तहत् कई लोगों को पार्टी विस्तार के लिए एक अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई है, इस बैठक में पार्टी को धारदार बनाने के लिए कैलाश भारती, सुरेन्द्र भोक्ता, इंद्रदेव यादव, खीरू प्रजापति, सुरेश भोक्ता, मो0 मोजि इन ( 6 )लोगों को उपाध्यक्ष के रूप मनोनित किया गया तथा सचिव के रूप…
Author: Sankalan News
चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में उद्योग विभाग अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना एवं प्रधानमंत्री फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइज (पीएमएफएमई योजना) की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में डीआईसी प्रबंधक कुमार शुभाशीष द्वारा जानकारी दी गई कि वित्तीय वर्ष 2022- 23 में कुल लक्ष्य 141 प्राप्त है जिनमे से अभी तक ऑनलाईन आवेदन 204 बैंक को भेजी गई है। लोन स्वीकृति हेतु 63 आवेदन बैंक के द्वारा स्वीकृत की गई है एवं 43 आवेदन लंबित है तथा 98 आवेदन अभी तक बैंको द्वारा अस्वीकृत किया गया है। कुल आवेदनों…
गिद्धौऱ(चतरा):प्रखंड के बारीसाखी गांव में शुक्रवार को प्राकृतिक खेती को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वाधान में आयोजित की गई।केवीके के कृषि वैज्ञानिक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों को प्राकृतिक खेती के तरीके व उसके लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दिया।उन्होंने बताया कि, प्राकृतिक खेती कृषि की प्राचीन पद्धति है।इसमें रासायनिक उर्वरक एवं कीटनाशक का प्रयोग नहीं किया जाता है।बल्कि गाय के गोबर,गौमूत्र व अन्य घरेलू उपयोग की सामग्री का प्रयोग किया जाता है।बताया गया कि प्राकृतिक खेती में प्रकृति में उपलब्ध मित्र कीट एवं जैविक कीटनाशक…
चतरा पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी पिपरवार थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह कांटा के पास दो अज्ञात अपराधियों ने एक कोयला के ववसाई को रस्सी से बांधकर जान से मारने की नियत से चाकू से हमला किया इस सूचना को सत्यापित करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टंडवा व पिपरवार थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया छापेमारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 घंटे के अंदर अपराधियों को गिरफ्तार किया यह जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टंडवा ने प्रेस वार्ता में दी उन्होंने कहा कि अपराधियों ने कोयला व्यवसाई को जख्मी हालत…
Chatra :-जामताड़ा और देवघर के बाद चतरा में भी हैकर हुवे सक्रिय। सदर प्रखंड कार्यालय से आवास योजना की करीब 30 हजार की राशि निकालकर हैकर ने मचाया खलबली। एक के बाद एक लगातार आठ खाता को हैक कर राशि निकल जाने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक का होश उड़ गया। जब मामले की उन्होंने अपने स्तर से तहकीकात करना शुरू किया तो हैकर सदर प्रखंड के ही टिकर गांव निवासी युगल दांगी का पुत्र दिलीप दांगी निकला। बीडीओ ने बताया कि उक्त हैकर ने अपनी मां और चाची को भी नहीं बख्शा। उसने अपनी मां और चाची…
गिद्धौर(चतरा)+2 गंगा स्मारक उच्च विद्यालय, गिद्धौर में गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित कर हर्षोल्लास के साथ गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु गोविंद सिंह के छाया प्रति पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर स्वागत गीत के साथ किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार सिंह व संचालन बीएड प्रशिक्षु मनीष कुमार ने किया।कार्यक्रम में शिक्षक डॉ राजीव कुमार दास, विपिन कुमार,डॉ कृष्ण कुमार टिंकू,संतोष सेठ , तमीम अहमद,राजीव नयन प्रकाश,सरोज कुमार ,मीनाक्षी कुमारी, शारदा बाला,उमेश कुमार,गेंदो रविदास सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच डॉ राजीव…
गिद्धौर(चतरा)बीते बुधवार की देर शाम थाना क्षेत्र के रूपिन गांव समीप एक 24 वर्षीय विक्षिप्त युवक भटक कर रूपिन गांव पहुंच गया।विक्षिप्त युवक पर थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल की नजर पड़ी।थाना प्रभारी ने ठंढ को देखते हुये बारिसाखी मुखिया प्रतिनिद्धि दिनेश भारती को सौंप दिया।गुरुवार को थाना प्रभारी विक्षिप्त युवक को लिखित आवेदन के साथ सदर अस्पताल चतरा के सिविलसर्जन को सौंप दिया। संवाददाता कुदूस आलम
गिद्धौर (चतरा):प्रखंड के बारियातु पंचायत के स्वास्थ्य उपकेंद्र गांगपुर भाग (01) के लिए सहिया दीदी चयन को ले गुरुवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया।ग्राम सभा बारियातु पंचायत के मुखिया डेगन गंझु के नेतृत्व में किया गया।ग्राम सभा मे सहिया दीदी को चयन को लेकर कुल 04 आवेदन प्राप्त हुआ।जिसमें नाजिया प्रवीण, सायरा खातुन,सिमरन प्रवीण,व सबनम प्रवीण,मौके पर ही एक आवेदक सबनम प्रवीण कि कम उम्र होने के कारण निरस्त कर दिया गया।जबकि तीन आवेदनों को जांच कर सहिया दीदी की बहाली करने की बात बताई गई।ग्राम सभा मे बीपीएम मोहम्मद मारूफ,बिटीटी सुबोध पाण्डे,संजय सिन्हा, एसएस सुजीता देवी,संतोष दास,…
गिद्धौर (चतरा):प्रखंड के गर्म जल कुंड स्थल बलबल में प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाला 10 दिवसीय पशु मेला का डाक 9 जनवरी को प्रखंड कार्यालय में आहूत किया गया है।डाक सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ होगा। सरकारी डाक 77769 रुपया रखी गई है।डाक में अधिक से अधिक प्रतिभागियों को भाग लेने की अपील की गई है।इसकी सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह ने दिया।बीडीओ ने बताया कि इसकी सूचना सभी जनप्रतिनिधियों को भी दे दी गई है। संवाददाता कुदूस आलम
चतरा :-मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2023 के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दोनों विधानसभा (26-सिमरिया (अ0जा0) एवं 27-चतरा (अ0जा0) ) निर्वाचन क्षेत्रों के अन्तर्गत सभी मतदान केन्दों/अभिहित स्थलों पर आज दिनांक-05.01.2023 को सभी संबंधित निर्वाचक निबंधनपदाधिकरी-सह-अनुण्डल पदाधिकारी चतरा जिला एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से प्रारूप-16 में कर दिया गया है।बताते चले की इस मतदाता सूची प्रकाशन में नए मतदाताओं का नाम प्रकाशित किया गया है।आम नागरिकों से अपील है की अपना मतदाता सूची में नाम है या नही इसकी जानकारी नजदीकी बूथों पर एवं संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर से मिलकर…
