गिद्धौर(चतरा): थाना क्षेत्र के डढुआ गांव के चार नबालिको को बुधवार को बाल सुधार गृह भेजा गया।थाना प्रभारी ने मनोज कुमार पाल ने बताया कि उक्त गांव के चार नाबालिगों द्वारा एक किसान की मोटर चोरी कर लिया था।जिसके आरोप में चारों को पुलिस हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया गया। संवाददाता कुदूस आलम
Author: Sankalan News
गिद्धौऱ(चतरा)बारिशाखी प्लस टू उच्च विद्यालय में बुधवार को थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल ने स्कूली बच्चों को जागरूकता का पाठ पढ़ाया ।उन्हें यातायात नियमों के बारे में जानारी दी,साथ ही नशा नहीं करने व इसके रोक थाम में भूमिका निभाने की अपील की ।वही बच्चों को वाहन चलाने की सही उम्र,वाहन चलाते समय ध्यान रखी जाने वाली बातों से अवगत कराया।थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल ने कहा कि,कार्यक्रम का उद्देश्य जनजागरण के साथ आम वाहन चालकों और लोगों में सड़क नियमों के प्रति जागरूकता पैदा करना है।उन्होंने कहा कि 18 वर्ष के कम उम्र के बच्चे वाहन नहीं चलाए.दुपहिया वाहन…
गिद्धौर (चतरा): प्रखंड मुख्यालय के सार्वजनिक नव युवक विकास संघ में बुधवार को सदस्यों की बैठक हुई बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष बबलू कुमार साव व संचालन विकास कुमार ने किया। बैठक में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा व गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि वर्षों बाद गणतंत्र दिवस व विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा एक ही दिन होने जा रहा है। जो काफी गौरव का क्षण है।विद्या की देवी सरस्वती पूजा के साथ-साथ गणतंत्र दिवस को भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया। बैठक में सर्वसम्मति से…
बढ़ते सड़क दुर्घटना को देखते हुए केन्द्र सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में उपायुक्त श्री अबु इमरान के निर्देशानुसार जिला परिवहन कार्यालय चतरा द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आज इसी कड़ी में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत चतरा महाविद्यालय चतरा में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त आयोजित कार्यक्रम में चतरा महाविद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के सभी नियमों के बारें में विस्तृत जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा का अक्षरशः अनुपालन करने एवं लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करने को कहा गया। जिससे…
चतरा नगर भवन में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त श्री अबु इमरान शामिल होकर दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किये।उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा की यह कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं जिससे शत प्रतिशत कार्डधारी को लाभान्वित किया जा सके से संबंधित जानकारी हेतु आयोजन किया गया है । साथ ही उपस्थित सभी पीडीएस दुकानदारों को हिदायत देते हुए कहा कि गरीब योग्य कार्डधारीयों को अनाज सही तौल में दें और खुद भी गोदाम से अनाज उठाव के समय अनाज सही तौल…
चतरा पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कुन्दा थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के एरिया कमाण्डर जीतन भुइया को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली संगठन सेकेंड सुप्रीमो आक्रमण व शशिकांत उर्फ आरिफ दस्ते का एरिया कमांडर है। ज्ञात हो कि बीते दिनों कुन्दा थाना क्षेत्र के अनगड्डा जंगल में पुलिस बल व टीएसपीसी उग्रवादी के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमे कुन्दा थाना मे विभिन्न धाराओं में कांड संख्या 02/23 मे आर्मस एक्ट एवं 17 सीलएलए एक्ट दर्ज किया गया था। वही चतरा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सिमरिया…
हजारीबाग जिले के बरही तिलैया रोड इस्थित पंजाब नेशनल बैंक में एक दिवसीय दौरे पर झारखंड के बोकारो प्रमंडल के सर्किल उप प्रमुख दीपक मेहतानी पहुंचे इस मौके पर दोनो शाखाएं के प्रबंधक ने उन्हे पुष्प गुच्छ एवं माँ भद्रकाली के स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया । दीपक मेह्तानी ने कहा की बरही में मर्ज होने के बाद पीएनबी के दो शाखाएं हो गई जिससे लोगों को परेशानी भी अधिक होती है। दीपक मेह्तानी ने बैंक में मीटिंग के दौरान उन्होने पीएनबी के तिलैया रोड शाखा के सभी अछे अछे बड़े बड़े व्यवसाई को बुलाकर उनसे राय ली और…
मयूरहंड (चतरा) : प्रखंड क्षेत्र की कदगावां कला पंचायत के ग्राम कदगावां खुर्द के बिमल रविदास की पुत्र 25 वर्षिय मुरारी कुमार दास का चंडीगढ़ में दम घुटने से मौत हो गया। जानकारी के अनुसार मुरारी कुमार दास हरियाणा के चंडीगढ़ में निजी घर में कुक का काम करता था, मिली जानकारी के अनुसार मुरारी कुमार दास सोमवार रात में खाना खा कर ठंड से बचने के लिए जुल्हा जलाकर सौ गया जिसके बाद दम घुट जाने से मौत हो गया। घटना की जानकारी तब मिला जब पड़ोसियों ने बताया की हमलोगों ने देखा की शाम से दोपहर हो गया…
गिद्धौर (चतरा):थाना क्षेत्र के गांगपुर गांव निवासी गणेश भुइयां के पुत्र राहुल भुइयां(22)को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। राहुल पर गांव के ही एक नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर शादी की नियत से भगाने का आरोप है।इस बाबत नाबालिक लड़की के माता के द्वारा थाना में आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है। आरोपी को पुलिस ने गांगपुर गांव के पास से गिरफ्तार किया गया।जबकि नाबालिक लड़की को भी बरामद कर लिया गया। थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। संवाददाता कुदूस आलम
गिद्धौर (चतरा)सरकार की योजना कृषि ऋण माफी को लेकर प्रखंड के तीन पंचायत भवनों में मंगलवार को शिविर का आयोजन किया गया ।शिविर का आयोजन पहरा, दुआरी व बारियातु पंचायत भवनों में मुखिया व कृषि विभाग के पदाधिकारियों के देखरेख में आयोजित की गई।तीन पंचायतों में 62 किसानों ने ई केवाईसी कराया गया । जिसमे ईन सभी किसानों को सरकार की योजना कृषि ऋण माफी किया जाएगा।मालूम हो कि प्रखंड में अभी भी 100 किसानों को ईकेवाईसी कराया जाएगा।ऋण माफी शिविर में मुखिया डेगन गंझु,बेबी देवी,जगदीश यादव ,बीटीम दीनदयाल प्रसाद,एटीएम शिला कुमारी,सहित अन्य उपस्थित थे। संवाददाता कुदूस आलम
