चतरा उपायुक्त श्री अबु इमरान ने आज एस एच उच्च विद्यालय स्तिथ अम्बेडकर भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के क्रम में अम्बेडकर भवन के जीर्णोद्धार करने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उक्त मौके पर अम्बेडकर भवन को सक्रिय सभागार के रूप में विकसित करने हेतु कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अभय झा को आकलन रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया। उक्त निरीक्षण के क्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अभय कुमार झा उपस्थित थे।
Author: Sankalan News
चतरा उपायुक्त श्री अबु इमरान ने आज मगंलवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस निरीक्षण के क्रम में सदर अस्पताल में मौजूद सभी सुविधाओ एवं व्यवस्थाओ की क्रियाशीलता का सघन रूप से जांच किया। विभिन्न वार्डों का निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त प्रसूति कक्ष पहुंचे एवं वहाँ के डीएसटी (डेट हेड टिकट) की जाँच की। इस दौरान उन्होंने वर्तमान में भर्ती हुए इलाजरत सभी मरीजों से संबंधित विस्तृत जानकारी अस्पताल प्रबंधन से ली। विशेष रुप से उन्होंने पीएमसी वार्ड पहुंच वहाँ भर्ती हुए सभी प्रसूतियों तथा नवजात बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली, उन्होंने इलाजरत मरीजों एवं…
चतरा :- जिला प्रशाशन के नेतृत्व में चलाए जा रहे सक्षम ग्राम पंचायत के तहत ग्राम पंचायत बरीनी में आज ग्राम वार्ता आयोजित हुई पंचायत स्तरीय बैठक। बारिणी सचिवालय में मुखिया नीतू कुमारी की अध्यक्षता में सक्षम ग्राम पंचायत को लेकर बैठक किया गया। इस कार्यक्रम पर अपने विचार रखे। पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने की योजना पर कार्य की शुरुवात हो रही है। इसको कैसे बेहतर करें इस पर मुखिया जी ने सभी को प्रोत्साहित किया तथा बताया की यह कार्यक्रम पीरामल फाउंडेशन के द्वारा कराया जा रहा है इसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण, स्वच्छता, एवं युवा…
चतरा समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट (डी.एम.एफ.टी.) प्रबंधकीय समिति की बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट के वार्षिक कार्य योजना का निर्माण, ग्राम सभा से पारित योजनाओं का अनुमोदन, डी.एम.एफ.टी अन्तर्गत क्रियान्वित योजनाएँ की घटनोत्तर स्वीकृति प्रदान करने हेतु बैठक की गई।बैठक में ग्राम सभा से पारित विभिन्न योजनाओं यथा सभी प्रखंड व मुख्यालय में बहुद्देश्यीय सामुदायिक भवन सह स्किल सेंटर का निर्माण, किसानों को रोबोटिक सोलर पंप सेट/ सयंत्र/ उपकरण का वितरण, सड़क दुर्घटना के लिए जिले के…
चतरा विकास भवन गेट से आज मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत तीर्थ यात्रियों की बस को उपायुक्त श्री अबु इमरान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री अबु इमरान ने सभी तीर्थ यात्रियों से उनका कुशलक्षेम एवं स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लिया साथ ही सभी को शुभकामनाएं देते हुए जिले के बेहतर के लिए प्रार्थना करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि आप सभी सकुशल तीर्थ यात्रा कर वापस लौटे। इस क्रम में जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत बी पी एल श्रेणी के 60 साल से…
चतरा जिला क्षेत्रान्तर्गत प्रखण्ड यथा चतरा / कान्हाचट्टी / ईटखोरी / मयूरहण्ड / गिद्धौर /पत्थलगड्डा / सिमरिया / टण्डवा / लावालौंग / हंटरगंज / प्रतापपुर एवं कुंदा के आमजनों को सूचित किया जाता है कि ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखकर उक्त क्षेत्रों में प्रर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने हेतु उपयुक्त श्री अबु इमरान के निर्देश पर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, चतरा अंतर्गत जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष (Control Room) का गठन किया गया है। क्षेत्र के ग्रामीण जनता नलकूप मरम्मति / ग्रामीण पाईप जलापूर्ति योजनाओं के मरम्मति कि शिकायत कार्यालय अवधि में पंजी में अथवा लिखित आवेदन से शिकायत दर्ज…
चतरा सदर थाना पुलिस ने लगभग 15 किलो गीला अफीम के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार यह जानकारी SDPOअविनाश कुमार ने अपने प्रेसवार्ता में दी उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी के सदर थाना क्षेत्र ग्राम भुईयांडिह के पास चिलोय जाने वाले रास्ते में सुनशान झोपड़ी में अवैध अफीम का खरीद बिक्री किया जाना हैं सूचना को सत्यापित करते हुवे पुलिस उपाधीक्षक धनन्जय राम के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया जिसमें पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोहर करमाली एवं थाना के अन्य पदाधिकारी एवं शस्त्र बल के साथ त्वरित…
चतरा समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन, कारा सुरक्षा, उग्रवादी हिंसा, जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स, मेगा प्रोजेक्ट, भू अर्जन समेत अन्य से संबंधित मामलों पर किये जा रहे कार्यों की प्रगति एवं उसमें आ रहे रुकावटों की गहन समीक्षा की गई। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स से बैठक की शुरुआत करते हुए उपायुक्त ने जिला में सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े आंकड़ो की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि जितने भी ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित किये गए हैं वहाँ सुरक्षा बढ़ाने हेतु सभी जरूरी कदम उठाये जाएं जिससे की वहाँ हो रही दुर्घटनाओं…
चतरा समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय समिति (डीएलसी), प्रखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेला, जिला परामर्श समिति (पीसीपीएनडीटी) की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में सर्वप्रथम निर्णय लिया गया कि ईटखोरी प्रखण्ड के परसौनी में उप स्वास्थ्य केंद्र एवं समिरिया प्रखण्ड के बेलगडा में उप स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण किया जाय। वहीं बैठक में उपायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रखण्ड योजना समिति के गठन करते हुए प्रखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेला लगाया जाए जिसमें विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवा से आम जनों को लाभान्वित किया जायेगा। पीसीपीएनडीटी की बैठक…
चतरा। आरबी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर के सौजन्य से शुक्रवार को लावालौंग बाजार स्थित डाकबंगला चौराहा के पास निशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर समाजसेवी शंकर साव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीण क्षेत्र से आए 400 से अधिक मरीजों का निशुल्क उपचार किया गया। जरूरत के हिसाब से मरीजों के बीच दवाइयों का भी वितरण किया गया। शिविर में जेनरल फिजिशियन डाॅ तिबिन थाॅमस, हार्ट रोग विशेषज्ञ डॉ सैयद नेसार अहमद व डाॅ अवशेष त्रिपाठी ने मरीजों का उपचार किया एवं परामर्श दिया। शिविर का संचालन कर रहे आरबी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर…
