चतरा उपायुक्त श्री अबु इमरान गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के बलबल पहुंचे। उन्होंने मां बागेश्वरी मंदिर बलबल में चल रहे सुंदरीकरण व निर्माण कार्य का जायजा लिया। मौके पर उपायुक्त ने निर्माण कार्य करा रहे संवेदक को कहा तय समय सीमा के अंदर और जल्द से जल्द सुंदरीकरण व निर्माण कार्य को पूर्ण कराएं। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह, अंचलाधिकारी जय शंकर पाठक, थाना प्रभारी कन्हैया कुमार यादव, प्रमुख पति उमेश गोप,समाज सेवी शशि कुमार गुप्ता, ग्रामीण समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।
Author: Sankalan News
चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में आपूर्ति कार्यालय द्वारा क्रियान्वित विभिन्न कार्य यथा राशन कार्ड वितरण, NFSA वितरण,JSFSS ,मुख्यमंत्री दाल भात योजना समेत अन्य योजनाओं और उनके अघतन स्तिथि पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान ज़फर खिजरी ने NFSA (राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम) के तहत जिले में किये गए खाद्य वितरण की जानकारी दी तथा बताया कि इस संदर्भ में मई 2023 के प्राप्त आकड़े अनुसार चतरा राज्य स्तर पर पांचवें पायदान पर है तथा जून 2023 के…
गिद्धौऱ (चतरा)प्रखंड मुख्यालय में संचालित प्लस टू गंगा स्मारक उच्च विद्यालय के शिक्षक सह कवि संतोष सेठ को नव उदित साहित्यकार सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इन्हें साहित्य एवं लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है।यह सम्मान महाकालेश्वर की भूमि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शुभ शालीन स्प्रिंग होटल के सभागार में 18 जून 2023 को कार्यक्रम आयोजित कर नव उदय पब्लिकेशन, ग्वालियर के द्वारा दिया गया। जिसमें मुख्य रुप से हास्य कवि श्री विजय ‘बेशर्म’ कवयित्री श्रीमती वंदना सोनी ‘विनम्र’ एवं सुश्री सुनीता पटेल, नव उदय पब्लिकेशन के शिव्या…
गिद्धौर (चतरा)भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं जनसंपर्क अभियान चलाया। यह अभियान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नौ वर्ष पुरा होने पर चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के तहत गुरुवार को बुथ नंबर 176एवं 177 के मतदाताओं के घर- घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धि को बताया गया।एवं वरिष्ठ मतदाता के घर जाकर कार्यकर्ताओं ने उनसे आशीर्वाद लिया।अभियान का नेतृत्व कर रहे मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री का नौ वर्ष सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण साल रहा है।उनके सफल नेतृत्व के कारण अंत्योदय के मूलमंत्र सशक्त किसान समृद्ध भारत, नारी तू नारायणी महिला सशक्तिकरण,सशक्त बनती अमृत…
चतरा पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली रही थी के ग्राम-ईचाक से चिलाई जाने वाले रास्ते पर कुछ लोग डोडा लेकर जाते हैं। सूचना स्थापित करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार छापामारी टीम का गठन किया गया जिसमें थाना प्रभारी कुन्दा पु०अ०नि० कौशल कुमार सिंह तथा सशस्त्र बल को शामिल थे। सूचना के आलोक में चिलोई मोड के पास वाहन चेकिंग लगाया गया। वाहन चेकिंग के क्रम में 03 मोटरसाईकिल तेजी से आते दिखाई दिए, जो दूर से ही थाना सशस्त्र बल को देखकर वे सभी तुरंत मोटरसाईकिल छोडकर जंगल की तरफ भागने लगे। जिसे सशस्त्र बल…
चतरा उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में वज्रपात, आपदा एवं अतिक्रमण से संबंधित विषयों पर ऑनलाइन माध्यम से बैठक की गई। बैठक में उपायुक्त ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रकाशित लावालौंग प्रखंड क्षेत्र में दो बच्चे की जामुन के पेड़ से गिरने और एंबुलेंस लेट से पहुंचने की खबर पर संज्ञान लेते हुए इस घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी और सिविल सर्जन चतरा से लिया और उपायुक्त ने साफ शब्द में कहा इस तरह की पूर्णवृत्ति नहीं होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारी को कहा आपदा से जिले के अंदर जहां भी मृत्यु…
चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से सम्बंधित जिला शिक्षा समिति की बैठक की गई। बैठक में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय/ झारखण्ड चतरा आवासीय बालिका विद्यालयों एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बॉस आवासीय विद्यालय में सत्र 2023-24 में नामांकन हेतु जिला चयन समिति समक्ष अनुमोदित नामांकन सूची प्रस्तुत किया गया। उक्त सूची के अवलोकन के उपरांत जिला चयन समिति द्वारा सुझाव दिया गया कि रिक्त सीटों के लिए पुनः विद्यालय के पोषक क्षेत्र में प्रचार-प्रसार कर हर जरूरतमंद का नामांकन विद्यालय में करना सुनिश्चित किया जाए।उपायुक्त द्वारा गहनता से सभी…
चतरा राज्य सम्पोषित प्लस 2 बालक उच्च विद्यालय चतरा के प्रांगण में आज “स्कूल रुआर 2023” (बैक टू स्कूल कैंपेन) जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त श्री अबु इमरान पहुंच कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिले में संचालित 1570 सरकारी विद्यालय और 236 प्राइवेट विद्यालयों में वित्तीय वर्ष 2023-24 में नामांकन पूर्ण करने को लेकर अभियान का शुभारंभ किया गया। जिले के जिला शिक्षा अधीक्षक, सभी संकुल साधन सेवी, प्रखंड साधन सेवी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, एवं गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे। उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि जिले…
चतरा : बिजली विभाग के शहरी जेई मंटू शर्मा का तबादला चतरा से विभाग द्वारा किया गया जिसे लेकर आज बिजली विभाग कर्मियों ने विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें विभाग के कर्मियों ने जेई मंटू शर्मा को हाथ घड़ी,बैग, बुक वगैरा देकर विदाई किया साथ ही कर्मियों ने फूल का माला पहनाया और उनके उज्जवल भविष्य का कामना किया इस कार्यक्रम में एसडीओ रामानंद पासवान, सुदेश कुमार बड़ा बाबू, जेई अशोक कुमार,शुभम कुमार कैसियर, बिजली मिस्त्री मोहम्मद सलीम, अमन कुमार टोप्पो, बाल वीर सिंह, आशीष कुमार,बंटी कुमार उपस्थित थे
चतरा कॉलेज चतरा में दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मंत्री श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार श्री सत्यानंद भोक्ता, उपायुक्त श्री अबु इमरान शामिल हुएं। कार्यक्रम में सर्व प्रथम माननीय मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, उपायुक्त श्री अबु इमरान द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 425 छात्र छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं छात्र…
