चतरा : भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशालय के संयुक्त निर्देशानुसार बुधवार को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम अंतर्गत कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पौधा रोपण एवं पंच प्रण शपथ समारोह का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय के एनएसएस पीओ डॉ फहीम अहमद कर रहे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो० जैनेंद्र कुमार सिंह पौधारोपण कर किया। महाविद्यालय परिसर में स्थापित स्वतंत्रता सेनानी बाबू राम नारायण सिंह की मूर्ति के पास पंच प्रण शपथ दिलाया गया कीहम शपथ लेते हैं कि मनसा, वाचा,कर्मणा से देश को विकसित करने…
Author: Sankalan News
चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में उद्योग विभाग अंतर्गत प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) से संबंधित समीक्षा बैठक आहूत की गई।बैठक में जिला उद्योग केन्द्र चतरा/हजारीबाग के महाप्रबंधक शंभुशरण बैठा के द्वारा PMEGP एवं PMFME योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की अघतन स्तिथि की जानकारी दी गई तथा बताया गया कि दैनिक स्तर पर ऑनलाईन करने से संबंधित कार्य किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि PMFME योजना के अंतर्गत कुल 230 आवेदन ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हुए है तथा 28 आवेदन सत्यापन की…
गिद्धौर /चतरा : थाना क्षेत्र के बरटा टोला पांडेटांड निवासी राजदेव भुइंया को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। बताया गया कि राजदेव भुइंया की पुत्री आरती कुमारी ने अपने पिता के ऊपर शराब के नशे में मां रीना देवी की टांगी से वार कर हत्या का आरोप लगाई है। इस बाबत थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।इधर पुलिस सोमवार को शव अंत परीक्षण के पश्चात उनके परिजनों को सौंप दिया बताते चलें कि रविवार को राजदेव भुइयां पत्नी रीना देवी को खलारी के जंगल में टांगी से वार कर हत्या कर दिया था।
गिद्धौर /चतरा : प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह ने सोमवार को प्रखंड के बारीयातु पंचायत में संचालित प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास, 15 वें वित्त की योजना के साथ-साथ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के नए लाभुकों की जांच किया। इस क्रम में अधूरे पीएमजीवाई आवास के साथ-साथ अंबेडकर आवास को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। जबकि 15वें वित्त योजना से संचालित पीसीसी,गली नली सहित अन्य योजनाओं में गुणवत्ता का ख्याल रखने के साथ-साथ योजना स्थल के सही चयन करने का निर्देश पंचायत सचिव को दिया। 15वें वित्त आयोग की योजना में किसी भी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर…
गिद्धौर(चतरा):मुहर्रम के त्योहार को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर थाना परिषर में सोमवार को बैठक की गई।बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ संजीत कुमार सिंह मौजूद थे।बीडीओ ने कहा कि, मुहर्रम को लेकर प्रशासन सजग है.किसी भी समस्या पर प्रशासन को सूचित करें।उन्होंने कहा कि,प्रखंड में सभी त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाता रहा है।कुछ बाहर के लोग जुलूस या भीड़ में शामिल होकर महौल खराब करते हैं।इससे बचने और सतर्क रहने की जरूरत है।थाना प्रभारी ने आपसी सद्भाव के साथ त्योहार संपन्न कराने में प्रशासन को सहयोग करने की अपील की।उन्होंने कहा कि, मुहर्रम को…
चतरा:आरटीई के तहत निजी विद्यालयों की मान्यता एवं यूडायस कोड को लेकर झारखण्ड सरकार के सचिव द्वारा निजी विद्यालयों को बन्द करने की चेतावनी के खिलाफ पासवा का एक दिवसीय महासम्मेलन सोमवार को चतरा कॉलेज मल्टीपरपस हॉल में प्रदेश पासवा अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।महासम्मेलन का उद्धघाटन मुख्य अतिथि पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद, झारखण्ड सरकार के श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानन्द भोक्ता, प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे, महासचिव नीरज सहाय, उपाध्यक्ष बिपीन कुमार,संजय प्रसाद, जिला परिषद अध्यक्ष ममता देवी,पासवा के चतरा जिला अध्यक्ष प्रवीण प्रकाश सिंह, महासचिव नेसार अंसारी,बच्चन पाण्डेय,…
गिद्धौर /चतरा : प्रखंड मुख्यालय स्थित बटेश्वर शिव मंदिर परिसर में सावन के तीसरा सोमवारी पर जलाभिषेक को उमड़ी भगतों की भीड़ । सोमवारी के मौके पर अहले शुबह से ही शिव मंदिर में पुजा अर्चना करने के पश्चात शहस्त्र शिवलिंग महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने की भीड़ उमड़ने लगी । दो बजे रात से ही विभिन्न गांवों से भक्तों ने डीजे साउण्ड के साथ नाचते गाते जल शहस्त्र शिवलिंग महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। तत्पश्चात् जल लेकर पुनः गांव के शिवालय में जलाभिषेक किया सावन के तिशरी सोमवारी के मौके पर प्रखण्ड के अन्य शिवालयों में भी बाबा भोले का जलाभिषेक किया गया । मालुम हो की शहस्त्र शिवलिंग…
चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष संछिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम(SSR-2024) से सम्बंधित बैठक सह प्रशिक्षण सम्पन्न की गई। बैठक में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण – 2024 एवं घर-घर सत्यापन सम्बंधित जानकारी दी गई। बैठक में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी अरुण कुमार एक्का ने जानकारी देते हुए कहा कि 21जुलाई से 21 अगस्त 2023 तक सभी बीएलओ अपने-अपने पोषक क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। मतदाता सूची में मतदाता का नाम सुधारना, नाम चढ़ाना एंव पता गलत रहने पर सुधार…
लावालौंग:प्रखंड मुख्यालय के समीप ब्लॉक मोड़ स्थित सोमवार को प्रशांति एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी उज्जैन के द्वारा संचालित कौशल विकास केंद्र का शुभारंभ मंत्री सत्यानंद भोगता के कर कमलों द्वारा किया गया। केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि केरूप में झारखंड श्रम नियोजन एवं रोजगार मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने फीता काटकर तथा दीप प्रज्जवलित कर विधिवत् किया। लोगों को संबोधन के दौरान मंत्री ने छात्रों एवं उनके अभिभावकों से कहा कि आज के परिवेश में शिक्षा के साथ-साथ लोगों में होना होना अति आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार के द्वारा कौशल विकास केंद्र की स्थापना की…
लावालौंग: थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी अमित कुमार ने की। मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर केपी चौधरी तथा थाना प्रभारी बमबम कुमार समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, मुहर्रम अखाड़ों के प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में अधिकारियों ने अखाड़ों के प्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों से मुहर्रम पर्व के दौरान गंगा-जमुनी तहजीब की मिशाल पेश करने की अपील की। साथ ही आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। इंस्पेक्टर चौधरी ने समितियों को सदस्यों के नाम, पता व मोबाईल नंबर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा…
