चतरा उपायुक्त श्री अबु इमरान ने समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में रेड क्रॉस कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान कई प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक के दौरान बीते बैठक की कारवाई की समीक्षा की गई। वहीं बीते वित्तीय वर्ष के आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने रेड क्रॉस भवन में आवश्यकतानुसार तीन एयर कंडीशन, एक इन्वर्टर देने की बात कही। जबकि बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बिजली का वायरिंग कराने, भवन की मरम्मती तथा रंग रोगन कराने का निर्देश दिया। इस कार्य के लिए उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी…
Author: Sankalan News
Chatra : प्रतापपुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों में गुरुवार को प्रतापपुर पुलिस प्रशासन ने मुहर्रम पर्व को शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर ग्रामीणों के साथ बैठक किया।इस बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी जुल्फिकार अंसारी बीडीओ मुरली यादव,पुलिस निरीक्षक लव कुमार ने सयुक्त रूप से किया।इस दौरान प्रखंड के गजवा,टंडवा,महकमपुर,घोरिघाट, हूंमाजांग, भरही,जयपुर,बिचकिला,मोनिया सहित कई गांवों में दोनो समुदाय के दर्जनों लोगो के साथ बैठक किया गया।बैठक में मुहर्रम कमिटी को निर्देश दिया गया की अपने रूट चार्ट के अनुसार ही ताजिया का जुलूस निकाले ,जुलूस के दौरान भड़काऊ एवं अश्लील गानों का प्रयोग नहीं करे,समयानुसार जुलूस को समाप्त…
Chatra : राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद द्वारा दिनांक 27/07/2023 दिन गुरुवार को 22सूत्री मांगो को लेकर रैली निकाली गईं,रैली का नेतृत्व राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद के जिला अध्यक्ष जेम्स मिंज व इंपा के जिला अध्यक्ष धनेश्वर यादव ने किया रैली में राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद के बैनर तले बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, राष्ट्रीय किसान मोर्चा, भारत मुक्ति मोर्चा, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा,सरना समिति की सहभागिता व समर्थन रहा, रैली रैली सरना टोगरी, पकरिया से प्रारंभ होकर पोस्ट आफिस,केशरी चौक होते हुए डीसी ऑफिस पहुंच कर सभा में तब्दिल हो गईं, जहाँ कई वक्ताओं ने अपनी अपनी बात रखी,…
हंटरगंज के डुमरी स्थित रामनारायण स्मारक इंटर कॉलेज विधिवत रूप से स्मार्ट क्लासेस शुरू हो गई है।ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व ही राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता एवं एसडीएम चतरा सह उक्त महाविद्यालय के पूर्व सचिव मोहम्मद मुमताज अंसारी ने संयुक्त रूप से स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया था। इस बाबत प्राचार्य रामबली सिंह में बताया की स्मार्ट क्लासेस अभी साइंस फैकल्टी में प्रारंभ की गई है। धीरे-धीरे आर्ट्स और कॉमर्स में भी स्मार्ट क्लासेस से शिक्षा प्रारंभ कर दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि आधुनिक और वैज्ञानिक युग में प्रतिस्पर्धा के दौड़ में दौड़ना होगा…
Chatra : पर्यटन कला संस्कृति खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार अधिनस्थ खेल कूद एवं युवा कार्य निदेशालय के निदेश के आलोक में खेल निदेशालय एवं जिला खेल कार्यालय, चतरा के तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस (09 अगस्त) के अवसर पर “झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023” 09 एवं 10 अगस्त को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन जवारहर लाल नेहरू स्टेडियम गिद्धौर में प्रातः 10:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। जिसमें पुरूष एवं महिला वर्ग के लिए एथलेटिक्स अंतर्गत100 मी.,200 मी.,400 मी. दौड़,4 गुणा 400 मी रिले दौड़,4 गुणा 100 मी रिले दौड़, तीरंदाजी अन्तर्गत इंडियन राउंड 30 मीटर,50 मीटर …
चतरा : गिद्धौर कस्तूरबा गांधी बालिकाआवासीय विद्यालय की छात्रा नेहा की मौत के बाद ग्रामीण व परिजन सड़क पर उतर आये.बुधवार की सुबह शव के साथ ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया.ब्लॉक मोड़ के पास बीच सड़क पर शव को रख कर उग्र ग्रामीणों व परिजनों ने सड़क जाम कर दीया परिजन पुलिस प्रशासन से वार्डन पर हत्या की प्रार्थमिकी दर्ज करने व उन्हें अविलंब गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।ग्रामीणों ने लगभग 2 घन्टे सड़क अवरुद्ध रखा.एसडीओ सुधीर कुमार दास के आश्वाशन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया और शव का अंतिम संस्कार किया.बुधवार की सुबह सिंदुवारी व गांगपुर…
Chatra : मुहर्रम पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता मेंं की गई।इस बैैठक में समन्वय समिति के सदस्ययों, मुहर्रम इंतेजामिया कमेटी के सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। शांति समिति की बैठक में उपायुक्त, एवं पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन ने संयुक्त रूप से मुहर्रम पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला।भड़काऊ भाषण, गीत, आपत्तिजनक तथ्यों को फैलाने एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने जैसी चीजों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही गई।…
चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में उपायुक्त श्री अबु इमरान के निर्देशानुसार आज जन्म – मृत्यु निबंधन से संबंधित विशेष अभियान की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि विशेष अभियान के अन्तर्गत सभी सरकारी स्कूल कें प्रधानाध्यापक / ऑगनबाड़ी पर्यवेक्षिका / सेविका / सहिया / ऐएनएम कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्राधिकार अन्तर्गत प्रत्येक बच्चे जिसका जन्म का निबंधन नहीं हुआ है उनको स्वयं संज्ञान लेते हुए निबंधन किया जाए। उन्होंने कार्यों में तेजी लाते हुए सभी आवश्यक कागजात यथा आवेदन पत्र, निबंधन पत्र (प्रपत्र-1) स्व अभिप्रमाणित शपथ पत्र, -पिता…
चतरा : कस्तुरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय गिद्धौर में दिनांक-25.07.2023 को अध्ययनरत छात्रा नेहा कुमारी द्वारा विषपान किए जाने के पश्चात प्राप्त मृत्यु की खबर पर उपायुक्त श्री अबु इमरान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी चतरा दिनेश कुमार मिश्र को लापरवाह व संलिप्त कर्मियों जिनके लापरवाही के कारण इस प्रकार की घटना हुई है उसपर नियमानुसार जल्द से जल्द कार्रवाई करने का निदेश दिया।उपायुक्त द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाइक और प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से इस घटना को लेकर 24 घंटे के अंदर कारणपृच्छा कर जवाब मांगी गई है।…
चतरा समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला टीबी फोरम की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वप्रथम जिला यक्ष्मा पदाधिकारी के द्वारा जनवरी 2023 से अब तक जिला अंतर्गत टीबी उन्मूलन के लिए चलाए गए अभियान के तहत किए गए कार्यों तथा टीबी संदेहास्पद मरीजों की खोज कर उनकी जांच करवाना, उन्हें उपचार उपलब्ध कराना, बचाव एवं टीवी मुक्त चतरा जिला के लिए तैयार कार्य योजना की रूपरेखा के बारे में अवगत करवाया गया।बैठक के दौरान उपायुक्त महोदय के द्वारा अभियान संचालन के निमित्त निर्देशित करते हुए कहा गया कि अभियान अंतर्गत पंचायत…
