Author: Sankalan News

चतरा समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता द्वारा स्वतंत्रता दिवस की अंतिम तैयारी को लेकर बैठक किया गया। बैठक में जिला स्तरीय सभी कार्यालय प्रधान उपस्थित हुए। बैठक में स्वतंत्रता दिवस 2023 की तैयारी के संबंध में रूपरेखा तैयार की गई। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में आयोजित होगा। जिसमें झंडोतोलन,राष्ट्रगान, परेड समेत अन्य कार्यक्रम किये जायेंगे।मुख्य कार्यक्रम स्थल जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में झंडोत्तोलन माननीय मंत्री श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार श्री सत्यानंद भोक्ता के द्वारा किया जायेगा। बैठक में उप विकास…

Read More

चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आज जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक हुई। अध्यक्ष, जिला वन अधिकार समिति-सह-उपायुक्त श्री अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में यह बैठक की गई। बैठक में अनुमंडल स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक में पारित 7 वन पट्टा देने सम्बन्धित प्रस्ताव की समिति द्वारा समीक्षा की गई। समीक्षा उपरांत वन पट्टा वितरण करने को लेकर सर्वसम्मति से समिति द्वारा अनुमोदित कर पारित किया गया। वहीं पूर्व में पारित किए गए कुल 109 वनपट्टा में सभी प्रकार के सुधार हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में…

Read More

चतरा कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव राजवीर ने सदर अस्पताल के नव नियुक्त सिविल सर्जन जगदीश प्रसाद से मुलाकात की। उनकी कुशलता पूछा और बुके देखकर स्वागत किया। इस बीच जिला महासचिव ने स्वास्थ्य समस्याओं से उन्हें अवगत कराते हुए स्वास्थ्य विभाग की समस्याओं पर चिंताएं जताई। उन्होंने कहा कि चतरा में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद ग्रामीण जनता को सुचारू रूप से उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। जिसका मुख्य कारण चतरा जिले में चल रहे अवैध नर्सिंग होम है। जिसके कारण चतरा वासियों को स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हो रही है। उन्होंने सिविल सर्जन से समस्याओं का निदान…

Read More

Chatra : झारखंड राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का किया गया आयोजन। परिसदन भवन, चतरा के सभागार में अध्यक्ष झारखंड राज्य खाद्य आयोग रांची, श्री हिमांशु शेखर चौधरी की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से खाद्य सुरक्षा अधिनियम से आच्छादित योजना यथा जन वितरण, पीएम पोषण (मध्याह्न भोजन) से जुड़े विषयों पर आमजनों द्वारा अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को राज्य खाद्य सुरक्षा आयोग के अध्यक्ष के समक्ष रखा गया। जन सुनवाई कार्यक्रम में राशन डीलर द्वारा समय समय पर वितरण नही करने, कम राशन मिलने, राशन…

Read More

Chatra : विकास भवन के सभा कक्ष में माननीय अध्यक्ष श्री हिमांशु शेखर चौधरी झारखण्ड राज्य खाद्य आयोग रांची की अध्यक्षता में सभी पंचायत के मुखिया के साथ एक दिवसीय जनसंवाद का किया गया आयोजन। सर्वप्रथम अध्यक्ष एवं सदस्या के आगमन पर अपर समाहर्ता सह शिकायत निवारण पदाधिकारी चतरा पवन कुमार मंडल द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी चतरा ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) 2013 को अधिसूचित किया गया है। इसका उद्देश्य जनसाधारण को जीवन निर्वाह करने के लिए सस्ती कमीतों पर पर्याप्त मात्रा में शुद्ध खाद्य की…

Read More

चतरा पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देशा पर पुरे जिले मे अवैध शराब के धंधे में संलिप्त तस्करों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक- 11.08.2023 सुबह में पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि राँची से चतरा के रास्ते होकर एक इटीगा गाड़ी में काफी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब भरकर बिहार ले जारहा है प्राप्त सूचना के आलोक में थाना प्रभारी बशिष्ठनगर द्वारा अपने थाना के पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल की मदद से घंघरी मोड पर चेकिंग लगा कर चतरा के तरफ से आ रही इटीगा गाडी सं0- BR-06AG- 4580 को विधिवत् जांच करने…

Read More

चतरा उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार डी0आर0डी0ए0 सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सूरजमूनी कुमारी, संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, जेजे बोर्ड के सदस्य, सी डब्लू सी के अध्यक्ष, डीपीएम जेएसएलपीएस अनिल डुगडुग समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।पदाधिकारियों और महिला पर्यवेक्षिकाओं को उप विकास आयुक्त ने अगले महीने तक सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना के तहत प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध शत प्रतिशत आवेदन लेने, सभी परियोजनाओं को कन्यादान योजना के तहत कुल लक्ष्य पूर्ण करने…

Read More

चतरा : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए दवा का सेवन जरूर करें। स्वास्थ्यकर्मी सरकारी और गैरसरकारी संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को दवा का सेवन जरूर करायें। बुद्धजीवी वर्ग दवा का सेवन अवश्य करें। इससे दूसरे लोग भी प्रोत्साहित होकर दवा का सेवन करेंगे। दवा का सेवन स्वास्थ्यकर्मी के सामने ही करें। फाइलेरिया उन्मूलन की सफलता के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है. जिला को फाइलेरिया से मुक्त किया जा सके इसके लिए सभी अपनी भागीदारी दें।उक्त बातें सदर अस्पताल के सभागार में आयोजित फाइलेरिया उन्मुलन अभियान का उद्धघाटन कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी ने कही।इस मौके पर अनुमंडल…

Read More

चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति/मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं अन्य सभी विकास तथा कल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, रूबर्न मिशन योजना समेत अन्य योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना, बाबा साहब भीम राव आंबेडकर आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल चतरा द्वारा संचालित योजना, विद्युत प्रमण्डल, अमृत सरोवर, लेबर भुगतान, नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम, मानव दिवस सृजन, 15वें वित्त आयोग द्वारा संचालित योजना, विशेष केन्द्रीय सहायता मद से…

Read More

चतरा जिला में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जागरूकता लाने का काम किया जा रहा है। आमजन से फाइलेरिया की दवा सेवन की अपील की जा रही है। इसे लेकर स्कूली छात्र छात्राएं भी पेटिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। फाइलेरिया उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम को लेकर शहर के राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय में बुधवार को पेटिंग तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग तीस छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन पीसीआई तथा पीरामल संस्था द्वारा किया गया था छात्राओं ने पेंटिंग के माध्यम से हाथीपांव होने के कारणों और…

Read More