चतरा एसपी राकेश रंजन के बेहतर पुलिसिंग का नतीजा है कि हत्या के चौबीस घंटे के अंदर पुलिस कातिल को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस बाबत एसडीपीओ अविनाश कुमार ने मीडिया को जानकारी साझा करते हुए बताया की कांड पंजीकृत के 24 घंटा के अंदर ईटखोरी पुलिस के द्वारा कांड का उद्धभेदन कर लिया गया। ईटखोरी चौक के पास मनोज पासवान के झोपडपट्टी होटल में शालीग्राम उपाध्याय पिता स्व० राजदेव उपाध्याय ग्राम दुधौरी थाना सदर जिला चतरा को अज्ञात लोगों के द्वारा चाकु मार कर हत्या करने की सूचना दर्ज करते हुए पुलिस खोज बीन में सकीर्यता…
Author: Sankalan News
चतरा उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में देर शाम गोपनीय कार्यालय में जिले में संचालित विकास योजनाओं व जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की गई।बैठक में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित योजना, समाज कल्याण विभाग अन्तर्गत संचालित योजना, कल्याण विभाग, समाजिक सुरक्षा, जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट मद से संचालित योजना, भेड़ी फार्म, समेत अन्य कि समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।भेड़ी फार्म में चल रहे सौंदर्यीकरण एवं निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए तय समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करने का निर्देश कार्यकारिणी एजेंसी को दिया। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरा,…
चतरा : विगत 21 अगस्त को सदर थाना क्षेत्र के राजगुरुवा गांव में घटित महेंद्र गंझू गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. एसपी राकेश रंजन द्वारा एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित सदर थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल अवैध हथियार रखने वाले युवक गणेश गंझू को धर दबोचा है. जिसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तार युवक के पास से घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा और घायल युवक के शरीर से निकला बुलेट भी बरामद किया है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि विगत 28…
चतरा कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव राजवीर और और नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद मुबारक ने झारखंड के लोकप्रिय स्वास्थ्य मंत्री आदरणीय बन्ना गुप्ता जी से उनके आवास पर मुलाकात की और चतरा के सदर अस्पताल में चल रहे स्तिथि से अवगत करवाया साथ ही चतरा सदर अस्पताल में हो रहे असुविधाओं को पूरा करने की बात कही। साथ ही अशाध्य रोग के लिय फंड की मांग है चतरा जिला के असद रोगियों के लिए फंड देने की बात कही ताकि चतरा के असाध्य रोगियों और कैंसर पीड़ित व्यक्तियों का इलाज जल्द से जल्द किया जाए और उसकी जान बचाई जा सके।…
चतरा । समाहरणालय के समीप जिला परिषद परिसर स्थित होटल उत्सव हॉल के सभागार में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दिल्ली से आए चाणक्य आईएएस एकेडमी के वाइस प्रेसिडेंट विनय मिश्रा व जनरल मैनेजर रीमा मिश्रा मीडियाकर्मियों से मुखातिब हुए। मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए चाणक्य आईएएस एकेडमी के वाइस प्रेसिडेंट विनय मिश्रा ने कहा कि चतरा समेत झारखंड के विद्यार्थियों में पोटेंशियल के साथ साथ हर वह क्षमता मौजूद है, जो उसे सफल इंसान बना सकता है। जरूरत सही दिशा, मार्गदर्शन और महत्वपूर्ण पहलू है, वह है जागरूकता। सिविल सेवा के क्षेत्र में जाने का…
चतरा समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान के निर्दाशानुसार उप विकास आयुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्टीयरिंग – सह-मॉनीटरिंग कमिटी की बैठक की गई। बैठक में उप विकास द्वारा द्वारा राज्य में मध्याहन भोजन की स्तिथि की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित किया जाय की मध्याहन भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता का ध्यान हमेशा रखा जाए। किसी भी प्रकार का खाद्य पदार्थ जो कि विद्यालयों में विद्यार्थियों के बीच भोजन के लिए दिया जाता है उसके गुणवत्ता की जांच हमेशा की जाए। उप विकास आयुक्त ने विद्यालय परिसर में जंगल झाड़ी की…
चतरा : इटखोरी थाना क्षेत्र के कृषि फॉर्म स्थित मनोज पासवान के होटल में एक युवक की अज्ञात आपरिधियो ने बीते रात हत्या कर दी। युवक के गला व पीठ पर धारदार हथियार से हमला किया गया। घटना की सूचना के बाद थाना प्रभारी बिनोद कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच हत्या की तफ्तीश में जुट गए।पुलिस ने युवक की पहचान चतरा सदर थाना क्षेत्र के जोरी दुधौरी निवासी सालीग्राम उपाध्याय के रूप में किया गया है। मौके पर उपस्थित पुलिस निरीक्षक शिव प्रकाश कुमार ने बताया कि झोपड़पट्टी नुमा होटल में बीते रात अज्ञात अपराधियो ने…
चतरा उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र द्वारा जिले के केशरी चौक समीप अनुमंडल पुस्तकालय, सभी कस्तूरबागांधी आवासीय बालिका विद्यालयों, झारखंड आवासीय बालिका विद्यालयों में संध्या 6 बजे चंद्रयान 3 के सफलतापूर्वक लॉन्चिंग का सीधा प्रसारण किया गया। इस लाइव प्रसारण को अनुमंडल पुस्तकालय में पढ रहे छात्र छात्राओं व विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने देखा।
गिद्धौर /चतरा : थाना क्षेत्र के गांगपुर दतुआ आहार के समीप मंगलवार को गौतम नामक यात्री बस i20 कार में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गया और कार पर बैठे लोग बाल-बाल बच गए।बताया गया कि चतरा दक्षिणी वन प्रमंडल में कार्यरत कर्मी महेश्वर महथा बोकारो से अपनी पत्नी और बच्चे को लेकर चतरा जा रहे थे। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के गांगपुर दतुआ आर के समीप चतरा की ओर से हजारीबाग जा रही गौतम नामक यात्री बस अनियंत्रित होकर कार में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गया और कार पर सवार चार…
गिद्धौर/चतरा :प्रखंड मुख्यालय स्थित सूर्य मंदिर परिसर में झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति की बैठक मंगलवार को हुई।बैठक में प्रभारी जिला मीडिया प्रभारी उगन भुइंया मुख्य रूप से उपस्थित थे।बैठक की अध्यक्षता झारखंडी भाषा संघर्ष समिति के सदस्य प्रदीप कुमार व संचालन दर्शन दांगी ने किया।इस दौरान बैठक में उपस्थित लोगों को आगामी 27 अगस्त को झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो का आगमन चतरा के बाबा घाट में आयोजित कार्यक्रम में होना है।जिसे ले बैठक में उपस्थित ग्रामीणों को कार्यक्रम की रूपरेखा व तैयारी को लेकर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।साथ ही दलगत…
