चतरा लोकसभा क्षेत्र सांसद श्री सुनील सिंह ने आज जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम चतरा पहुंच किए गए सौंदर्यकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने इस कार्य हेतु जिला प्रशासन का सराहना करते हुए कहा कि यह जिले के खेल में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए वरदान साबित होगा और जिले को एक अलग पहचान देने का कार्य करेगा। उक्त मौके पर उपस्थित जिला क्रीड़ा पदाधिकारी तुषार रॉय ने माननीय सांसद को जानकारी दी कि 1 सितंबर 2023 को आम नागरिकों के लिए स्टेडियम खोल दिया गया है। आगे स्टेडियम में होने योग्य खेल की भी विस्तृत जानकारी दी।
Author: Sankalan News
इटखोरी: प्रखंड के कोनी गांव के मैदान में तृतिय दीपक भूषण सिन्हा स्मृति फुटबाल टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन किया गया। स्व.दीपक भूषण सिन्हा के तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित के पश्चात बतौर मुख्य अतिथि ज़िप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी व विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक योगेन्द्र नाथ बैठा,डीएसपी केदारनाथ राम ने फीता काट कर व फुटबाल को कीक मारकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उद्घाटन मुकाबला बाराटांड़, कान्हाचट्टी तथा सिमरिया के बीच खेला गया। इस मौके पर अपने संबोधन में श्री तिवारी ने कहा कि हर वर्ष स्व .दीपक भूषण सिन्हा जी के याद में फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन करने के लिए…
प्रतापपुर /चतरा :प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में शनिवार को *चलो करें आवास पुरा* कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरली यादव द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।मौके पर बोलते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रखंड के सभी पंचायतों में विभिन्न प्रकार के लंबित एवं अपूर्ण आवासों को प्राथमिकता एवं युद्ध स्तर पर पुरा करना है। बीडीओ ने बताया कि पुरे प्रखंड में आवासों का कुल लक्ष्य 15203 है जिसमें से लगभग अधिकतर आवासों का निर्माण कार्य…
प्रतापपुर /चतरा : प्रखंड कार्यालय स्थित प्रांगण में शनिवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेला का विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख ,प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरली यादव,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा.कुमार संजीव, एलडीएम चतरा देवव्रत कुमार, उपप्रमुख प्रतिनिधि हजारी प्रसाद,सिदकी मुखिया सहित अन्य गणमान्य लोगों द्वारा संयुक्त रुप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।स्वास्थ्य मेला में पंजीकरण काउंटर,मातृ और बाल स्वास्थ्य,आयुष,दवा वितरण,नेत्र रोग,मोतियाबिंद जाँच, सुगर चेक,बीपी चेक,कोविड टीकाकरण,परिवार नियोजन,कुष्ट रोग रोकथाम,टीबी रोकथाम, आयुष्मान भारत योजना समेत 20 से ज्यादा स्टाल लगाए गए थे ।लगाए गए स्टाल में रोगियों का नि:शुल्क जांच ,इलाज एवं दवा दिया…
प्रतापपुर /चतरा : पूर्व अंचल अधिकारी जुल्फीकार अंसारी के विदाई एवं नये सीओ को स्वागत को लेकर शनिवार प्रखंड सभागार परिसर में विदाई सह स्वागत समारोह आयोजित किया गया है इस समारोह की अध्यक्षता बीडीओ मुरली यादव व संचालन जेएसएलपीएस प्रबंधक नीरज सिंह ने किया।इस समारोह में वर्तमान सीओ नित्यांनन्द दास,जिला मंत्री प्रतिनिधी भोला प्रसाद,पुलिस निरीक्षक लव कुमार,उपप्रमुख पति हजारी प्रसाद,डॉ० संजीव कुमार एव अन्य लोग उपस्थित हुए।मौके पर पूर्व सीओ को बुके व उपहार देकर भव्य विदाई किया गया है वही नये सीओ नित्यानंद दास को गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।उपस्थित लोगो ने पूर्व सीओ जुल्फीकार अंसारी के कार्यकाल…
चतरा:- शिक्षा परियोजना के समीप एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा जिला इकाई चतरा के द्वारा शिक्षा परियोजना के समीप अपनी 11 मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिया गया जिसमें उनकी पहली मांग यह थी के जिले के सभी प्रखंडों के सहायक अध्यापकों का बकाया मानदेय भुगतान यथाशीघ्र किया जाए, साथी राज्य के सभी सहायक अध्यापकों को चार प्रतिशत मानदेय वृद्धि की स्वीकृति प्रदान की गई है परंतु विभागीय लापरवाही के कारण अभी तक चतरा जिले के सहायक अध्यापक इससे वंचित है आखिर इसका कारण क्या है, और इसके लिए कौन दोषी है, साथ ही कक्षा 1 से 5…
चतरा में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे से लटका मिला है. शव को देखकर हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है. फिलहाल सदर थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई गई. बताते चलें कि इस घटना में लाइन मोहल्ला मल्लाह टोला निवासी शंकर निषाद के पुत्र बब्लू निषाद का शव किशनपुर के टोंगरी डुमरिया आहार के समीप स्थित एक जर्जर घर से लावारिश अवस्था में पाया गया. शव को सबसे पहले शौच के लिए आहार की तरफ गए…
लावालौंग: केंद्र व राज्य सरकार ने कार्डधारियों को हर माह मुफ्त अनाज उपलब्ध करा रही है.इसका सफल संचालन हेतु राशन दुकान के माध्यम से गांव तक पहुँचा रही है ताकि एक भी गरीब भूख से न मरे.लावालौंग प्रखंड के डीलर गरीब कार्डधारियों को अनाज न दे कर उसे कालाबजारी कर मालोमाल हो रहे है.यह पूरा मामला चतरा जिले के लावालौंग प्रखंड के कोलकोले पंचायत के परी आजीविका सखी मंडल द्वारा संचालित राशन दुकान की है.दुकान संचालिका सबिहा खातून द्वारा सितंबर माह का अनाज की कालाबाजी की गयी हैं.गुरूवार को कार्डधारियों ने पीडीएस दुकान व पंचायत सचिवालय के समक्ष जमकर बवाल…
चतरा : प्रतापपुर पुलिस व वन कर्मियों की संयुक्त टीम ने गुरुवार की देर रात प्रतापपुर वन क्षेत्र में छापामारी कर दो ट्रैक्टर पर लदे लकड़ी का बेश कीमती बोटा जप्त किया है। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। प्रतापपुर वन क्षेत्र पदाधिकारी बी दास ने बताया कि वन तस्करों द्वारा ले जाया जा रहा लकड़ी से लदा ट्रैक्टर का पहले ट्रॉली वन क्षेत्र के अनगड़ा जंगल के पास से व दूसरा अदौरिया मोड़ के पास से जप्त किया गया है।छापामारी के दौरान संदिग्ध अवस्था में बोलोरो को भी रात्रि गश्ती करते हुए पाया जिसे वन विभाग…
गिद्धौर /चतरा : अंचल अधिकारी जयशंकर पाठक के स्थानांतरण के पश्चात प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह को सीओ का अतिरिक्त प्रभार शुक्रवार को सौपा गया।सीओ का अतिरिक्त प्रभार उपायुक्त के निर्देशानुसार वर्तमान सीओ द्वारा प्रभार दिया गया। बताते चलें कि अंचल अधिकारी जयशंकर पाठक का स्थानांतरण लातेहार के चंदवा अंचल में किया गया है।परंतु उनके स्थान्तरण के पश्चात गिद्धौर अंचल सीओ विहीन हो गया था।
