Author: Sankalan News

लावालौंग: सप्ताह दिनों से रुक रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश से बुधवार को लावालौंग ( ठाकुर टोला) के संतन ठाकुर के खपरैला घर धराशाही हो गया.वह काफी गरीब परिवार है.घर गिरने से गांव के ही गोतिया के घर में रहने को मजबूर है.पीड़िता मजदूरी कर अपना परिवार को जीविकोपार्जन करता है.आय का स्रोत उतना नहीं है कि वह खुद से घर बना सकें.आवास योजना का लाभ नहीं मिला है.इधर लावालौंग मुखिया नेमन भारती ने क्षतिग्रस्त घर को निरीक्षण कर उन्हें जल्द ही आपदा राहत के तहत उचित मुवावजा दिलाने की बात कही है, गरीब परिवार प्रशासन से उचित मुआवजे…

Read More

चतरा जिले की ज्वलन्त समस्याओं में शामिल अफीम की तस्करी, खेती एंव उपयोग पर पूर्णतः पाबंदी लगाने को लेकर आज पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन की अध्यक्षता में एक्शन प्लान तैयार किया गया। पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में हुई बैठक में वन प्रमण्डल पदाधिकारी, उत्तरी एवं दक्षिणी, सभी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सभी पुलिस निरीक्षक, परिचारी प्रवर, पुलिस केन्द्र, चतरा, वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी, सभी थाना प्रभारी / ओ०पी० प्रभारी शामिल हुए।इस उच्च स्तरीय बैठक में उक्त बैठक में निर्देश दिया गया कि बड़े तस्करों के विरूद्ध पी०आई०टी० एन०डी०पी०एस० एक्ट के तहत प्रस्ताव समर्पित करें, जिसमें उसके संपत्ति का भी सत्यापन कर विवरणी…

Read More

लावालौंग: प्रखंड क्षेत्र के हर एक पंचायत सचिवालयों के सभागार में गांधी जयंती के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमे सर्व प्रथम संपूर्ण विश्व को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले एवं भारत का राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा जय जवान जय किसान के नारे देने वाले एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री रत्न, लाल बहादुर शास्त्री के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। वही कोलकोले, कटिया, रिमी मंधनियां,लावालौंग, लमटा, हेडूम समेत सभी पंचायत सचिवालयों में विशेष ग्राम सभा कर बड़ी धूमधाम से जयंती मनाई गई। वहीं हेडुम पंचायत मुखिया संतोष राम, कटिया पंचायत…

Read More

इटखोरी। प्रखंड के शहरजाम गांव में जागृति क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का सोमवार को मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के पूर्व मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, पूर्व विधायक योगेंद्रनाथ बैठा, विधायक प्रतिनिधि निरंजन सिंह, प्राचार्य डॉ दुलार हजाम, मंडल अध्यक्ष देव कुमार सिंह, बीससूत्री अध्यक्ष जागेश्वर यादव, भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री टुन्नी सिंह आदि ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान खेल आयोजकों ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। मौके पर बिरजू तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल…

Read More

चतरा : हंटरगंज स्थित राम नारायण मेमोरियल डिग्री कॉलेज में एनएसएस के बैनर तले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154 वीं एवं महान स्वतंत्रता सेनानी सह तृतीय प्रधानमंत्री लाला बहादुर शास्त्री की 119 वीं जयंती मनाई गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो जैनेंद्र कुमार सिंह एवं नेतृत्व एनएसएस पीओ डॉक्टर फहीम अहमद ने किया। इस मौके पर दोनो महान विभूतियों की चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।तत्पस्चत प्राचार्य ने महानता के पीछे उनलोगो की स्वतंत्रता संग्राम में कुर्बानियों पर व्यापक प्रकाश डाला और कहा कि अहिंसा परमो धर्म का रास्ता अपना कर अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाए। एनएसएस के…

Read More

लावालौंग: प्रखण्ड के हेडूम पंचायत मुखिया सन्तोष राम ने अपने पंचायत सचिवालय तथा आसपास के क्षेत्रों में गांधी जयंती तथा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत् रोज़गार सेवक मनोरंजन कुमार के साथ साथ गणमान्य लोगों के साथ स्वच्छता अभियान में शामिल हुए तथा लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज 2 अक्टूबर को भारत के दो महान विभूतियो के अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी जी एवं 26 जनवरी 1965 को जय जवान जय किसान का नारा देने वाला लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस है। महात्मा गांधी जी (2 अक्टूबर 1969 से 30 जनवरी 1948),1893 में गुजरात के दादा…

Read More

लावालौंग: जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तत्वाधान में थाना प्रभारी अविनाश कुमार अपने सभी थाना पदाधिकारियों के साथ थाना परिसर में तथा क्षेत्र की पंचायत सचिवालय,हॉस्पिटल परिसर, सार्वजनिक स्थल व अन्य जगहों का साफ सफाई अपने नेतृत्व में करवाई गई। रिमझिम बारिश होने के बावजूद भी थाना प्रभारी अपने जवानों व पदाधिकारियों के साथ ने सफाई पखवाड़ा में भाग लेने से पीछे नहीं हटे। जगह-जगह का साफ सफाई का काम किया है।और स्वच्छता पखवाड़ा में भाग लिया थाना अविनाश कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बीमारी को भगाना है तो स्वच्छता…

Read More

चतरा: जिले के वशिष्ट नगर ( जोरी) थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तत्वाधान में थाना प्रभारी परमानंद कुमार मेहरा अपने सभी थाना पदाधिकारियों के साथ थाना परिसर में तथा क्षेत्र की पंचायत सचिवालय पर्यटन स्थल सार्वजनिक स्थल व अन्य जगहों का साफ सफाई अपने नेतृत्व में करवाई गई। रिमझिम बारिश होने के बावजूद भी थाना प्रभारी अपने जवानों व पदाधिकारियों के साथ ने सफाई पखवाड़ा में भाग लेने से पीछे नहीं हटे। जगह-जगह का साफ सफाई का काम किया है।और स्वच्छता पखवाड़ा में भाग लिया थाना प्रभारी परमानंद कुमार मेहरा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा…

Read More

Ranchi : राज्यपाल श्री सी०पी० राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज गांधी जयंती के अवसर पर मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की तथा नमन किया। मौके पर बापू वाटिका स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर भजन मंडली के कलाकारों ने बापू के प्रिय भजन तथा राम धुन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्रेस-मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि देश के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। हम सभी लोग आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती बड़ी शिद्दत और…

Read More

Ranchi : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का निरीक्षण किया। आगामी एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्टेडियम की व्यवस्था से जुड़ी कई अहम दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में खिलाड़ियों एवं दर्शकों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। यह स्टेडियम राज्य का इंटरनेशनल एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम है, इस स्टेडियम की व्यवस्थाएं उच्च स्तरीय होनी चाहिए। मौके पर मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में बिछाई गई आधुनिक ब्लू टर्फ का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री…

Read More