चतरा जिला निधि खनिज कौशल केन्द्र, चतरा में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में आसन्न मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 की तैयारियों की समीक्षा उप निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चतरा, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी,सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी,सभी BLO पर्यवेक्षक तथा चतरा प्रखंड के सभी बीएलओ के साथ की गई। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त द्वारा हाउस टू हाउस सर्वे के दौरान चिन्हित नए योग्य मतदाताओं का फॉर्म जमा करने, प्री फील्ड फॉर्म को भरकर जमा करवाने…
Author: Sankalan News
चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के राहम बाईपास मोड़ के समीप हथियार के बल पर लोन रिकवरी एजेंट से हथियार के बल पर हुए लुटकांड का पुलिस ने 24 घंटों के भीतर उद्भेदन कर दिया है। लूट कांड मामले में टंडवा थाना मे दिनांक 04/10/2023 को कांड संख्या 226/23 धारा 392 दर्ज किया गया था इसी मे पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने लोन रिकवरी एजेंट से लुटे गये एक लाख 30 हजार रूपये नकद,एक मोबाइल फोन,एक देशी कट्टा,एक जिन्दा गोली,लुटा हुआ बैग,एक टैब व एक थम्ब स्कैनर के साथ चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया…
रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित वामपंथ उग्रवाद की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नक्सल विरोधी अभियान में राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के बीच बेहतर समन्वय हमेशा बना रहेगा और पूरी उम्मीद है कि हम मिलकर उग्रवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई जीतेंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से उग्रवादी संगठनों के विरुद्ध कार्रवाई में अच्छी सफलता पाई है। उग्रवाद की समाप्ति के लिए बहुआयामी कार्य योजना के तहत कार्य…
चतरा । डाढा पंचायत मे स्वास्थ्य विभाग तथा पिरामल फाउंडेशन की प्रतिनिधि दीपांशी निगम के द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर “एनीमिया मुक्त डाढा कार्यक्रम” के तहत पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन करवाया गया, जिसका भव्य उद्धघाटन जिला परिषद निशा कुमारी, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर जी, दीपांशी निगम, मुखिया डाढा, वार्ड सदस्य तथा सचिव डाढा पंचायत एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के जिला समन्वयक आरिफ द्वारा किया गया। स्वास्थ्य शिविर में खून की जांच, शुगर, ब्लडप्रेशर, मलेरिया, टाइफाइड, एचआईवी सिफलिश आदि की जांचें हुई। स्वास्थ्य शिविर सफलता पूर्वक संपन्न हुआ हजारों लोगों ने जांच कर दवाई ली। साथ ही…
रांची : झारखण्ड राज्य प्रशिक्षण नीति 2023 के गठन के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग WP(S) No.- 104/2021 रीता उपाध्याय बनाम राज्य सरकार एवं अन्य में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिनांक – 25.01.2023 को पारित न्यायादेश एवं तद्नुरूप दिनांक – 19.07.2023 को सम्पन्न विभागीय प्रोन्नति समिति की अनुशंसा के आलोक में, झारखण्ड सचिवालय सेवा के अन्तर्गत सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (पी.बी. – II, पे. बैण्ड रु० 9300-34800/-, ग्रेड पे ० – रु० 4600, पुनरीक्षित वेतनमान मैट्रिक्स लेवल – 7 ) से प्रशाखा पदाधिकारी (पी. बी. II, पे. बैण्ड रु० – 9300-34800/-, ग्रेड पे. रु० 4800,…
चतरा / जोरी :-अफीम की खेती रोकथाम को लेकर ग्रामीणों के साथ वशिष्ट नगर ( जोरी) थाना पुलिस और वन विभाग ने बैठक का आयोजन किया।बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी परमानंद कुमार मेहरा ने किया। बैठक जोरी थाना अंतर्गत पहेसबार तथा पांडरकोला गांव के ग्रामीणों के बिच हुई। बैठक में ग्रामीणों को अफीम की खेती को रोकथाम व वनों को संरक्षण को लेकर जागरूक किया गया। थाना प्रभारी मेहरा ने सुझाव रखते हुए कहा की अफीम की खेती किसी भी दृष्टिकोण से सभ्यसमाज हित में नहीं है। यह समाज को मानसिक व शारीरिक रूप से विकलांग बना देता है। आगे…
चतरा उपायुक्त अबु इमरान ने आज निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने भारत निर्वाचन आयोग के तय मानकों के आधार पर वेयर हाउस में सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य का जायजा लिया। उपायुक्त ने सीसीटीवी समेत अन्य सुरक्षा मानकों का जांच किया। जांच में सीसीटीवी समेत अन्य क्रियान्वित पाए गए।इस दौरान मौके पर मुख्य रूप से उप निर्वाचन पदाधिकारी संतोष गुप्ता समेत अन्य कार्यालय कर्मी मौजूद रहे।
चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान के निर्देशानुसार डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद (समिति) शासी निकाय की बैठक की गई। बैठक में जिला क्रीड़ा पदाधिकारी तुषार रॉय द्वारा चतरा जिला अंतर्गत अधिसूचित पर्यटक स्थलों के बारे में बताया गया कि इटखोरी मंदिर, कौलेश्वरी मंदिर, तमासीन जलप्रपात, बागेश्वरी मंदिर बलबल दुवारी, लक्ष्मणपुर भेड़ी फॉर्म डेम, गोवा जलप्रपात, खैवा – बनारू जलप्रपात, महादेव मठ पुराना राजा का किला अधिसूचित पर्यटक स्थलों में शामिल है। तमासीन जलप्रपात में पर्यटकों के लिए सुरक्षित क्षेत्र में सेल्फी प्वाइंट, रेलिंग, पर्यटक सेड और गोवा जलप्रपात…
Chatra : गिद्धौर पुलिस ने 18 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया यह जानकारी सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता मे दी उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी के काला रंग का एसपी शाइन मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति गिद्धौर से ब्राउन शुगर लेकर हजारीबाग जाने वाला है सूचना का सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई हेतु सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया टीम ने हजारीबाग चतरा मुख्यमार्ग पर दतुआ जंगल के पास एंटी क्राइम चेकिंग अभियान लगाया चेकिंग के दौरान दो व्यक्ति को 18 ग्राम ब्राउन…
चतरा: बुधवार को ( जोरी) वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी परमानंद कुमार मेहरा ने अफीम की खेती की उन्मूलन को लेकर खाद बीज भंडार दुकानदारों के साथ थाना परिसर में एक अहम बैठक किया। जिसमें खाद बीज के दुकानदारों को थाना प्रभारी ने सख्त निर्देश दिया कि बिक्री करें तो क्रेता के आधार कार्ड तथा रजिस्टर मेंटेनेंस अवश्य करें। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि पोस्ता की खेती के लिए सबसे जरूरी वस्तु खाद की अधिक आवश्यकता ही होती है, और खाद देकर ही अफ़ीम माफिया पोस्ता को नशीला बनाते हैं। अगर खाद बीच दुकानदार मदद करें तो निश्चित रूप से…
