Author: Sankalan News

लावालौंग प्रखंड कार्यालय में बुधवार को आयोजित समारोह में नए प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती ने पदभार ग्रहण किया। विपिन कुमार भारती ने निवर्तमान बीडीओ अमीत कुमार से बीडीओ कक्ष में अपना पदभार ग्रहण किया। विपिन कुमार भारती प्रखंड के 29 वां प्रखंड विकास पदाधिकारी के रुप में अपना योगदान दिये हैं।इसके पूर्व प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार भवन में भव्य विदाई समारोह आयोजित कर पूर्व बीडीओ अमीत कुमार को भावभीनी विदाई दी गई। इस विदाई समारोह में अप्रत्याशित भीड़ देखने को मिली। किसी प्रखंड विकास पदाधिकारी का इस तरह की विदाई शायद ही आज तक किसी ने देखा होगा।…

Read More

चतरा. शहर के छठ तालाब निवासी एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. युवती खुशबू कुमारी (23) अशोक पांडेय की पुत्री थी. घटना की जानकारी सदर पुलिस को दी गई. महिला थाना प्रभारी गायत्री कुमारी व अन्य पुलिस पदाधिकारी वहां पहुंचे. फांसी के फंदे से शव को उतारा. साथ ही शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार युवती हर रोज की तरह दोपहर में कमरा बंद कर सो रही थी. शाम में वह नहीं उठी, तो मां अपनी पुत्री को उठाने गईं. दरवाजा खोलने के लिए आवाज दिया,…

Read More

चतरा : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत “चलो करे आवास पूरा अभियान 15 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक जिले के लंबित प्रधानमंत्री आवासों को पूर्ण करने हेतु चलाया गया इसे लेकर आज समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मंडल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में प्रखंडवार,पंचायतवार प्रगति की समीक्षा की गई एवं अच्छे कार्य करने वाले पंचायत सचिव एवं मुखिया को सम्मानित किया गया। साथ ही वैसे लाभुक जो अभियान के दौरान सुंदर आवास का निर्माण कराएं हैं। उन्हें सांकेतिक चाभी देकर ग्री प्रवेश हेतु प्रोत्साहित किया गया। समीक्षा में…

Read More

रांची : बुधवार को पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार, भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के शुभ अवसर पर राजधानी रांची के पिथोरिया स्थित सत्कनादू ग्राम के चित्रांश सिटी में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई।आज इस अवसर पर सबसे पहले लोकनायक की राजधानी स्थित एकमात्र प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उपस्थित समस्त नागरिकों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अपने संबोधन में समाजसेवी अधिवक्ता डॉ. प्रणव कुमार बब्बू ने कहा की झारखंड की राजधानी रांची में एक सार्वजनिक चौराहे पर लोकनायक की प्रतिमा आवश्यक रूप से लगनी चाहिए, ताकि लोकनायक जयप्रकाश नारायण जिन्होंने लोकतंत्र के मूल्य को पुनर्स्थापित किया।…

Read More

चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में अपर समाहर्त्ता श्री पवन कुमार मंडल की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति/मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं अन्य सभी विकास तथा कल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, रूबर्न मिशन योजना समेत अन्य योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना, बाबा साहब भीम राव आंबेडकर आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल चतरा द्वारा संचालित योजना, विद्युत प्रमण्डल, अमृत सरोवर, लेबर भुगतान, नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम, मानव दिवस सृजन, 15वें वित्त आयोग द्वारा संचालित योजना, विशेष केन्द्रीय सहायता…

Read More

हज़ारीबाग :-आज आपके लिए अत्यंत गर्व का दिन है। आप एक नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं। अब आपको कर्तव्य पथ पर चलना है। मुझे पूरा विश्वास है कि आपने यहाँ जो राष्ट्र सेवा की शपथ ली है, उसपर आप खरा उतरेंगे। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग में 7 वीं से 10 वीं बैच के 39 प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों और 14 जिला समादेष्टाओं, गृह रक्षा वाहिनी के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। उन्होंने सभी प्रशिक्षु पदाधिकारियों और उनके अभिभावकों को नई…

Read More

हजारीबाग:- प्रमंडलीय आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग के तत्वाधान में कोयला खनन एवं अन्य सरकारी परियोजनाओं के भूमि स्थानांतरण से संबंधित आहूत समीक्षात्मक बैठक आज सोमवार को आयुक्त महोदया के कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई। प्रमंडलीय स्तरीय प्रस्तावित बैठक की अध्यक्षता आयुक्त श्रीमती सुमन कैथरीन किस्पोट्टा के द्वारा की गई। बैठक में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल अंतर्गत आने वाले जिले के उपायुक्त हजारीबाग श्रीमती नैंसी सहाय, उपायुक्त रामगढ़ श्री चंदन कुमार, उपायुक्त धनबाद श्री वरुण रंजन एवं उपायुक्त गिरिडीह श्री नमन प्रियेश लकड़ा शामिल हुए। बैठक में आयुक्त के द्वारा प्रमंडल स्तर पर चलने वाले सरकारी परियोजनाओं की भूमि हस्तांतरण व…

Read More

हज़ारीबाग : पदमा ओपी क्षेत्र के सरैया गावं निवासी कौशिक कुमार ने जिला समदेष्टा कोटी के परीक्षा परिणाम मे अव्वल ( टॉप रैंक) स्थान प्राप्त किया। गत वर्ष झारखण्ड लोक सेवा आयोग परीक्षा मे सफल रहे व जिला समादेष्टा कोटी मे चयनित कौशिक कुमार हज़ारीबाग स्थित पुलिस अकादमी मे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे।इन्होने कुल चौदह प्रशिक्षु जिला समादेष्टाओ की लिखित परीक्षा मे अव्वल अंक प्राप्त किया है। इनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र मे हर्ष व खुशियो का माहौल देखा जा रहा है।बताते चले की कौशिक सरैया गाव निवासी मोहन पाठक के छोटे भाई रिटायर डीएसपी संतोष पाठक के…

Read More

लावालौंग : आगामी नवरात्रि दुर्गा पूजा पर्व को लेकर थाना परिसर में उपायुक्त महोदय के निर्देशानुसार थाना प्रभारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में प्रखण्ड के सभी पंडाल समिति के सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान (थाना प्रभारी) अविनाश कुमार ने पूजा पंडाल समिति अध्यक्षों से क्रमवार रूप से पूजा के आयोजन में आने वाली समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। बैठक के दौरान प्रभारी ने पंडाल समिति के सभी अध्यक्षों को नवरात्रि दुर्गा पूजा के आयोजन में निम्न बातों का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया,जिसमें की पूजा पंडाल में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था…

Read More

चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त चतरा श्री अबु इमरान के निर्देशानुसार जिला क्रीड़ा पदाधिकारी तुषार राय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब का गठन एवं निबंधन हेतु बैठक की गई। सर्वप्रथम बैठक में उपस्थित सभी चयनित प्रखण्ड स्तरीय सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब के सदस्यों का स्वागत एवं सामान्य परिचय प्राप्त करते हुए बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की गई।जिला क्रीड़ा पदाधिकारी, चतरा द्वारा विभागीय अधिसूचना संख्या – 06/राँची,दिनांक-28.03.2023 के बारे में उपस्थित सभी सदस्यों को अवगत कराया गया। साथ ही साथ बताया गया कि राज्य में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने तथा राज्य के ग्रामीण युवाओं…

Read More