हज़ारीबाग :विद्या विकास समिति झारखंड द्वारा आयोजित 34 वां क्षेत्रीय खेलकूद(एथलेटिक्स )समारोह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, रजरप्पा में संपन्न हुआ l समारोह में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ,कुम्हारटोली, हजारीबाग के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न इवेंट में 8 गोल्ड मेडल 7 सिल्वर मेडल एवं 1 ब्रॉन्ज मेडल जीत कर विद्यालय का नाम रोशन किया l बच्चों ने कुल 16 पुरस्कार जीते l प्रतियोगिता के बाल वर्ग में नैन्सी तिवारी लंबी कूद पहला स्थान 4×100= रिले रेश पहला स्थान, किशोर वर्ग में नूपुर कुमारी 800 मीटर पहला स्थान, शिल्पी रानी लंबी कूद दूसरा स्थान, नंदनी बाधा दौड़ 400 मीटर…
Author: Sankalan News
हज़ारीबाग : उपायुक्त नैंसी सहाय व पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे ने सोमवार को पुलिस लाइन परिसर में दुर्गापूजा 2023 के अवसर पर संपूर्ण पर्व के दौरान विशेष सतर्कता एवं निगरानी बरतने व विधि व्यवस्था संधारित कर शांतिपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न कराने के लिए हजारीबाग क्षेत्र में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारीयों को संबोधित किया।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस आपस में बेहतर तालमेल रखें ताकि हर परिस्थिति में कार्रवाई करने में मददगार हो। उन्होंने कहा सभी दंडाधिकारी पॉजिटिव माइंडसेट और एटीट्यूड के साथ निर्धारित स्थल पर मौजूद रहे। किसी भी तरह की सूचना वरीय अधिकारियों व कंट्रोल रूम…
हजारीबाग :-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ,मालवीय मार्ग, हजारीबाग में आज अर्धवार्षिक परीक्षा फल का प्रकाशन एवं वितरण किया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध करनीसमिति के माननीय सचिव ज्ञानचंद मेहता, अभिभावक प्रतिनिधि रिचा सिन्हा एवं प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया l तरपश्चात विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य मनोज कुमार पांडे ने मंचासीनअतिथियों का परिचय कराया l इस अवसर पर माननीय ज्ञानचंद मेहता ने अपने आशीर्वचन में कहा कि परिश्रम सफलता की कुंजी है l ईमानदारी पूर्व के परिश्रम करने से निश्चित रूप से सफलता प्राप्त…
हजारीबाग :-समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं सड़क सुरक्षा मानकों के पालन के लिए समिति में शामिल विभिन्न विभागों के द्वारा उठाए गए कदमों के सन्दर्भ में समीक्षा की गई। सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना प्रभावित व्यक्ति तत्काल समुचित इलाज के लिए के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित 108 एंबुलेंस की सेवा को तत्पर एवं सुलभ बनाने सहित रिस्पॉन्स टाइम को न्यूनतम स्तर पर लाने का निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी ने दिया। साथ ही सिविल सर्जन हज़ारीबाग को गोल्डन आवर मे मदद करने वाले गुड़ समरिटन को प्रोत्साहित करने हेतु प्रोत्साहित करने…
हजारीबाग :-स्वामी धर्मबंधु शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, मुकुंदगंज,डेमोटांड में स्वीप कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय मतदाता जागरूकता सह साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस सुलोचना मीणा, जिला जनसंपर्क पदाधकारी पंचानन उराँव, एपीआरओ परिमल कुमार, जिला निर्वाचन कार्यालय में कार्यरत हेल्प डेस्क मैनेजर मनीष मनोरंजन सोरेन, चंचल कुमार, राजेश पंडित, सूरज कुमार, कॉलेज के आईक्यूएसी कोडिनेटर डा मुंशीलाल यादव, सहायक प्राध्यापक सहित नोडल शिक्षक धनञ्जय कुमार, संयोजक मनोज कुमार, कैंपस एम्बेसडर संदीप कुमार यादव एवं शशिकांत प्रमुख रूप से मौजुद थे। कॉलेज सभागार में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लगभग सौ प्रशिक्षु की उपस्थिति में ईएलसी किट के…
हज़ारीबाग : मिठाई व अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच को लेकर उपायुक्त नैंसी सहाय और अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन मे खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, हज़ारीबाग प्रकाश चंद्र गुग्गी ने मिठाइयों की गुणवत्ता की जांच के लिए कई प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों का सैंपल एकत्रित किया। इस क्रम में उन्होंने आज मैसर्स शारदा स्वीट्स एंड बेकरी से रसगुल्ला और सदानंद मिष्ठान भंडार से जांच हेतु खोआ का सैंपल लिया।खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि त्यौहार के दौरान में खाद्य पदार्थों में मिलावट की शिकायत बढ़ जाती है इसलिए नियमित रूप से…
रांची : राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है, ताकि आम जनता को बेहतर और आधुनिक चिकित्सीय सुविधाएं मिल सके। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में रांची स्मार्ट सिटी के एरिया बेस्ड डेवलपमेंट क्षेत्र में अपोलो मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निर्माण के लिए रांची नगर निगम और अपोलो हॉस्पिटल इंटरप्राइजेज लिमिटेड, चेन्नई के बीच सब लीज डीड पर हस्ताक्षर किया गया। सरकार गठन के साथ हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार दे रही विशेष ध्यान मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था बहुत बेहतर नहीं रही…
लावालौंग: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कटिया मुखिया मीषी देवी आज प्रखंड में चर्चाओं का विषय बना हुआ है। चाहे मुखिया पति सह समाज सेवी मिथिलेश चौबे हो या खुद मुखिया मिशी देवी यह जो भी लोगों के सामने जो भी वादा ये दोनों बखूबी निभाते हैं। जो बृहस्पतिवार को देखा गया चुनाव के पूर्व अपने पंचायत वासियों के महिलाएं तरफ पुरुषों से यह वादा किया गया था, कि चुनाव के बाद मैं आप सबों को इटखोरी में स्थित भद्रकाली मंदिर में लोगों के मां का दर्शन करवाएंगे जो उन्होंने सार्थक कर दिखाया। लगभग 610 लोगों को अपने अगुवाई में तथा निजी…
चतरा कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव राज वीर ने झारखंड के लोकप्रिय स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से उनके आवास पर मुलाकात की और चतरा के सदर अस्पताल के साथ ही प्रखंड के अस्पतालों को लेकर उनकी व्यवस्था और संचालन को लेकर हो रहे अनियमतता से अवगत कराया जिसमें डॉक्टरों की कमी और दवाओ को लेकर बहुत सारी बाते हुई। जिला में मुख्यमंत्री असाध्य रोग के तहत आवंटन नहीं होने के कारण लोगों को उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है, साथ ही आउटसोर्सिंग कर्मी के भुगतान को लेकर भी जानकारी जिसकी सूचना मंत्री को दिया गया जिस पर म मंत्री…
रांची : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एशोसिएशन (जेसोवा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 2 नवंबर से 6 नवंबर 2023 तक मोरहाबादी स्थित आर्मी मैदान में आयोजित होने वाले जेसोवा दिवाली मेला-2023 की तैयारियों से अवगत कराया। मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने जेसोवा दीवाली मेला-2023 के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को बतौर मुख्य अतिथि एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन को विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर…
