लावालौंग:थाना क्षेत्र अंतर्गत कटिया पंचायत के टुनगून गांव में भारती टोला के सोनू भुइयां की पत्नी मुनकी देवी (24 वर्ष लगभग) की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार सोनू शुक्रवार की रात अपने गांव में ही दुर्गा पूजा के लिए बनाए जा रहे दुर्गा पंडाल में काम कर रहा था। जब वह (भोर) सुबह के तीन बजे अपने घर आया तो अपने बेडरूम में पत्नी को नहीं पाया। इसके बाद अन्य कमरों में उसे तलास करने लगा तो अपने (खपरैल) कच्चा मकान के धारण (छप्पर में दिया गया मोटा लकड़ी) से अपनी पत्नी को फांसी के…
Author: Sankalan News
कान्हाचट्टी: राजपुर मुख्य मार्ग स्थित एसबीआई राजपुर के बग़ल में स्तिथ मां अम्बे वस्त्रालय का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि ज़िप उपाध्यक्ष श्री बिरजू तिवारी जी ने फ़ीता काट कर किया। वही श्री तिवारी ने कहा कि राजपुर बाजार अब तेजी से विकसित होने लगा है अब बाजार में ही सामाग्री आसानी से उपलब्ध हो पाता है। उन्होंने दुकान संचालक आदित्य दांगी को व्यापार की तरक्की के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही ग्राहकों के बीच मधुर संबंध बनाते हुए उनके पसंद के अनुरूप बेहतर सेवा देने की बात कही। मौके पर वासुदेव दांगी, इंद्रदेव दांगी, राजेश दांगी, घनु दांगी, राजेश कुशवाहा,…
कान्हाचट्टी: प्रखंड अंतर्गत बकचुम्मा में देवी मंड़प ग्राम पूजा समिति बकचुम्मा द्वारा आयोजित शारदीय नवरात्र दुर्गा पूजा के महासप्तमी के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि माननीय ज़िप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी जी शामिल हुए उनके आगमन पर पूजा समिति द्वारा भगवा गमछा भेंटकर भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्री तिवारी ने कन्या पूजन कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया हजारों कि संख्या में श्रद्धालु हाथ में भगवा निशान लेकर शोभा यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। गाजे बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा पुरे गांव का भ्रमण करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नवपत्रिका…
कान्हाचट्टी: नवरात्र यानी मां भगवती की आराधना को पूरा प्रखंड तैयार है। जगह-जगह पूजा पंडाल बनाए जा रहे हैं। कलाकार मूर्तियों एवं पांडलो को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। प्रखंड में देवी प्रतिमाएं पहले ही दिन से पंडालों में बैठाने का क्रम शुरू होता जाता है तथा तृतीय तक सभी पंडालों में प्रतिमाएं सुशोभित होने लगती हैं। प्रखंड से लेकर गांव तक मां के भक्ति की बयार बह उठती है। इन दिनों प्रखंड से गांव तक दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर है, कारीगर पंडाल को भव्य रूप देने में जुटे हुए हैं। आयोजकों में विशाल पंडाल बनवाने की…
हज़ारीबाग : नवरात्र के षष्टी और सप्तमी के अवसर पर छत्तीसगढ़ से लौटते ही हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में दस्तक दे रहें हैं। षष्टी की शाम से ही लगातर उन्होंने अपना दौरा पूजा पंडालों के बीच शुरू कर दिया है। षष्टी की संध्या बेला में कोर्रा चौक दुर्गा पूजा पंडाल में माता रानी के पट खोलने और पंडाल के उद्घटान कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां से लाखे (नूतननगर) पहुंचे जहां आकर्षक पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया। जिसके बाद शहर के दो डांडिया कार्यक्रमों में शामिल हुए और देर रात्रि कटकमदाग प्रखंड स्थित…
हजारीबाग :-पुलिस संस्मरण दिवस 2023 के अवसर पर हजारीबाग पुलिस केंद्र में आयोजित परेड में कर्त्तव्य के दौरान अपने प्राणों की आहुति/बलिदान देने वाले सभी जांबाज पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।हजारीबाग रेंज के डीआईजी नरेंद्र कुमार सिंह एवं हजारीबाग पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे ने वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी । वर्ष 2022-23 में वीरगति प्राप्त शहीदों को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया । इस अवसर पर जाबांज पुलिसकर्मी शहीदों के परिजनों को पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे के द्वारा सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम में जिला के सभी पुलिस उपाधीक्षक,प्रशिक्षु…
हज़ारीबाग : स्वामी सहजानन्द सेवा संस्थान (ब्रह्मऋषि समाज) हज़ारीबाग द्वारा स्थानीय पुलिस लाइन स्थित राजकीयकृत श्रीकृष्ण आरक्षी बाल उच्च विद्यालय के श्रीकृष्ण सभागार परिसर में शनिवार को आयोजित बिहार केशरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जी की 136वीं जयन्ती समारोह धूमधाम से मनाया गया। मौके पर विषेश रूप से हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल, मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, समाजसेवी शिवलाल महतो सहित ब्रह्मर्षि समाज के दर्जनों गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकरश्रीबाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया । मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने श्री बाबू के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला और स्वतंत्रता संग्राम में इस विभूति…
रांची : एचईसी परिसर शालीमार बाजार धुर्वा में आगामी 24 अक्टूबर को संध्या प्रहरी रावण दहन समारोह भव्यता के साथ मनाई जाएगी जिसकी तैयारी अंतिम चरणों में हैं। विजयादशमी रावण दहन समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखण्ड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर होंगे दीप प्रज्ज्वलित करेंगे।पूर्व मंत्री भारत सरकार सुबोध कान्त सहाय,रावण दहन समारोह समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे,संरक्षक लाल किशोर नाथ शाहदेव सहित कई गणमान्य अतिथि विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद रहेंगे। विजयादशमी समारोह समिति के अध्यक्ष संजीत यादव, महासचिव अभिषेक साहू एवं कोषाध्यक्ष रवि शंकर ने बताया की रावण एवं कुंभकरण का पुतला का…
रांची : हटिया रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का उदघाटन किया गया। मुख्यातिथि के रूप में पूर्व केंद्र मंत्री सुबोधकांत सहाय जी ने फीता काट कर उद्घाटन किया। समिति के अध्यक्ष नंदन यादव ने बताया कि समिति का इस वर्ष 59 व साल है। बड़े धूम धाम से इस वर्ष पूजा का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर सुबोधकांत सहाय जी ने पूरे समिति को बधाई देते हुए कहा कि हटिया स्टेशन दुर्गा पूजा ने इस वर्ष और भी भव्य पूजा का आयोजन किया ह। हर वर्ष वो यहां उद्धघाटन करते ह। प्रत्येक वर्ष कुछ न…
लावालौंग प्रखंड स्थित बांदू ( युवा जागृति क्लब) दुर्गा पूजा समिति बांदू में आज शाम यानी शनीवार को एक भव्य भक्ति जागरण आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में बिहार के सुप्रसिद्ध तथा भोजपुरिया क्षेत्र के जानेमाने अनीश भोजपुरिया के ग्रुप के साथ अपने जलवा विखेरने को आ रहें हैं। इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है कार्यक्रम स्थल भी सज धज कर तैयार है, सांस्कृति स्थल व श्रोताओं को देखने व बैठने के भव्य पंडाल बनाया गया है नवयुवक संघ तथा दुर्गा पूजा समिति बांदू के पूरी कमेटी ने लावालौंग प्रखण्ड के भव्य समारोह में प्रखंड वासियों से इस…
