हज़ारीबाग़ : शहर के बड़ा बाजार दुर्गा पुजा महासमिति के द्वारा मंगलवार को सुबह दशमी की पूजा अर्चना के पश्चात माता रानी पर चढ़े श्रृंगार को श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया गया। वही संध्या करीब 5.30 बजे भव्य शोभायात्रा निकाला गया। शोभा यात्रा पूजा पंडाल से ग्वाल टोली चौक,सरदार चौक,बड़ा बाजार चौक,बंशीलाल चौक,भगत सिंह चौक,झंडा चौक,पैगोडा चौक, छठ तलाब,आनंदा चौक होते हुए बुढ़वा महादेव तालाब पहुंच कर मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित किया गया। शोभा यात्रा के दौरान महासमिति के अध्यक्ष, सचिव सहित तमाम पदाधिकारियों को माता रानी की चुनरी ओढ़कर शोभा यात्रा में सम्मिलित किया।भव्य शोभायात्रा के दौरान…
Author: Sankalan News
चतरा पुलिस कप्तान राकेश रंजन ने साफ शब्दों में बोले किसी भी व्यक्ति को कानून को अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है ,किसी भी छोटी बड़ी घटना की खबर के लिए पुलिस द्वारा जारी नंबर पर खबर करे, और पुलिस प्रशासन को सहयोग करे। शहर में लगाए गए कैमरा के नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किए साथ ही दो जगहों के कैमरे को दुरुस्त किया जा रहा है। शहर के केसरी चौक वटी अप वन के पास ड्रोन कैमरा उड़ा कर सभी घरों के छत पर सर्वे किया गया ड्रोन से यह देखा गया कि किसी के छत पर…
रांची : छप्पन सेट दुर्गा पूजा समिति एवं महानगर दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक व पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने अपने छप्पन सेट पूजा पंडाल में महाष्टमी की पूजा अर्चना की एवं छप्पन सेट आवासीय परिसर में चंद्रयान 3 पर विराजमान मां दुर्गे की प्रतिमा के समक्ष महाअष्टमी के लिए विशेष पूजन की व्यवस्था की गई थी, निशा पूजा के उपरांत पूर्वाह्न 7:00 बजे से महाष्टमी की पूजा प्रारंभ कर दी गई। पूर्वाह्न 11:00 बजे से व्रतधारी महिलाओं के लिए पुष्पांजलि की व्यवस्था की गई थी,खीर भोग का वितरण किया गया, संध्या 6:00 बजे से 10:00 बजे…
रांची। डोरंडा भवानीपुर मैदान मे श्रद्धालुओं के लिए भवानीपुर दुर्गा पूजा समिति ने इस बार डर हाउस(भूतिया घर) का निर्माण किया है जिसके अंदर गुफा पार करते हुए भक्त मां दुर्गा का दर्शन कर रहे है। इसी क्रम मे रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा अपने परिवार के साथ डोरंडा के भवानीपुर पंडाल का उद्घाटन और मां दुर्गा का दर्शन करने पहुंचे। मौके पर कमिटी ने रांची एसएसपी और उनके परिवार के सभी सदस्यों को बुके,चुनरी,माला और शॉल उड़ा कर सम्मानित किया। उसके बाद उन्होंने पंडाल का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया और मां दुर्गा का दर्शन किया और सुख समृद्धि…
हज़ारीबाग :राज्य में दुर्गा पूजा,दीपावली, छठ पर्व समेत अन्य पर्व -त्योहारों के दौरान विधि -व्यवस्था संधारण को लेकर पुलिस व प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए है। त्योहार के दौरान जिलों में विधि व्यवस्था सामाजिक सौहार्द और भाईचारा बनी रहे इसके लिए राज्य स्तर से सभी जिलों में प्रभारी पदाधिकारी के रूप में वरीय प्रशासनिक तथा पुलिस पदाधिकारीयों को जिला आबंटित कर सुरक्षा व्यवस्था की कमान सौंपी गई है। इसी क्रम में आज 22 अक्तूबर को परिसदन कक्ष में हजारीबाग के लिए वरीय प्रभारी के रूप में प्रतिनियुक्त किए गए राहुल कुमार पुरवार,(भा.प्र.से) सचिव उच्च शिक्षा…
बड़कागांव/हजारीबाग :-वसुधा कल्याण ने दुर्गा अष्टमी के शुभअवसर पर पौधरोपण किया। यह कार्यक्रम पंडरी तालाब होरम मोड बड़कागांव में किया गया । अधिक से अधिक पेड़ लगाने से प्रदूषित हवा से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी। यह सही समय है जब हम पेड़ों के रोपण के महत्व को पहचाने और इस दिशा में जितना हो सके उतना योगदान करने की जिम्मेदारी ले सकें। वृक्षारोपण के द्वारा ही हम धरती पर अपने अस्तित्व की रक्षा कर सकते है।वसुधा कल्याण का उद्देश्य लोगों को वृक्षारोपण के लाभों के बारे में सूचित करना और उन्हें ऐसा करने में संलग्न करना है। इस कारण…
हजारीबाग :-शहर में शरदीय नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखी जा रही है। उसी उत्साह के बीच बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति के पूजा पंडाल में जय माता दी के उद्घोष से पूरा पूजा पंडाल गूंज उठा। रविवार को महाअष्टमी के शुभ अवसर पर देर शाम संधि बलि पूजा संपन्न की गई,पूजा में उपविकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित उनकी माताजी, उनके भाई एवं उनके पति और नन्ही सुपुत्री शामिल हुई। सभी ने 108 दीप प्रज्वलित किया। इसके उपरांत संधि बलि पूजा प्रारंभ हुई। संधि बलि के पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने जय माता दी की जयकारा लगाया। संधि बलि में…
कटकमसांडी/हजारीबाग :-रविवार को नवरात्र के महा अष्टमी और नवमी के अवसर पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने अपने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं और दर्जनों सहयोगियों के साथ कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र का सघन दौरा कर विभिन्न पूजा पंडालों का दर्शन किया और दुर्गा मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही साथ शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में लोगों से त्यौहार मनाने का अपील भी किया।आगे उन्होंने कहा कि विजयादशमी पर्व असत्य पर सत्य के जीत का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारगी के तहत पर्व मनाने की अपील करते हुए दशहरा के पारंपरिक परंपरा को बरक़रार रखने का आग्रह किया। विधायक मनीष…
लावालौंग;शारदीय नवरात्र के मौके पर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ( युवा जागृति क्लब) द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक झांकी तथा सिंगर ने भक्ति के भजनों से सबों को झूमने पर विवश किया। इस कार्यक्रम को स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा तथा दुर्गा पूजा समिति के सभी पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अतिथियों एवम समाजसेवियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर तथा फीता काटकर विधिवत प्रोग्राम का उद्घाटन किया गया। तथा यह कार्यक्रम सारी रात अनीश भोजपुरिया के ग्रुप ने बच्चे बूढ़े तथा महिलाओं तक सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। म्यूजिकल…
लावालौंग: लावालौंग में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन ने शनिवार को फ्लैग मार्च निकाला फ्लैग मार्च में वशिष्ठ नागरिक और पुलिस प्रशासन दोनों शामिल थे फ्लैग मार्च का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी विपिन कुमार भारती कर रहे थे। मार्च में थाना प्रभारी अविनाश कुमार,SI रोहित कुमार, SI विकास सेठ, तथा एएसआई के साथ-साथ सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। फ्लैग मार्च लावालौंग के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया गया। फ्लैग मार्च पर्व के पूर्ण विश्वास बहाली को लेकर निकल गया। ताकि (पर्व ) पूजा शांति और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके। गौरतलब है, कि शारदीय नवरात्रा पूर्ण…
