चतरा : लावालौंग प्रखंड मुख्यालय में संचालित कस्तूरबा आवासीय स्कूल की वार्डन कंचन कुमारी के बिगड़े बोल और उदंड व्यवहार के चर्चे जोरों पर है।वार्डन किसी के साथ भी अभद्र व्यवहार करते हुए कुछ भी बोल देती हैं।उनके लिए किसी को झिड़क देना या देख लेने तक की धमकी देना आम बात हो गई है।जानकारी के अनुसार गुरुवार को कुछ छात्राएं सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के रजिस्ट्रेशन के लिए अपना पहचान सत्यापित करवाने के लिए फॉर्म लेकर कस्तूरबा स्कूल गई थीं।लेकिन वार्डन के द्वारा उन्हें यह कह कर वापस लौटा दिया गया कि मैं तुम्हारा नौकर नहीं हूं जो…
Author: Sankalan News
हजारीबाग : कोर्रा थाना अंतर्गत दिपुगड़ा स्थित डीएवी स्कूल के समीप बरकट्ठा निवाशी प्रकाश कुमार के द्वारा अपनी जमीन पर कार्य करवाया जा रहा था। इसी दौरान जबरा,हज़ारीबाग निवासी अशोक साव पिता-डोमन साव, के द्वारा 4-5 अन्य व्यक्तियों को ले कर उक्त जमीन पर पहुँचक प्रकाश कुमार को जमीन पर काम करने से रोकते हुए मारपीट किया जाने लगा और अपनी लायसेंसी दोनाली बंदूक से एक राउंड फायर किया । दोनाली की छर्री प्रकाश कुमार के पेट के बाएं हिस्से में लगी है। प्रकाश वर्तमान में आरोग्यम हॉस्पिटल में इलाजरत है.।इलाजरत के दौरान आरोगयम हॉस्पिटल ने बिगड़ती हालात को देख…
कटकमसांडी /हज़ारीबाग : नव झारखंड फाउंडेशन के द्वारा कटकमसांडी प्रखंड के लुपुंग पंचायत में एक बैठक आयोजित की गई । जिसमें नव झारखंड फाउंडेशन के केंद्रीय अध्यक्ष किशोरी राणा ने भाग लिया तथा ग्रामीणों को पंचायत तथा प्रखंड स्तर से लेकर होने वाले सभी समस्याओं को सुनने के पश्चात इसके उत्तर में किशोरी राणा ने बैठक में उपस्थित ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वो उनके समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास कर आपके समस्याओं को समाधान करेंगे । बैठक में अरुण मेहता ,सुनिल मेहता , मनोज मेहता , दिगंबर मेहता , आशीष मेहता , विनय राम…
चतरा :प्रतापपुर प्रखंड क्षेत्र के झारखंड राज्य खाद्य निगम(जेएसएफसी) गोदाम से अनाज के गवन मामले के प्राप्त शिकायत पर उपायुक्त श्री अबु इमरान हुए सख्त। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच हेतु अनुमंडल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव को निर्देशित किया। जिसे लेकर आपूर्ति पदाधिकारी ने बात चीत में बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार अंचल अधिकारी प्रतापपुर के द्वारा जांच किया गया। जांच के क्रम में प्रतापपुर एजीएम मनीष कुजूर एवं अन्य लोगों द्वारा कुल 3799 क्विंटल चावल का गबन का मामला सत्य पाया गया है। इसे लेकर प्रतापपुर थाना में एजीएम मनीष कुजूर एवं संलिप्त अन्य…
हज़ारीबाग : किसी भी शहर का जिला अस्पताल एक ऐसा जगह होता है जहां जिले और जिले के बाहर के ऐसे जरूरतमंद परिवार के मरीज अपना इलाज कराने आते हैं जो निजी अस्पतालों में इलाज कराने में सक्षम नहीं होते। अधिकतर गरीब तबके के लोग सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने आते हैं। ऐसे में हजारीबाग के जिला अस्पताल सह हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर के कई जगहों को पार्किंग क्षेत्र में तब्दील कर नगर निगम द्वारा पार्किंग वसुली किया जाना अव्यावहारिक और अमानवीय है। इससे पूर्व नगर निगम द्वारा हजारीबाग झील पर पार्किंग जोन बनाया गया था जिसका पुरजोर विरोध…
चतरा : समस्त भारतवर्ष में यदुवंशी समाज को जागरूक कर एक साथ सूत्र में पिरो उनका सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक, तथा राजनीतिक रूप से समर्थवान बनाने के उद्देश्य से सन 1924 में अखिल भारतीय यादव महासभा का गठन किया गया था, इस संगठन का प्रथम अधिवेशन बिहार के पवित्र भूमि पूर्णिया में किया गया। वही झारखंड राज्य में शताब्दी वर्ष समारोह का उद्घाटन देवभूमि देवघर में किया गया उसके बाद पूरा प्रदेश के भिन्न-भिन्न जिलों में शताब्दी समारोह किया जा रहा है जिसमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, जमशेदपुर, आदि स्थानों में शताब्दी समारोह का आयोजन विशाल रूप से किया गया। मालूम हो…
चतरा : स्थानीय कृषि विज्ञान केन्द्र चतरा में दिन गुरूवार से उद्यान विकास की योजना अन्तर्गत युवाओं को आत्मनिर्भर किये जाने के उद्देश्य से उद्यान विकास की़ योजना के अन्तर्गत बागवान/उद्यान/कृषकों का 5 दिवसीय उद्यानिकी प्रशिक्षण का शुरूआत किया गया गयाI प्रशिक्षण का उद्घाटन वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ0 रंजय कुमार सिंह के द्वारा किया गया। उद्घाटन सत्र् को संबांधित करते वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ0 रंजय कुमार सिंह ने कहा कि योजना के तहत चयनित प्रशिक्षणार्थियों को विषय वस्तु के अंतर्गत पौधशाला प्रबंधन, बुनियादी उपकरणों की पहचान एवं उनका उपयोग, लेंड स्केपिंग, ओरनामेंटल गार्डनिंग, कीट बीमारियाँ एवं उनका प्रबंधन,…
चतरा : सदर थाना क्षेत्र के कुल्लू मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई। जबकि इस घटना में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल करने के बाद बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों हजारीबाग रेफर कर दिया है। इस घटना में अरविंद कुमार पिता सुखदेव भारती पता रक्सी नामक युवक की मौत मौके पर हो गई। जबकि मुकेश कुमार पिता राकेश कुमार पता खैनीगोला एक युवक का नाम सतेंद्र प्रसाद बतया जारहा है वहीं मंजीत कुमार पिता सोनू भारती धर्मेंद्र कुमार पिता पुन्नू…
चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त चतरा श्री अबु इमरान ने आगामी लोक सभा चुनाव एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 से संबंधित समीक्षात्मक बैठक कर दिए कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश। बैठक में मुख्य रूप से 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव की तैयारी, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 अंतर्गत 27 अक्टूबर से 09 दिसम्बर 2023 तक चलने वाले विशेष अभियान जिसमें फार्म 6, 7 एवं 8 समेत अन्य की बिन्दुवार समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि वैसे मतदान केन्द्र जो जर्जर स्थिति में हैं और…
हजारीबाग जिला अन्तर्गत मोबाइल टावर कंपनियां Tower Vision India Pvt, Ltd., Reliance Jio Infratel Pvt. Ltd., ATC Telecom Infrastructure Pvt. Ltd., Sumit Digitel Infrastructure Limited., Reliance Jio Infocomm Limited, Bharti Infratel Limited एवं Indus Tower Limited के द्वारा हजारीबाग जिला में कुल 361 टावरों का निर्माण कराया गया है। जिसकी किसी भी तरह की सूचना हजारीबाग के श्रम विभाग को नहीं दी गई है। श्रम विभाग के द्वारा जब इसकी जांच पड़ताल की गयी तो पाया गया कि निर्माण लागत का कुल 1% राशि भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण उपकर अधिनियम 1996 के अन्तर्गत विभाग/बोर्ड के खाते में जमा…
