चतरा उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार विकास भवन सभा कक्ष में बाल संरक्षण विभाग द्वारा बाल विवाह उन्मूलन हेतु ’’सुरक्षित बचपन, खुशहाल जीवन’’ अभियान के तहत मीडिया कर्मी एवं स्वयं सेवी संस्थान के प्रतिनिधि का एक दिवसीय उन्मुखीकरण/प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित पदाधिकारियों, मीडिया कर्मी एवं स्वयं सेवी संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा विधिवत संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणाम एवं कानूनी प्रावधानों के बारें में बिस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि को बाल संरक्षण के…
Author: Sankalan News
चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त चतरा अबु इमरान की अध्यक्षता में आगामी लोक सभा चुनाव 2024 की तैयारी एवं जिला समन्वय समिति, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) व अन्य सभी विकास तथा कल्याणकारी योजना की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में सर्वप्रथम जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त चतरा अबु इमरान ने निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमण्डल पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 अंतर्गत किए जा रहे कार्यों, लोक सभा चुनाव 2024 से संबंधित की जा रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी लेते हुए कई महत्वपूर्ण निदेश दिए। इसके पश्चात जिला समन्वय समिति की…
हजारीबाग:-झारखंड मुक्ति मोर्चा का शिष्ट मंडल आज नगर आयुक्त से मिल कर जन समस्याओं से अवगत करवाया।शिष्ट मण्डल की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विनोबा भावे अध्यक्ष चंदन सिंह ने आगामी कुछ दिनों में महा पर्व छठ और दिवाली को लेकर सभी छठ घाटों और शहर के मार्गों की साफ़ सफ़ाई करवाने का आग्रह नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार से किया।ज़िले के शहरी क्षेत्र में जल समस्या को ले कर भी विस्तृत चर्चा हुई जिसमें नगर आयुक्त ने जल्द ही ज़िले के शहरी क्षेत्र में पाइप के ज़रिये ज़िले के विभिन्न जलाशयों से पीने के पानी को उपलब्ध करवाने की बात कही…
हजारीबाग :-विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित अखिल भारतीय ज्ञान -विज्ञान मेला 2023 जो अमृतसर पंजाब में संपन्न हुआl उक्त मेला में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ,कुम्हारटोली, हजारीबाग की खुशी रंजन ने विज्ञान प्रयोग में पूरे भारतवर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया l गौरतलब है कि राष्ट्रीय खेलकूद (एथलेटिक्स) समारोह 2023 सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ,बेतिया में आयोजित में बहन नैंसी तिवारी ने 14 वर्षीय गर्ल्स वर्ग में 4× 100 मीटर रेस में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित कियाl दोनों के द्वारा अखिल भारतीय प्रतियोगिता एवं…
चतरा नाजरेथ स्कूल अंग्रेजी माध्यम चतरा में मेगा हस्तकला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । जिसका विधिवत् उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री दिनेश मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी (DEO ) चतरा के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि का सुस्वागत, स्वागत नृत्य के साथ किया गया। इस प्रदर्शनी में कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं ने कला विज्ञान (आर्ट एंड क्राफ्ट) का एक से बढ़कर एक प्रस्तुति पेश किये। साथ ही प्रदर्शनी में नवीन इकाइयों से चार चांद लगाकर सभी गण्य मान्य लोगों को अपनी ओर ध्यानाकर्षित करने में कोई कोर – कसर नहीं छोड़े।वहीं विज्ञानोत्सव…
चतरा उपायुक्त को सूचना मिली थी कि सदर अस्पताल में डायलेसिस मशीन तकरीबन एक माह से खराब है जिसके कारण डायलेसिस कराने वाले मरीजों को काफी कठिनाई का समाना करना पर रहा है। इसे लेकर आज उपायुक्त श्री अबु इमरान स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लेने सदर अस्पताल चतरा पहुंचे।उक्त मौके पर उपस्थित सिविल सर्जन चतरा जगदीश प्रसाद को उन्होंने डायलेसिस मशीन को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही सदर अस्पताल चतरा में मरीजों के लिए उपलब्ध दवा, अल्ट्रासाउंड, फिजिओथेरेपी कक्ष, एक्स-रे कक्ष, ओ पी डी , दवा वितरण केंद्र, एवं महिला वार्ड एवं पुरुष वार्ड, साफ सफाई, चिकित्सकों…
चतरा माओवादी के रिजनल कमिटी सदस्य 15 लाख ईनामी नवीन उर्फ सरबजीत यादव उर्फ विजय यादव, पिता- सिंधु यादव, ग्राम बांसबुटा, थाना-प्रतापपुर, जिला-चतरा ने अपने चचेरे भाई से जमीनी विवाद को लेकर वर्ष 2000 में मा०क०पा० माओवादी संगठन में शामिल हुआ था। तब से यह संगठन में सक्रिय रूप से कार्य करने लगा शुरुआती ने लोकल होने के कारण ग्रामीणों को संगठन में जोड़ने की जिम्मेवारी दी गई ताकि ग्रामीण स्तर प संगठन को मजबूत बनाया जा सके। इसके कार्यशैली को देखते हुए उस समय के कमाण्डर अनुराग यादव के नेतृत्व में हुये बैठक में इसे वर्ष 2003 में एल०ओ०एन०…
चतरा : राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण राज्य समेत जिले में भी संचालित होनेवाली आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार के तीसरे चरण का कार्यक्रम दिनांक-15 नवम्बर से 29 दिसम्बर 2023 तक संचालित की जायेगी।इसे लेकर उपायुक्त चतरा श्री अबु इमरान ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तर पर और वार्ड स्तर पर शिविरों का आयोजन कर राज्य सरकार के विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ आमजनों को दिया जायेगा। साथ ही उन्होने कहा कि अर्हता प्राप्त सभी व्यक्तियों को…
चतरा :झारखंड विधानसभा सरकारी आश्वासन समिति के सभापति श्री दीपक बिरुवा की अध्यक्षता में आज चतरा परिसदन के सभागार में चतरा जिला के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया गया। उन्होंने विधानसभा में उठाये गये चतरा जिला से सम्बंधित मामलों में कृत कार्यों की समीक्षा किया।बैठक के दौरान सभापति ने कहा कि विधानसभा में उठाये गये वैसे मामले जिसमें सरकार के द्वारा उसके निष्पादन का आश्वासन दिया गया वैसे मामलों को प्राथमिकता के साथ निष्पादित किया जाना चाहिए।समीक्षा के क्रम में विधानसभा में उठाये गये चतरा जिला से सम्बंधित कुल 19 मामलों में कृत कार्यों के बारे में सभापति ने सम्बंधित…
चतरा पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार चतरा पुलिस लगातार नशा मुक्त चतरा बनाने के दिशा में प्रयासरत है। इसके तहत लगातार गाँव- गाँव जाकर लोगों को अफीम पोस्ता की खेती के विरुद्ध जागरुक भी किया जा रहा है साथ ही कानूनी पहलु की जानकारी दे रही है साथ हीं NDPS की धारा 47 के तहत नोटिस देते हुए लोगो से अपील की जा रही है कि ना तो अफीम पोस्ता की खेती करें और ना ही करने में सहयोग करें। इसी क्रम में कल दिनांक 06.11.2023 वन परिसर पदाधिकारी एव लावालौंग थाना पदाधिकारियों का एक दल खनगड्ढा पहुँची जहाँ अफीम पोस्ता…
