Author: Sankalan News

चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान के निर्देशानुसार कल्याण पदाधिकारी विजय दास द्वारा कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना एवं प्री मैट्रिक छात्रवृति हेतु जिला स्तरीय अनुमोदन व अनुश्रवण समिति की बैठक की गई। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजनामुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवेदन की बारी बारी से जांच की गई। जिसमे अनुसूचित जाति के 33 अनुसूचित जनजाति के 14 तथा पिछड़ी जाति के 141 लाभुकों का भुगतान करने हेतु स्वीकृति दी गई। प्री मैट्रिक छात्रवृति प्री मैट्रिक छात्रवृति में विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा ई कल्याण पोर्टल पर कुल 93680 छात्र छात्राओं…

Read More

चतरा : टंडवा थाना अंतर्गत गुप्त सूचना पर बृहस्पतिवार को थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में करवाई करते हुए फरार आरोपी जो कांड संख्या- 263/2023 के तहत 16 नवम्बर को करवाई के साथ धारा-25 (1-B) (a)/26 आर्म्स एक्ट घटना का सारांश के आधार पर एक अभियुक्त अशोक यादव उर्फ अशोक कुमार उम्र करीब 22 वर्ष पिता कलेश्वर यादव जो ग्राम सिदालू,पोस्ट सराढु थाना टंडवा जिला चतरा निवासी को पकड़ा गया था।पकडे गए अभियुक्त के पास से तलाशी के क्रम में एक देसी कट्टा एंव एक जिन्दा गोली बरामद किया गया। इस संदर्भ में टंडवा थाना कांड संख्या- 263/2023…

Read More

चतरा : अखिल भारतीय भूइयां कल्याण समिति चतरा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। पुतला फूंके जाने से पूर्व भुइयां समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शव यात्रा निकाला। पोस्ट ऑफिस चौक से निकाली गई शव यात्रा शहर के मुख्यमार्ग होते हुए केशरी चौक पहुंची और वहां आम सभा में तब्दील हो गई। जहां उनका पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भुइयां समाज के जिला अध्यक्ष उमेश भारती कर रहे थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जिस प्रकार से भरे सदन में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम…

Read More

चतरा : ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार के निर्देशानुसार आज जिला ग्रामीण विकास अभिकरण चतरा द्वारा अबुआ आवास योजना के बृहद प्रचार प्रसार हेतु जागरूकता रथ को रवाना किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य के मंत्री श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार सत्यानंद भोक्ता शामिल हुएं। उपायुक्त अबु इमरान ने माननीय मंत्री के आगमन पर उन्हें पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात माननीय मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, उपायुक्त श्री अबु इमरान, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम अन्तर्गत…

Read More

प्रतापपुर /चतरा :झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के तत्वावधान में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव प्रज्ञा वाजपेई के निर्देश पर गुरुवार को बिरसा मुंडा कोचिंग सेंटर राजा गढ़ प्रतापपुर, गुरिया एवं अन्य कई गांवों में आउटरीच प्रोग्राम के तहत् विधिक जागरूकता कार्यक्रम प्रखंड कार्यालय के पीएलवी गोविंद ठाकुर एवं संदीप कुमार गुप्ता के द्वारा चलाया गया। इस दौरान लोगों को नालसा स्किम, साईबर क्राईम, लोक अदालत, मध्यस्थता इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर शिक्षक बिरेंद्र कुमार के अलावा दर्जनों छात्र व ग्रामीण मौजूद थे।

Read More

चतरा समाहरणालय के सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में  राजस्व संग्रहण, अंचल, नीलाम पत्र, वाद  निबंधन एवं अवैध उत्खनन की रोकथाम हेतु समीक्षात्मक बैठक की गई।बैठक में सर्वप्रथम जिले में खनिजों के अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण को लेकर पूर्व कि बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन एवं प्रगति प्रतिवेदन की बिंदूवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।बैठक में जिला खनन पदाधिकारी, चतरा द्वारा बताया गया कि परियोजना पदाधिकारी, अशोका परियोजना, आम्रपाली परियोजना, मगध परियोजना एवं पुर्णाडीह परियोजना, सर्वश्र सी0सी0एल0 द्वारा अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया हैजिसमें प्रतिवेदित है कि परियोजनान्तर्गत सडक एवं रेल मार्ग…

Read More

चतरा समाहरणालय सभाकक्ष में पत्रकार दिवस पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विषय पर कार्यशाला का किया गया, जहाँ मीडिया’ विषय पर आयोजित चर्चा कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उपायुक्त सहित पत्रकारों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिले के उपायुक्त श्री अबु इमरान ने वर्तमान दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते दखल और मीडिया के प्रभाव पर भी अपनी बातें रखी। उन्होंने कहा की आज के समय में कृत्रिम मेधा मीडिया के अलावा जनसंचार के सभी क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है।उन्होंने इसके सकारात्मक एवं नकारात्मक पक्षों के बारे में बताया। साथ ही कहा कि…

Read More

चतरा : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लमटा तथा कटिया पंचायत स्थित छठ घाट को लमटा पंचायत मुखिया अमित कुमार चौबे और कटिया मुखिया मिसी देवी एवं समाजसेवी सह मुखिया प्रतिनिधी मिथलेश कुमार चौबे के नेतृत्व में बुधवार को सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान चलाकर छठ घाट की चारों ओर अच्छे तरह से साफ- सफाई की गई। सफाई अभियान में मुखिया अमित कुमार चौबे व मिसी देवी ने भी बड़ी उत्साह के साथ इस छठ घाट की साफ- सफाई व छठ पूजा को लेकर सभी गतिविधियों पर नज़र रखते हुए हर संभव अच्छे से पर्व मनाने को लेकर मुखिया तत्पर्य…

Read More

लावालौंग : झारखंड राज्य स्थापना दिवस, भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बुधवार को लावालौंग प्रखण्ड कार्यालय परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी विपिन कुमार भारती, जेई सिकन्दर कुमार, लावालौंग पंचायत सचिव विनय कुमार चौधरी, अंचल ऑपरेटर लक्ष्मी कुमारी, मुखिया संघ अध्यक्ष सह कोलकोले मुखिया राजेश कुमार साहू, लावालौंग पंचायत मुखिया नेमन भारती, प्रमोद कुमार यादव, सरोज कुमार, उदय कुमार के अलावे दर्जनों उपस्थित लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया…

Read More

चतरा : बाल विवाह रोकने के उद्देश्य से विभागीय निर्देश के आलोक में चतरा जिले में ‘सुरक्षित बचपन खुशहाल जीवन’ को लेकर चलाए गए अभियान का समापन आज उपायुक्त श्री अबु इमरान के निर्देश पर बालिका सम्मान समारोह के साथ किया गया। विकास भवन के सभागार में आयोजित समारोह की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता व संचालन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरजमणि कुमारी ने किया। इस अवसर पर बाल विवाह का विरोध कर बाल संरक्षण में भागीदारी निभाने वाली 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाली गैर विवाहित लड़कियों व उनके माता पिता के साथ जेएसएलपीएस की जेंडर सीआरपी…

Read More