चतरा : जिले में अफीम विनष्टीकरण अभियान से लौट रहे सुरक्षाबलों की नक्सलियों से भीषण मुठभेड़ हुई है। पुलिस और नक्सलियों के इस मुठभेड़ में झारखंड पुलिस के दो जवान शहीद हुए हैं। जबकि आकाश सिंह नामक जवान को भी सीने में गोली लगी है। घायल जवान को अभियान में शामिल सुरक्षाबलों ने उपचार के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उसे मेडिका रेफर किया है। जिसके बाद शहर में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने घायल जवान को पुलिस लाइन पहुंचाया। पुलिस लाइन से घायल आकाश सिंह…
Author: Sankalan News
लावालौंग: प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत बजरंगबली मंदिर के प्रांगण में गांव चलो अभियान कार्यक्रम का बैठक मंडल अध्यक्ष शंकर साहू जी के अध्यक्षता में किया गया एवं मंच संचालन महामंत्री बिहारी भारती ने किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष शंकर साहू ने संबोधन कर लोगों को गांव चलो अभियान के निमित्त करने कार्य को विस्तृत रूप से लोगों को बताएं जिसमें बोले सभी बूथों में प्रवासी कार्यकर्ता को 24 घंटे के लिए प्रवास करना है जहां बूथ कमेटी के साथ एवं पन्ना प्रमुख के साथ बैठक कर पूरे गांव में भ्रमण कर लोगों से संपर्क करना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के…
चतरा : गिद्धौर थाना क्षेत्र के गोसाईं टील्हा पुल के समीप मंगलवार को बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई।मृतक युवक चतरा महुआ चौक लाइन मोहल्ला के मो. नेजामुद्दीन के पुत्र मो.अमर(26) बताजा जा रहा है। बताया जाता है कि युवक हजारीबाग की ओर से चतरा जा रहा था। इसी क्रम में गोसाई टील्हा पुल के समीप से चतरा की ओर से एक हाइवा वाहन तेज रफ्तार से कटकमसांडी की ओर जा रहा था। जिस बाइक चालक युवक अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइजर में जा टकराया। जिससे युवक की मौत घटना स्थल पर ही गई।जबकि बाइक पूरी तरह…
लावालौंग /चतरा : लावालौंग प्रखण्ड परिसर में नए अंचल कार्यालय में नए पदस्थापित अंचल अधिकारी सुमित कुमार झा ने सोमवार को अंचल कार्यालय का पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आम जनता की काम समय पर निष्पादन होगा। अंचल के सभी आम लोगों को राजस्व संबंधित कार्य करने में कोई प्रकार की कठिनाइयां नहीं होंगी। राजस्व से संबंधित कार्यों का समय पर निष्पादन होगा। जिसके बाद उन्होंने कार्यालय में सभी कर्मियों से परिचय किया। पदभार के मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती ने नव पदस्थापित…
चतरा समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक की गई। बैठक में अनुकंपा से संबंधित कुल 11 पुराने और 7 नए मामले रखे गए। सभी मामलों के आवेदन की बारी बारी से जांच कर कुल 06 योग्य लोगों के आवेदन का अनुशंसा किया गया। शेष आवेदकों के आवेदन पर अगले बैठक में विचार किया जाएगा।कुल 06 आवेदकों में से 02 आवेदकों को तृतीय वर्ग में 04 आवेदक का चतुर्थ वर्ग हेतु अनुशंसा किया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्ता, पवन कुमार मंडल,शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक,…
Chatra : सिमरिया अनुमंडल क्षेत्र के मुर्वे स्टेडियम में आयोजित सीसीएल द्वारा लोडर प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपायुक्त श्री अबु इमरान पहुंचे। जहां द्वीप प्रज्वलित कर तथा फीता काट कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। उपायुक्त श्री अबु इमरान ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सीसीएल द्वारा आयोजित कौंसिल स्किल माइनिंग सेंटर के तहत बेरोजगार चालकों को लोडर का प्रशिक्षण देकर क्षेत्र के चालकों को रोजगार उन्मुखीकरण किया जाना बहुत हीं अच्छा और सराहनीय कदम है। इससे प्रभावित क्षेत्र के लोगों को किसी भी क्षेत्र या शहर में लोडर चला कर अपना जीवकोपार्जन समुचित ढंग से कर सकेगा। कार्यक्रम…
चतरा जिला ताइक्वांडो संघ (रजि.) के द्वारा आयोजित 19वीं चतरा जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में किया गया। यह प्रतियोगिता 4 फरवरी 2024 को आयोजित हुई एवं सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी श्री सुरेंद्र कुमार जी उपस्थित हुए एवं पंच मारकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किए। श्री सुरेंद्र सर के द्वारा खिलाड़ियों को सम्बोधित किया गया एवं नेकी की राह पर देश सेवा को पहली प्राथमिकता देने पर जोर दिए और बताया कि सबसे पहले देश सेवा हो और उसके लिए आपको खूब मेहनत करके पढ़ाई करनी होगी साथ ही आत्मरक्षा के स्किल…
Chatra : ठगी के वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने नए-नए तरीके अपना रहे हैं ठगी करने के लिए टेलीग्राम पर चैट कर लिंक भेज कर बैंक खाते को खाली कर दे रहे हैं बताते चले कि मामले में चतरा पुलिस ने 14 लाख रुपए ठगी करने वाले साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो नाबालिक सहित सात अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार अपराधियों में अरुण प्रजापति, सकेन्द्र कुमार, मिथुन कुमार प्रजापति, मोहम्मद फैजान एवं कुंदन कुमार शामिल है। इनके अलावा दो नाबालिक है। उनके पास से पुलिस ने कुल 7 मोबाइल,…
चतरा भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में गांव चलो अभियान कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर वंदे मातरम गान के साथ की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा संचालन जिला महामंत्री मिथिलेश गुप्ता के द्वारा की गई। कार्यक्रम प्रभारी श्री राकेश भास्कर जी उपस्थित हुए कार्यक्रम में गांव चलो अभियान के लिए सभी मंडलों से गांव चलो अभियान के मंडल टोली का निर्माण किया गया जिसमें चार सदस्य मंडल टोली बनाई गई। बैठक में मंडल टोली के सदस्य गण…
Chatra : 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपायुक्त श्री अबु इमरान ने समाहरणालय परिसर में झंडोत्तोलन किया जिसके पश्चात उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने 8 बजकर 15 मिनट पर शहीद स्मारक फांसी तालाब पहुंच माल्यार्पण किया एवं झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं 8 बजकर 25 मिनट पर पोस्ट ऑफिस चौक स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति में माल्यार्पण किया एवं 8 बजकर 30 मिनट पर रेड क्रॉस में झंडोत्तोलन किया गया!समाहरणालय परिसर में 8 बजे झंडोत्तोलन एवं राष्ट्रगान किया, साथ हीं पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। मौके पर जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी-उप…
