Chatra : लावालौंग प्रखण्ड के चूकरू में राशन कटौती का कार्डधारियों ने किया विरोध, कम राशन लेने से कर रहे हैं इंकार एक ओर जहां सरकार लोगों को भूखे पेट नहीं रहने के लिए सस्ते दर पर तथा नि:शुल्क कार्डधारियों को राशन मुहैया करवा रही है तो वहीं दूसरी ओर विभाग के अधिकारियों द्वारा खामोशी अख्तियार करने से डीलर उनके मुंह का निवाला छीनने में लगे हुए हैं। हैरत की बात तो यह है कि ये डीलर किसी भी अधिकारी से खौफ नहीं खाते है और खुलेआम राशन की कटौती करते हैं ऐसा ही एक मामला लावालौंग प्रखण्ड के कोलकोले…
Author: Sankalan News
कुंदा(चतरा):-प्रखंड मुख्यालय में आयोजित माता शबरी पूजा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी दीप प्रज्जित कर व फीता काटकर उद्घाटन किया।पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने अपने संबोधन में कहा कि शुरू से लेकर अभी तक सही रूप पूजा कोई कर रहा है तो वह है मांझी,भारती और दलित जाति के लोग क्योंकि हम लोग नाम के आगे राम लगाते है।और पूजा तन मन धन से करते हैं।वही पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि 76 वर्षों के बाद भी समानवादी शिक्षा देश में आज तक लागू नहीं हुआ जिसके कारण आज भी जीता जागता…
चतरा पुलिस अधीक्षक को दिनांक-25.02.2024 की संध्या में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 07.02.2024 को टी०एस०पी०सी० उग्रवादियों द्वारा अफीम विनष्टीकरण कर आ रहे सदर थाना एवं जोरी थाना के पुलिस दल पर अंधाधुन्ध गोली फायर किये जिससे दो जवान शहीद हो गये एवं एक जवान घायल है जिसका ईलाज चल रहा है इस संदर्भ में सदर थाना-काण्ड संख्या-74/24 दर्ज किया गया है। उक्त घटना में शामिल उग्रवादी रमेश मुण्डा, पे० स्व० नागु मुण्डा साकिन-जोरदाग, पो० चट्टी बारीयातू, थाना-केरेडारी, जिला-हजारीबाग सदर थानान्तर्गत डाढ़ा जाने वाली पक्की सड़क पावर हाउस के तरफ आया हुआ और घुम रहा है। इस सूचना पर…
हंटरगंज/चतरा । प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्री निखिल कश्यप की अध्यक्षता में प्रखण्ड-सह- अंचल कार्यालय सभागार में तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत जिला तम्बाकू नियंत्रण कोषांग और सोशियो इकोनॉमिक एण्ड एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसाईटी (सीड्स) के संयुक्त तत्वाधान में प्रखण्ड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक -सह- पंचायती राज संस्थान के सदस्यों के प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने कहा कि तम्बाकू के सेवन से न सिर्फ सेहत पर इसका दुष्प्रभाव पड़ता है साथ ही आर्थिक नुकसान भी होता है। तम्बाकू सेवन न करके जिंदगी के साथ साथ आर्थिक नुकसान को भी बचाया जा सकता…
Chatra : बिहार झारखंड अलग होने के पश्चात आज 4थे जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के रूप में शकील अहमद ने कार्यालय अवधि में अपने कार्यालय पहुंच योगदान दिया। इसके पश्चात समाहरणालय पहुंच उपायुक्त श्री अबु इमरान को पुष्प गुच्छ भेंट कर शिष्टाचार मुलाकात किया। उन्होने जनसंपर्क कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता है कि राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से विभिन्न माध्यम से प्रचार प्रसार करते हुए आम जनों को जागरूक करें। जिससे सभी योग्य लाभुक जागरूक होकर योजनाओं का लाभ ले सकें। शकील अहमद मंगलवार को निवर्तमान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन…
चतरा समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद जिले में संचालित विकास योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा बैठक की गई। बैठक में सर्वप्रथम उपस्थित सभी कार्यकारिणी एजेंसी के कार्यपालक अभियंता को कहा एकरारनामा के अनुसार जिस योजनाओं की अवधि पूर्ण हो चुकी है और वो योजना अपूर्ण है। वैसे योजनाओं को 10 मार्च तक हर हाल में पूर्ण कराएं अन्यथा संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।इसके पश्चात नीति आयोग द्वारा निर्धारित इंडिकेटर की समीक्षा की गई। मुख्य रूप से स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, बेसिक इन्फ्रास्ट्रचर, कौशल विकास से संबंधित सभी इंडिकेटरों की बारी…
चतरा : विगत सात फरवरी को अफीम विनष्टीकरण अभियान पर निकले सुरक्षाबलों के साथ नक्सलियों की भीषण मुठभेड़ में दो जवानों की शहादत का बदला लेने को लेकर चतरा पुलिस ने कमर कस ली है। ईलाके में सक्रिय नक्सलियों के आर्थिक स्रोत पर करारा प्रहार कर उन्हें नेस्तनाबूद करने के उद्देश्य से पुलिस के जांबाज टेक्नोलॉजी के सहारे नक्सलियों के मांद में घुस चुके हैं। जिस जगह पर पुलिस के दो जवानों की शहादत हुई थी, उसी स्थान से रविवार को एकबार फिर से जिला पुलिस ने अफीम उन्मूलन अभियान की शुरुआत की है। अभियान का नेतृत्व एसीडीपीओ संदीप सुमन…
चतरा सदर अस्पताल परिसर में बनने वाला 50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट का ऑनलाइन शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को किया। शिलान्यास के कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ जगदीश प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि निर्भय ठाकुर सहित कई चिकित्सक व कर्मी उपस्थित थे। सिविल सर्जन डॉ जगदीश प्रसाद ने बताया कि सदर अस्पताल में 50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट बनाया जाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के विभिन्न जिलों में बनने वाले क्रिटिकल केयर यूनिट व नर्सिंग कॉलेज आदि का ऑनलाइन शिलान्यास किया। चतरा में तो नर्सिंग कॉलेज का प्रस्ताव नहीं है। लेकिन यहां 50 बेड का क्रिटिकल केयर…
चतरा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा श्री अबु इमरान मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य 2024, स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाओं को जागरूक करने हेतु चलाए जा रहे जागरूकता अभियान व अबुआ आवास योजना का जायजा लेने प्रतापपुर प्रखंड पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने प्रखंड कार्यालय पहुंच सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार दास से निर्वाचन के कार्यों को लेकर प्रखंड क्षेत्र में चल रहे स्वीप कार्यक्रम के तहत गतिविधि की बिंदुवार समीक्षा की समीक्षा के क्रम में उन्होंने कहा कहा जिन मतदान केंद्रों पर मतदान प्रतिशत कम है। उन क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चला कर…
