Chatra : 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, चतरा श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने उपस्थित सभी जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों, अधिकारियों एवं कर्मियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के तहत मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई जिसके उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के द्वारा ग्रासरूट लेवल पर कार्य कर त्रुटि रहित मतदाता सूची के निर्माण में बेहतरीन कार्य करने वाली बीएलओ जिसमे सिमरिया विधानसभा क्षेत्र देवंती देवी, सहोदरी देवी, प्रतिमा देवी, पूनम कुमारी, मनोज प्रसाद,…
Author: Sankalan News
रांची उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा आज दिनांक- 25 जनवरी 2025 को समाहरणालय ब्लॉक- ए सभागार में राष्ट्रीय मतदान दिवस-2025 के अवसर पर जिला के सभी वरीय पदाधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मतदाता प्रतिज्ञा लिया। मतदाता प्रतिज्ञा “हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।”…
Chatra : गणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में होने वाले झंडोतोलन-राष्ट्रगान एवं परेड निरीक्षण कार्यक्रम की अंतिम तैयारियों का उपायुक्त श्री रमेश घोलप एवं पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से जायजा लिया। गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों का आज पूर्वाभ्यास किया गया!जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में निरीक्षण यान पर सवार होकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया गया। कुल 11 प्लाटून द्वारा परेड में भाग लिया गया। इनमें सीआरपीएफ 190 बटालियन, आईआरबी पुरुष, आईआरबी महिला, सशस्त्र बल, गृहरक्षक वाहिनी, एनसीसी डीएवी…
लावालौंग/चतरा : प्रखण्ड मुख्यालय के सभागार कक्ष में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने को लेकर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। तथा सभी मतदान केंद्रों पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं मतदाता दिवस मनाने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। वहीं सर्व समिति से शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने पर जोर दिया गया। साथ हीं शपथ दिलाते हुए कहा गया है कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं है कि हम अपने देश की…
रांची उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री के निदेशानुसार आज दिनांक 24.01.2025 को जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अखिलेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक (यातायात), राँची द्वारा संयुक्त रूप से डोरण्डा एवं धुर्वा क्षेत्र में लगभग 134 वाहनों के कागजातों यथा टैक्स, फिटनेश, इंश्योरेन्स, प्रदूषण प्रमाण पत्र, परमिट, ड्राईविंग लाइसेंस, ओवरलोडेड तथा सवारी वाहनों में क्षमता से अधिक यात्रियों के बैठाने आदि की जांच की गई। जाँच के क्रम में कई स्कूल वैन एवं स्कूल बसों की जांच की गई। क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाये जाने तथा निजी वाहनों के व्यवसायिक उपयोग हेतु मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया एवं…
Ranchi : भाजपा रांची महानगर के द्वारा आज संविधान गौरव अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन हुआ ।गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अभियान के उद्देश्यों एवं कार्यक्रम की प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने आजादी के अमृत वर्ष में संविधान के 75वर्ष पूर्ण होने पर बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा संविधान केवल शब्दों,धाराओं और अनुच्छेदों का संग्रह नहीं बल्कि एक धर्म ग्रन्थ है जिसपर सभी भारत वासियों को गर्व है। उन्होंने कहा कि जनसंघ और भाजपा की स्थापना ही देश में संविधान को लागू करने केलिए हुआ। एक विधान ,एक निशान…
चतरा शहर के अंसार नगर हडवंनिया स्थित मूसा मामोरियल हाई स्कूल में बुनकरों का मसीहा हाजी अब्दुल रज्जाक अंसारी के यौमे पैदाइश मनाया गया! इस मौके पर ऑल इंडिया मोमिन कांफ्रेंस जिला चतरा के बैनर तले गरीबों में कम्बल का वितरण किया गया । और हाजी रज्जाक अंसारी द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों के बारे में लोगों को बताया गया और उनके तालीमी समाजी और एकतसादि सुधारों पर रौशनी डाली गई बता दें की बुनकरों के मआशी हालात को सुधारने के लिए उन्होंने बुनकर सहयोग समिति के स्थापना भी किया था ।बतादें किसी भी समाज को ऊपर उठाने…
लावालौंग/चतरा :प्रखंड क्षेत्र के दो मृतकों के परिजनों को बैंक ऑफ़ इंडिया लावालौंग के द्वारा दो-दो लाख रुपए की राशि दी गई है।उक्त विषय की जानकारी देते हुए बैंक ऑफ़ इंडिया के एलडीएम रविंद्र कुमार सिंह नें बताया कि कटिया पंचायत के बनचतरा गांव निवासी दिलीप साहु की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी।वहीं टुनगून गांव निवासी गुड्डू सिंह भोक्ता की मृत्यु भी बिमार की स्थिति में हुई थी।उक्त दोनों व्यक्तियों नें पूर्व में ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा करवा रखा था।उक्त दोनों व्यक्तियों के मृत्यु के बाद बैंक ऑफ़ इंडिया नें संज्ञान लेते हुए…
Chatra : कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (मत्स्य प्रभाग) मत्स्य निदेशालय, झारखंड रांची के द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला मत्स्य कार्यालय प्रांगण में एक दिवसीय जिला स्तरीय मत्स्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी ने कार्यशाला का द्वीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। जिले के विभिन्न प्रखण्डों के समिति सदस्यों / मत्स्य कृषकों/मत्स्य बीज उत्पादकों को कार्यशाला के माध्यम से कुल 200 किसानों को एन०एफ०डी०पी० (नेशनल फिशरीज डीजीटल प्लटफोर्म) पोर्टल पर रजिस्टेशन कराया गया तथा विभाग के कल्याणकारी योजनाओं जैसे बायोफ्लॉक टैंक, आर०ए०एस, बायोपलॉक…
Chatra : राज्य के मंत्री श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास एवं उद्योग विभाग झारखंड सरकार श्री संजय प्रसाद यादव का चतरा परिसदन आगमन हुआ। उनके आगमन पर उपायुक्त श्री रमेश घोलप ने आभार व्यक्त करते हुए पौधा भेंटकर उनका स्वागत किया। श्रम विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं यथा प्रवासी श्रमिक पुनर्वास योजना 2021, बाल श्रमिक, झारखंड असंगठित सामाजिक सुरक्षा योजना, झारखंड भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार योजना समेत अन्य योजनाओं के बारे में लाभुक जागरूक हों और योजनाओं का लाभ ले सके। इस उद्देश्य से माननीय मंत्री ने परिसदन भवन चतरा से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।…
