लावालौंग/चतरा : थाना क्षेत्र के कोलकोले पंचायत स्थित हरहद एवं राजपुर गांव में लगभग दस एकड़ वनभूमि पर लगे पोस्ते की फसल को पुलिस ने ट्रैक्टरों से रौंद कर नष्ट कर दिया है। यह कारवाई पुलिस एवं वन विभाग के संयुक्त अभियान के तहत किया गया।छापेमारी दल को देखते ही अफीम के अवैध कारोबार में लगे लोग जंगल का लाभ उठा कर भाग निकले। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरहद एवं राजपुर गांव के वन भूमि पर अफीम की खेती की सूचना प्रशासन एवं वनकर्मियों को मिली थी। इसके बाद पुलिस और वनकर्मियों की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया।जिसका…
Author: Sankalan News
लावालौंग/ चतरा : प्रखंड सभागार में मंगलवारको “सबकी योजना सबका विकास” अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत सहजकर्त्ता दल का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। जिसकी शुरुआत पंचायती राज प्रखंड समन्वयक विनय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसके बाद मास्टर ट्रेनर शंकर दांगी और सुरेश राणा के द्वारा सहज करता दल को प्रशिक्षण दिया गया। इस क्रम में गरीबी मुक्त और उन्नत आजीविका ग्राम तथा स्वास्थ्य ग्राम, बाल हितैषी ग्राम, पर्याप्त जलयुक्त ग्राम सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही स्थानीय लक्ष्य के अंतर्गत विभिन्न संस्थाओं के बीच समन्वय और अभिसरण, गांव में साझेदारी और सहयोग स्थापित करना,…
चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में शिक्षा विभागीय जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक की गई। सर्वप्रथम जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा पूर्व में हुए बैठक में दिए निर्देशों के अनुपालन प्रतिवेदन की बिंदुवार जानकारी दी गई। समीक्षा के क्रम में निदेश दिया गया कि आदेश देने की प्रवृति को हटाईए काम को त्वरित गति से कराने हेतु प्लान तैयार कर ऑनलाईन/ऑफलाईन बैठक कर सभी संबंधित समन्वय स्थापित करते हुए कार्य पूर्ण करायें। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय लावालौंग के लेखापाल द्वारा कम व्यय किये जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त निदेश दिया गया कि…
Ranchi : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज नई दिल्ली में 24-25 जनवरी को आयोजित नेशनल स्कूल बैंड कॉम्पटीशन-2025 में पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल करने वाली कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, पटमदा, पूर्वी सिंहभूम की बैंड टीम में शामिल छात्राओं ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय स्तर के इस बैंड कॉम्पटीशन के अनुभवों को साझा किया। मुख्यमंत्री ने बैंड टीम को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झारखंड के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि एक सरकारी विद्यालय की छात्राओं ने बैंड कॉम्पटीशन के जरिए अपनी प्रतिभा को पूरे देश के समक्ष पेश…
चतरा का भेड़ीफॉर्म डैम, जो हाल के वर्षों में पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। यह स्थान न केवल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए चर्चित है, बल्कि बोटिंग पार्क और पिकनिक के लिए भी स्थानीय और शहरी पर्यटकों का पसंदीदा बन गया है। जिला मुख्यालय से मात्र 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, भेड़ फार्म और डैम के लिए जाना जाता है। यह क्षेत्र शांत और सुनसान था, लेकिन जिला प्रशासन के प्रयासों, विशेषकर पूर्व डीसी अबु इमरान की पहल, ने इसे एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर दिया। आज, यह डैम न केवल स्थानीय लोगों…
Chatra : 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम स्थल जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त, श्री रमेश घोलप एवं पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार पांडेय शामिल हुए। जिसके पश्चात परेड निरीक्षण का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, जीप पर सवार होकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण किया जिसके पश्चात उपायुक्त श्री रमेश घोलप द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। उपायुक्त समेत स्टेडियम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कर्मियों, स्कूली बच्चों एवं आमजनों द्वारा राष्ट्रगान किया गया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई । उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के मुख्य कार्यक्रम…
रांची उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, 2025 के अवसर पर अपने आवासीय कार्यालय, रांची में झण्डोत्तोलन किया। झण्डोत्तोलन के समय उप विकास आयुक्त रांची, श्री दिनेश कुमार यादव, अनुमंडल दंडाधिकारी . श्री उत्कर्ष कुमार, अपर समाहर्ता रांची, श्री रामनारायण सिंह, परियोजना निदेशक ITDA रांची, श्री संजय कुमार भगत, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी रांची, श्रीमती मोनी कुमारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी रांची, श्रीमती उर्वशी पाण्डेय , उप समाहर्ता भूमि सुधार रांची, मुकेश कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी रांची, श्री राजेश कुमार साहू, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रांची, श्रीमती सुरभि सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी रांची,…
Ranchi : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा पर्यटकों को बेहतर से बेहतर सुविधा देने की दिशा में आज एक और सौगात राज्य वासियों को दी। उन्होंने दुमका जिला अंतर्गत मयूराक्षी नदी पर स्थित मसानजोर डैम परिसर में नवनिर्मित इको फ्रेंडली रिसोर्ट का विधिवत पूजा-अर्चना कर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। ऐसे में पर्यटक स्थलों के विकास को लेकर हमारी सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। इस दिशा में सभी महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों के ब्यूटीफिकेशन के साथ पर्यटन से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार किया जा…
चतरा जिले के इटखोरी मां भद्रकाली मंदिर परिसर में 19, 20 एवं 21 फरवरी को आयोजित होने वाले राजकीय इटखोरी महोत्सव 2025 के भव्य आयोजन को लेकर उपायुक्त श्री रमेश घोलप ने पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, वन प्रमंडल पदाधिकारी दक्षिणी मुकेश कुमार समेत जिला स्तरीय व संबंधित प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सर्वप्रथम पूर्व में आयोजित तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव से संबंधित जानकारी बिंदुवार जिला खेल पदाधिकारी तुषार रॉय द्वारा दी गई।साथ ही 2025 में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर अब तक की गई तैयारियों का भी…
Chatra : 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, चतरा श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने उपस्थित सभी जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों, अधिकारियों एवं कर्मियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के तहत मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई जिसके उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के द्वारा ग्रासरूट लेवल पर कार्य कर त्रुटि रहित मतदाता सूची के निर्माण में बेहतरीन कार्य करने वाली बीएलओ जिसमे सिमरिया विधानसभा क्षेत्र देवंती देवी, सहोदरी देवी, प्रतिमा देवी, पूनम कुमारी, मनोज प्रसाद,…
