Author: Sankalan News

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे,मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू, ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संजीत यादव एवं अभिषेक साहू कांग्रेस नेता फिरोज रिजवी मुन्ना,कुमुद रंजन सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने अंबेडकर चौक डोरंडा पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में हुई दर्दनाक हादसे पर मृतक श्रद्धालुओं के प्रति गहरी संवेदना एवं दुख प्रकट करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।साथ ही साथ प्रयागराज में हुई आगजनी एवं देश के अन्य दूसरे हिस्सों में तीर्थ यात्रियों की किसी ने किसी प्रकार से हुई निधन पर भी शोक व्यक्त करते…

Read More

लावालौंग/चतरा : प्रखण्ड में रविवार को विधिक सेवा प्राधिकार जिला सचिव के निर्देशानुसार प्रखण्ड चित्र स्थित कटिया पंचायत के ग्राम रखेद में नि:शुल्क कानूनी सहायता एवं सरकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों एवं विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना था। ताकि वे इसका सही लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में पीएलवी जनेश कुमार यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और मौके पर ग्रामीणों को आवश्यक जानकारियां दीं। इस दौरान निःशुल्क विधिक सहायता, पेंशन योजनाएँ, राशन कार्ड, श्रमिक कल्याण योजनाएँ, भूमि अधिकार एवं अन्य महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं पर…

Read More

Ranchi : सर्वे मैदान कचहरी परिसर में 1:30 बजे दिन से झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के सचिव मंडल की बैठक महासंघ के राज्य अध्यक्ष आदिल ज़हीर की अध्यक्षता में सर्व सहमती से संपन्न हुई ।बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड सरकार से महासंघ के मांगों को 20 मार्च तक वार्ता कर पूरा करने की मांग की गई अन्यथा बाध्य होकर महासंघ अपने 10 सूत्री मांग को लेकर झारखंड विधानसभा के समक्ष विधानसभा के चालू सत्र के दौरान दिनांक 20 मार्च 25 को एक दिवसीय धरना देने का निर्णय लिया गया। महासंघ के प्रमुख मांगों में राज्य कर्मियों की सेवानिवृत्ति की…

Read More

चतरा : रेड क्रॉस सोसाइटी चतरा के तत्वावधान में 100 गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। यह कंबल राज्य सभा के पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू के द्वारा उपलब्ध कराया गया था। मौके पर उपस्थित रेड क्रॉस के सचिव धर्मेंद्र पाठक व राज्य सभा के पूर्व सांसद प्रतिनिधि हाजी साबिर हुसैन ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कंबल का वितरण किया गया है। यह कंबल जरूरतमंद और चिन्हित लोगों के बीच वितरण किया गया। मौके पर रेड क्रॉस के कोषाध्यक्ष गोपाल कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष विवेक केशरी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य…

Read More

चतरा। चतरा जिले के हंटरगंज थाना अंतर्गत डुमरीकला पंचायत के नौकडीह गांव से एक नवजात शिशु का शव प्लास्टिक से लिपटा मिला। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नौकाडीह गांव के नतनी तालाब के किनारे गाय चरा रहे चरवाहों को प्लास्टिक से लिपटा एक नवजात शिशु का शव पड़ा मिला। जिसकी सूचना ग्रामीणों को दी गई और स्थानीय लोगों को भीड़ जमा हो गई। इसके साथ ही इस मामले को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा करने लगे। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि नवजात शिशु का शव कैसे कलयुगी मां ने तलाब…

Read More

चतरा पुलिस लगातार एक्शन में दिख रही है! ब्राउन शुगर खरीद बिक्री के आरोप में पुलिस ने चार युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल मामले को लेकर एसडीपीओ संदीप सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी के चतरा सदर थाना अंतर्गत डाढ़ा मुख मार्ग स्थित मैदान में ब्राउन शुगर खरीद बिक्री की जा रही है ! सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया टीम ने चतरा डाढा मार्ग स्थित मैदान में छापेमारी किया छापेमारी के क्रम में चार युवक को…

Read More

चतरा : झारखण्ड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग तथा उद्योग विभाग मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव का आज चतरा आगमन हुआ उनके आगमन पर उपायुक्त श्री रमेश घोलप ने आभार प्रकट करते हुए पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात मंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त, चतरा की उपस्थिति में महाप्रबंधक, एन.टी.पी.सी./ मगध संघ मित्रा क्षेत्र/ आम्रपाली चन्द्रगुप्त/ अशोका/ पूर्णाडीह एवं संबंधित निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधिगण, रैयत, समेत अन्य संबंधित के साथ बैठक की गई। बैठक में उन्होंने परियोजना क्षेत्र में चलने वाले वाहनों, खनिज, परियोजनाओं में कार्य करने वाले कर्मी, रैयतों…

Read More

Chatra : लावालौंग प्रखंड मुख्यालय से करीब 500 सौ गज की दूरी पर स्थित साप्ताहिक बाजार लगने वाली बाजार टांड से कदहे जाने वाली मुख्य सड़क जर्जर एवं पथरीली,ऊबड़ खाबड़ और सड़क में बने बड़े – बड़े गढ़े घटना को आमंत्रण दे रही है। यह सड़क मुख्य रूप से चार पंचायतों को जोड़ती है। तथा यह एक मुख्य मार्ग के रूप में भी माना जाता है, सिलदाग, कोलकोले,मंधनियां तथा लावालौंग पंचायत के लोग प्रत्येक दिन इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। स्कूली बच्चे भी इसी रास्ते से विद्यालय आते जाते हैं गर्भवती महिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लावालौंग के लिए भी…

Read More

चतरा शहर के सदर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुरैनियां तालाब के समीप स्थित मंदिर के पास से एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया। मृतक की पहचान दिभा मोहल्ला बढ़ई टोला निवासी छोटू राणा के रूप में हुई है, जो कुछ दिन पूर्व ही उड़ीसा से चतरा लौटा था। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा । परिजनों ने हत्या का आशंका जताया । मृतक के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटों…

Read More

लातेहार : बारियातू थाना पुलिस ने तीन अंतर-जिला वाहन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बुधवार को लातेहार जेल भेज दिया। चोरों की निशानदेही पर चोरी की गयी तीन मोटरसाइकिल और एक मोटरसाइकिल के पूरे पार्ट्स को बरामद किया गया। थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बालुमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिनोद रवानी ने बताया कि बीते 9 फरवरी की रात गोनिया पंचायत अंतर्गत छाताबर टोला निवासी बलराम गंझू के घर के बाहर खड़े आइसर कंपनी के ट्रैक्टर को 4-5 कि संख्या में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान गश्ती दल…

Read More