लातेहार: लातेहार पुलिस को आज बड़ी सफलता उग्रवादियों के खिलाफ लगी है। पुलिस ने टीएसपीसी के दो सबजोनल कमांडर, एक एरिया कमांडर सहित छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में आज एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि पिछले तीन चार माह से हमें सूचना मिल रही थी कि टीएसपीसी का एक दस्ता विभिन्न नामों से लातेहार, चतरा पलामू और गढ़वा के व्यवसायी और संवदेक से रंगदारी लेने का कार्य कर रहे थे। पहले इनके द्वारा कंचन जी के नाम से फिर प्रताप जी के नाम…
Author: Sankalan News
CHATRA । झारखंड सरकार के मुख्य सचिव अलका तिवारी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को भद्रकाली मंदिर पहुंची। मुख्य सचिव का जिला परिषद डाक बंगला में उपायुक्त रमेश घोलप व पुलिस अधीक्षक विकास पांडेय ने स्वागत कर पौध भेंट कर किया। मौके पर पुलिस के जवानों ने मुख्यसचिव को गाड़ ऑफ ऑनर से नवाजा। यहां से वे पैदल चलकर माता भद्रकाली मंदिर पहुंचे। जहां पूजा के पहले मंदिर के उत्तर दिशा में स्थित सुफलनाथ मंदिर के पीछे बागवानी में कपूर का पौधरोपण किया।जहां से वे माता मंदिर में दाखिल हुई ।मंदिर के पुरोहितों ने माता भद्रकाली की विधिविधान से…
Chatra : सीसीएल पिपरवार में ऑफिस सुप्रिटेंडेंट के पद पर कार्यरत अमोल कांत मिश्रा जिन्होंने 50 वर्ष के उम्र ग्रुप में 45 वाँ आल इंडिया मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए बेंगलुरु में आयोजित 1500 मीटर की दौर में 5 मिनट चार सेकंड में दौर पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है और इन्हें प्रथम स्थान प्राप्त करने को लेकर स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अमोल कांत मिश्रा अब एशियन मास्टर एथेलेटिक्स के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए इंडोनेशिया/ चेन्नई में आयोजित होने वाली एशियन खेल में शामिल होंगे।आज समाहरणालय स्थित उपायुक्त…
Chatra : लावालौंग थाना कांड संख्या 22/22 के तहत दर्ज एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान १.कुलदीप गंझु पिता: राधा गंझू २. सुरेंद्र गंझु पिता: राधा गंझू के रूप में हुई है। दोनों थाना क्षेत्र के दुनू गाँव पंचायत सीलदाग के निवासी हैं। थाना प्रभारी रुपेश कुमार के अनुसार, इन दोनों पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 18/27a/29/30एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की छानबीन के दौरान आरोपियों की संलिप्तता सामने आने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। आवश्यक…
Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत शिलदाग पंचायत के सौरु/ नावाडीह में एक गरीब किसान का दुधारू गाय लगभग 40000 चालीस हजार रुपए की आसमानी बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित किसान प्रदीप यादव ने नम आंखों से बताया कि प्रतिदिन की तरह घर के पास चराने को लेकर गाय को घर से लेकर निकला था, आचनक मौसम ख़राब हो जाने से मै घर चला गया तभी जोर से बिजली कड़की और मेरे गाय को अपनी चपेट में ले लिया। प्रदीप यादव पिता : तारो यादव नम आंखों से बताया कि मेरा सिर्फ़ गाय ही आजीविका…
Chatra : उपयुक्त रमेश घोलप ने मंगलवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय प्रतापपुर का निरीक्षण किया।इस दौरान उपयुक्त ने आवास योजना, पंचायत के विकास कार्यों, मनरेगा के कार्यों की जानकारी लेने के बाद अन्य जरूरी अभिलेख की जांच की। वहीं, जनकल्याणकारी योजना को सुचारू रूप से संचालित करने व सभी पात्र लाभुकों को योजनाओं से लाभान्वित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने कहा की प्रखंड और अंचलकर्मी अपने-अपने कार्यों में लापरवाही नहीं बरतें. लापरवाही पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगीl क्षेत्र के लोगों का कार्य समय पर हो इसका निर्देश दिया. इतना ही नहीं प्रखंड परिसर में…
चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के लिपदा गांव में सड़क किनारे एक महिला का शव संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान सिमरिया थाना क्षेत्र के बना साड़ी गांव निवासी सूदन पासवान की पत्नी मुखवा देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतका के परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर छा गई।मृतका के पति सूदन पासवान ने बताया कि घटना से कुछ घंटे पहले उनकी पत्नी घर से बाहर निकली…
चतरा : सिमरिया प्रखण्ड के कसारी पंचायत अंतर्गत भवानी मठ में इन दिनों श्री श्री 1008 महा सत चंडी यज्ञ में श्रृद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। जहां रविवार को यह यज्ञ रविवार को महा यज्ञ सम्पन्न हो जाएगा। यज्ञ प्रांगण में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने श्रद्धालुओं को फल और पानी की बोतल वितरण कर प्यार और मुहब्बत का पैगाम देशवासियों और जिला वासियों को दिया है। आपको बता दें कि सतचंडी महा यज्ञ जो सात दिनों से महा यज्ञ चलता आ रहा है जिसमें श्रद्धालुओं के लिए रहने खाने और सभी तरह की सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। यज्ञ…
चतरा : जिले के सिमरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दर्जन चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनके पास से सोलर प्लेट, समरसेबुल पंप और स्टार्टर सहित 25 चोरी के सामान बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार चोरों में एदल डाड़ी के सूरज कुमार, दुर्गेश कुमार, राजपुर थाना क्षेत्र के कुसमाडीह बाराबागी के प्रवीण कुमार राणा, शिला ओपी क्षेत्र के नावाटांड़ गांव के पंकज कुमार, आशीष कुमार कुशवाहा, विक्रम कुमार, अजीत कुमार, अमगांवा के विक्रम कुमार और सदर थाना क्षेत्र के मायापुर के पंकज कुमार, रंजन कुमार ठाकुर, शिवशंकर व संजीत कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास…
लावालौंग/चतरा : प्रखण्ड में स्थित एकलौता बैंक ऑफ इंडिया, लवालौंग शाखा द्वारा स्टार बॉन्डिंग स्कीम के तहत स्थानीय पीएम श्री +2 हाई स्कूल में शुक्रवार को खेलकूद से संबंधित सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों को फुटबॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट किट और अन्य खेलकूद सामग्री इत्यादि प्रदान की गई। शाखा प्रबंधक संदीप कुमार साहु ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया न केवल वित्तीय सेवाएं प्रदान करता है, बल्कि सामाजिक दायित्वों को भी निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि खेल से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में मदद मिलती है, इसलिए बैंक इस तरह के…
