हंटरगंज/ चतरा । सांसद कालीचरण सिंह ने बुधवार को हंटरगंज प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की, बल्कि ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। अपने दौरे की शुरुआत श्री सिंह ने कल्याणपुर गांव से की, जहां वे स्वर्गीय अमरेश सिंह के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और आर्थिक सहयोग भी दिया। गांव में बिजली और सड़क की समस्या पर ग्रामीणों से बातचीत कर मौके पर ही अधिकारियों से समाधान को लेकर बात की। इसके बाद सांसद बलुरी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने स्व.…
Author: Sankalan News
Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें दिनांक 8 अप्रैल 2025 से 22 अप्रैल 2025 तक चल रहे पोषण पखवाड़ा के थीम पर विभिन्न विभागों के कार्य दायित्व की क्रमवार जानकारी ली गई एवं कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिसमें जीवन के पहले 1000 दिवस के महत्व पर स्वास्थ विभाग एवं समाज कल्याण विभाग की भूमिका, गर्भवती धात्री की देखभाल हेतु समुदाय की जागरूकता हेतु जेएसएलपीएस के अंतर्गत एसएचजी की भूमिका, स्वच्छता एवं साफ सफाई को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का…
Ranchi : राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची की 59वीं शासी परिषद की बैठक आज संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने की, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री अजय कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में रिम्स की कार्यप्रणाली को और अधिक सुचारू, पारदर्शी और जनहितैषी बनाने हेतु कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार रिम्स को एक उत्कृष्ट चिकित्सा संस्थान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले, इसके लिए हर स्तर…
Chatra : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा विगत कुछ दिन पूर्व राज्य के सभी जिले के उपायुक्त को रक्तदान शिविर लगवाते हुए अधिक से अधिक रक्त संगृहीत करने की बात कही। जिससे गंभीर बीमारी या आपात स्वास्थ्य स्थिति के समय रक्त की आवश्यकता को पूरा किया जा सके। प्राप्त निर्देश के आलोक में उपायुक्त रमेश घोलप के निर्देशानुसार विकास भवन स्थित जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल चतरा में मंगलवार को 10 बजे से संध्या 5 बजे तक जिले के विभिन्न कार्यालयों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों का स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का दीप प्रज्वलित…
लावालौंग/चतरा: प्रखण्ड में इन दिनों लगातार तेज आंधी और बारिश होने से हेडू म पंचायत के पोटम गांव में एक विशालकाय जामुन का पेड़ गिरने से एक दुधारू पशु ( गाय )की मौत उसके नीचे दब जाने से मौके पर ही मौत हो गई। इस विषय की जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि पोटम गांव निवासी गोकुल गंझु की पशुएं चराने प्रतिदिन की तरह जंगल की ओर गई हुई थी इस बीच अचानक तेज आंधी और बारिश होने लगी और जोरदार आंधी आने के कारण एक विशाल जामुन का पेड़ गिर गया जिसके नीचे गोकुल का एक दुधारू गाय…
रांचीः मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी की अध्यक्षता में मंगलवार को नार्को को-ऑर्डिनेशन सेंटर (एनसीओआरडी) की पांचवीं राज्यस्तरीय समिति की बैठक हुई। बैठक में गृह विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, डीजीपी श्री अनुराग गुप्ता, समाज कल्याण सचिव श्री मनोज कुमार, उत्पाद सचिव श्री अमिताभ कौशल, स्कूली शिक्षा सचिव श्री उमाकांत सिंह समेत अन्य विभागों के वरीय अधिकारी मौजूद थे। वहीं संबंधित जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक वर्चुवल माध्यम से जुड़े थे। बैठक में मुख्य सचिव ने ड्रग्स के उत्पादन, वितरण और उपभोग पर कड़ी नजर रखने का निर्देश उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को दिया है। साथ ही…
लावालौंग/चतरा: प्रखण्ड के पीएम श्री उच्च विद्यालय के बच्चों के द्वारा मंगलवार को नए विद्यार्थियों का नामांकन तथा विद्यार्थियों के शत प्रतिशत उपस्थिति एवं हस्ताक्षर अभियान भी साथ ही साथ चलाया गया। बच्चे ढोल ताशे के साथ प्रभारी प्राचार्य अशोक कुमार पासवान के नेतृत्व में बच्चों ने नीम चौक, बिरहोर टोला, बाजार टांड़, ब्लॉक मॉड, मुस्लिम टोला, प्रजापति मोहल्ला, बर टोला, मैन चौक इत्यादि भ्रमण कर विद्यार्थियों के दरवाजे पर पहुंच कर प्रदर्शन करते हुए उन्हें विद्यालय आने का न्योता दिया। इस सराहनीय कार्य में शिक्षक शंभू साहु, अशोक कुमार ठाकुर, बैजनाथ प्रसाद उत्कर्ष गुप्ता, महेश चौधरी, रंजीत कुमार दास,…
चतरा. झोलाछाप डॉक्टर ने एक बार फिर एक व्यक्ति की जान ले ली. जिससे गुस्साए परिजन व ग्रामीणों ने चतरा-गया मुख्य मार्ग एनएच 22 को जाम कर दिया. मामला जोरी वशिष्ठनगर थाना क्षेत्र के पोस्तीया गांव की हैं. झोलाछाप लालदेव कुमार उर्फ लालू ने पोस्तिया गांव के सुरेंद्र यादव को गलत इंजेक्शन देकर जान ले लिया. 15 दिन पहले सुरेन्द्र की तबियत खराब हुई थी, जिसके बाद झोलाछाप ने एक इंजेक्शन दिया. जिससे स्थिति और बिगड़ गई. स्थिति बिगड़ता देख झोलाछाप फरार हो गया. परिजनो ने अचेत अवस्था में सुरेन्द्र को ईलाज के लिए कई प्राइवेट हॉस्पिटलों में ईलाज कराया,…
Ranchi : भारतीय वायुसेना का पहला एयर शो 19 और 20 अप्रैल 2025 को रांची के खोजा टोली आर्मी मैदान, नामकुम में होने जा रहा है, जो झारखंड के लिए एक ऐतिहासिक और रोमांचक क्षण रहेगा। उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री निर्देश पर कार्यक्रम से सम्बंधित सभी इंतजाम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तैयारी में लगा है। जिसको लेकर अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, श्री उत्कर्ष कुमार द्वारा आर्मी ग्राउंड खोजा टोली नामकुम रांची में जिला के सभी वरीय पदाधिकारियों एवं कार्यक्रम से जुड़े सभी कर्मी के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया गया। जिला प्रशासन द्वारा सारे…
Ranchi : राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार की गरिमामयी उपस्थिति में आज राज भवन, राँची में ‘हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस समारोह’ का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर झारखण्ड में निवासरत हिमाचल प्रदेश के नागरिकगण उपस्थित थे। राज्यपाल महोदय ने समारोह को संबोधित करते हुए सभी को हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि हिमाचल न केवल अपनी नैसर्गिक सुंदरता और आध्यात्मिक विरासत के लिए जाना जाता है, बल्कि यह राज्य वीरता, सेवा और राष्ट्रनिष्ठा की भावना से भी ओतप्रोत है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश केवल ‘देवभूमि’ ही नहीं, बल्कि ऐसी भूमि है…
