चतरा : पहलगाम आतंकी घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सोमवार 5 मई को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया गया चतरा में भाजपा के बैनर तले सुबह 12 बजे पार्टी के नेता-कार्यकर्ता जतराहिबाग चौक से ‘पाकिस्तानियों भारत छोड़ो’ का नारा लगाते हुए आक्रोश मार्च के रूप में डीसी कार्यालय पहुंचा जहां सभा के बाद डीसी को ज्ञापन सौंपा गया पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है भारत सरकार! कार्यक्रम की जानकारी देते हुए श्री राय ने कहा कि भारत सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठा रही है.देश की जनता प्रधानमंत्री…
Author: Sankalan News
रांची: केन्द्र सरकार द्वारा बनाया गया वक्फ अमेंडमेंट एक्ट 2025 के खिलाफ आज डोरण्डा में रिसालदार शाह बाबा उर्स मैदान में विरोध सभा का आयोजन झारखंड मुस्लिम युवा मंच एवं मुस्लिम समाजिक संगठनों के द्वारा किया गया जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष शाहिद अय्यूबी ने किया। विरोध सभा पर प्रकाश डालते हुए,आमया संगठन के अध्यक्ष एस अली ने कहा भारत में हर समुदाय और संस्थाओं को अपने धार्मिक मान्यता के अनुसार सम्पत्तियों का प्रबंध करने का अधिकार है लेकिन वक्फ अमेंडमेंट एक्ट 2025 अनुच्छेद 26 में मिले अधिकार को छीनता है, अमेंडमेंट एक्ट में वक्फ बाय यूजर और धारा 40 समाप्त करने…
रांची: रविवार को कल्याण मंत्री श्री चमरा लिंडा ने बुंडु स्थित आदिवासी कॉलेज छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की मूलभूत सुविधाओं, प्रबंधन व्यवस्था और विद्यार्थियों की स्थिति का गहराई से मूल्यांकन किया।निरीक्षण के दौरान मंत्री चमरा ने छात्रावास में रह रहे छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। छात्रों ने भोजन, पढ़ाई, स्वास्थ्य और सफाई व्यवस्था से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सामने रखीं, जिन पर मंत्री ने त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। सरकार की प्राथमिकता सभी आदिवासी छात्रावास में हो समुचित व्यवस्था श्री लिंडा ने विद्यार्थियों से कहा कि “आप सभी इस…
Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित संविधान बचाओ रैली पर बड़ा निशाना साधा। श्री मरांडी आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। श्री मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने संविधान की मर्यादाओं को , लोकतंत्र को जितना प्रहार किए वो देश के इतिहास में काले पन्ने के रूप में दर्ज है। कहा कि कांग्रेस ने सत्ता केलिए संविधान की मूल भावना को भी बदल दिया।और लोकतंत्र को मार डालने की हर संभव कोशिश की। कहा कि कांग्रेस ने अपने 60 वर्षों के शासन में 79 बार…
पलामू : जिले की पासपोर्ट शाखा को राज्य स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया है। राज्य में पासपोर्ट से जुड़े मामलों के निष्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों में पलामू का नाम शामिल किया गया, जहाँ 99% मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया।इस उपलब्धि के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा पासपोर्ट शाखा और उसमें कार्यरत कर्मियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिले की पुलिस टीम के कुशल कार्य, समर्पण और पारदर्शिता का प्रतीक है। पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि “यह उपलब्धि पलामू पुलिस के लिए गर्व की…
इटखोरी /चतरा : इटखोरी प्रखंड के कनौदी गांव के एक 15 वर्षिय बच्चा विकास कुमार की वज्रपात के चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक विकास अशोक भुइयां का पुत्र था। वहीं इस दुर्घटना में इसी गांव के दीपक भुइयां पिता कोमल भुइयाँ घायल हो गया। इसके अलावे दो अन्य इस घटना में बाल बाल बच गए। घटना शनिवार दोपहर पश्चात की है। घटना के बाद बाल बाल बचे बच्चे गांव लौटे और गांव में मृतक के परिजनों और गांव वालों को इसकी सूचना दी। फिर गांव वाले घटनास्थल पर पहुंचकर विकास को इटखोरी अस्पताल में…
लावालौंग/चतरा: प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न पंचायतों में मनरेगा के तहत चल रही बिरसा हरित ग्राम योजना को गति देने के उद्देश्य से गढ़ा खोदो अभियान का शुभारंभ किया गया है। जिसके तहत प्रखंड क्षेत्र के बांदु,मंघनिया और कोलकोले में शनिवार को इस कार्य का शुभारंभ किया गया।वही इस अभियान का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन भारती, मुखिया नेमन भारती, और प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी निरंजन कुमार सिंह,कोलकोले रोजगार सेवक विवेक सिंह, लावालौंग रोज़गार सेवक रोहित कुमार, माँधनिया रोजगार सेवक नौशाद आलम ने गढ़ा खोदकर किया। और ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने और जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को संबोधित…
Ranchi : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है। झारखंड के सम्मानित अधिवक्ताओं एवं उनके आश्रितों के लिए आज राज्य सरकार स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ कर रही है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आप सभी सम्मानित अधिवक्ताओं की चिंताओं को कम करने का सरकार ने कार्य किया है, आपके ऊपर स्वास्थ्य से सम्बंधित जिम्मेवारियों का जो बोझ था उसे हमारी सरकार ने अपने कंधों पर लेने का प्रयास किया है। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम ,खेलगांव, रांची में आयोजित राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के…
Chatra : इस्लाम धर्मावलंबीयों का सब से पवित्र और अंतिम इस्लामी अरकान हज पर जाने का सिलसिला शुरू हो गया है।हज यात्रियों का आज दूसरा जत्था मदीना शरीफ पहुंच चुका है।दूसरे काफिले में चतरा जिला के हंटरगंज प्रखण्ड के ग्रामडटमी निवासी सेवा निवृत शिक्षक मो मोहिउद्दीन और ग्राम उचला बरियारचक निवासी मोहम्मद बशीर उद्दीन और इनकी पत्नी अख्तरी खातून ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बोध गया से प्रातः 8.30 बजे सऊदी अरबिया के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जद्दा के लिए उड़ान भरा है।यह हवाई जहाज कुल 138 हज यात्रीयों को लेकर डायरेक्ट जद्दा के लिए रवाना हो गया। हज यात्रियों को छोड़ने…
लावालौंग/चतरा: प्रखंड मुख्यालय के पीएम श्री प्लस टू विद्यालय में “स्कूल रुआर 2025 ” के तहत प्रखंड स्तरीय उन्मुखी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन भारती एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी निरंजन कुमार सिंह, प्राचार्य अशोक कुमार पासवान और मुखिया नेमन भारती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित और फीता काटकर किया। वही कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विनोद कुमार और सीआरपी मोहम्मद रुस्तम के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि आप लोग अपना कर्तव्य ईमानदारी पूर्वक निभाइए जहां भी सहयोग की आवश्यकता होगी हम आपके…
