चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र से पुलिस ने शनिवार की देर शाम गुप्त सूचना पर मादक पदार्थ 286 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ दो तस्करो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में अभिमन्यु कुमार साव(20 वर्ष ) और नितेश कुमार(19 वर्ष) का नाम शामिल है। एसपी सुमित अग्रवाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित मूल्य 60 लाख रूपये है। तस्करी में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक माप तोल मशीन व विभिन्न कंपनियों का पांच मोबाइल फोन जप्त किया गया है। एसपी ने बताया कि सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में गठित गिद्धौर थाना पुलिस की टीम…
Author: Sankalan News
Ranchi : झारखंड में लगातार हो रही मूसलधार बारिश, जलभराव और बाढ़ जैसी स्थितियों को गंभीरता से लेते हुए आपदा प्रबंधन *मंत्री डॉ. इरफान अंसारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। राज्य सरकार ने पूरे झारखंड को अलर्ट मोड पर रखते हुए सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, और संबंधित विभागों को 24 घंटे मुस्तैद रहने का सख़्त निर्देश जारी किया है।मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दो टूक शब्दों में कहा की *”हमारा कर्तव्य है कि हर प्रभावित व्यक्ति तक राहत समय पर पहुंचे। यह सिर्फ प्रशासनिक दायित्व नहीं, मानवीय ज़िम्मेदारी है। हर जिले से नुकसान का त्वरित आकलन हो और रिपोर्ट विभाग…
लातेहार। सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार परिसर में शनिवार को निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का सांसद काली चरण सिंह जी के सौजन्य से आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री कालीचरण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर लातेहार जिला के सांसद प्रतिनिधि (चिकित्सा विभाग) डॉ. चंदन कुमार सिंह ने सांसद श्री सिंह को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। स्वास्थ्य शिविर में रांची से आये अनुभवी और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच, नेत्र जांच, हृदय, नस, दंत, त्वचा, हड्डी रोग सहित महिला…
Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के लावालौंग पंचायत अंतर्गत बांदू गांव में शनिवार को कृषि विभाग द्वारा 72 किसानों के बीच धान बीज का वितरण किया गया। यह वितरण कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया नेमन भारती तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन भारती भी विशेष रूप से शामिल हुए। बीज वितरण के दौरान किसानों को मादक पदार्थों की खेती से दूर रहने और वैकल्पिक फसलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। किसानों ने इस पहल पर प्रसन्नता जताई। उनका कहना था कि इस समय में बीज मिलना किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि आमतौर पर उन्हें बीज खरीदने के…
Chatra : समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस), चारू कान्हाचट्टी की जिला स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय की बुनियादी आवश्यकताओं, संसाधनों की उपलब्धता एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण सृजित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। ईएमआरएस भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना है, जो अनुसूचित जनजाति के छात्रों को कक्षा 6 से 12 तक नि:शुल्क, आवासीय एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करती है। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय को जुलाई माह में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त हो जाएगा एवं एनईएसटीएस द्वारा…
चतरा जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन करने के उद्देश्य से उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी लगातार प्रखंड क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं। इसी क्रम में उन्होंने शुक्रवार को मूसलाधार वर्षा के बावजूद पत्थलगड्डा प्रखंड का दौरा किया और योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की गहन समीक्षा की। शनिवार को उनका निरीक्षण गिद्धौर प्रखंड में हुआ, जहां उन्होंने एक साथ कई संस्थानों, निर्माण स्थलों एवं विशेष जनजातीय बस्तियों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को कार्यों में तेजी और पारदर्शिता लाने के निर्देश दिए। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम: गुणवत्तापूर्ण निर्माण पर ज़ोर उपायुक्त ने गिद्धौर…
Chatra : झारखंड राज्य चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ जिला शाखा चतरा के कर्मी अपनी 4सूत्री मांग को लेकर आज से धरने पर बैठ गए हैं। चतरा जिला समाहरणालय भवन के गेट पर धरने पर बैठे चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ के कर्मियों ने अपने मांग पत्र से जिले के उपायुक्त कीर्ति श्री जी को भी अवगत कराया है। संघ की चार सूत्री मांग है कि राज्य सरकार के सभी विभागों में काम कर रहे चतुर्थ वर्गीय कर्मियों को वरीयता एवं योग्यता के आधार पर प्रोन्नति देते हुए तृतीय वर्गीय कर्मी घोषित किया जाय। संघ ने अपनी दूसरी मांग की है कि…
Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के जगन्नाथपुर, धुर्वा से ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ यात्रा पूरे विधि-विधान और भव्यता के साथ मुख्य मंदिर से मौसीबाड़ी पहुंची। इस पवित्र यात्रा में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, और सुभद्रा के रथ को हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक खींचा, और रथ यात्रा अपने गंतव्य तक पहुंची। इस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस की पूरी टीम ने चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित की, जिससे यह आयोजन सुचारू और सुरक्षित रूप से संपन्न हुआ। प्रशासनिक व्यवस्था और सुरक्षा के कड़े इंतजामजिला प्रशासन ने रथ यात्रा और इसके साथ आयोजित होने वाले रथ यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां की थीं। सुरक्षा के…
चतरा जिले में संचालित विकासात्मक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सेवा वितरण की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने हेतु उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी शुक्रवार को पत्थलगड्डा प्रखंड के दौरे पर पहुँचीं। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण योजनाओं एवं संस्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने जनवितरण प्रणाली दुकान (PDS), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, शराब दुकान एवं प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। जनवितरण प्रणाली की कार्यप्रणाली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण सेवाओं की स्थिति…
Chatra : नीति आयोग द्वारा आयोजित ऑनलाइन समीक्षा बैठक में मार्च 2025 की डेल्टा रैंकिंग के अनुसार चतरा जिला ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए देश के 112 आकांक्षी जिलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के संयुक्त प्रयासों, नवाचारों तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का प्रतिफल है। नीति आयोग द्वारा यह जानकारी शुक्रवार को ऑनलाइन बैठक के माध्यम से साझा की गई, जिसमें चतरा जिले की बहुआयामी प्रगति विशेषकर स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, वित्तीय समावेशन तथा बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में सराहा गया। उल्लेखनीय है कि शीर्ष प्रदर्शन करने वाले जिले को नीति…
