Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » आरएनएम कॉलेज में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता संपन्न। पूरे प्रतियोगिता में गुड्डू कुमार और रेणु कुमारी ओवर ऑल रहे चैंपियंस।
    Chatra News

    आरएनएम कॉलेज में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता संपन्न। पूरे प्रतियोगिता में गुड्डू कुमार और रेणु कुमारी ओवर ऑल रहे चैंपियंस।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : हंटरगंज के राम नारायण मेमोरियल महाविद्यालय के स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया।इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय बीडीओ निखिल गौरव कामन कच्छप एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उक्त महाविधालय के सचिव डा० प्रमोद कुमार सिंह,अतिथि के रूप प्राचार्य प्रो जैनेंद्र कुमार सिंह उपस्थित थे। रूसा कोऑर्डिनेटर प्रो० अनिल कुमार सिंह,नैक कोऑर्डिनेटर प्रो० फखरुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।इस तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता में महाविधालय के बालक एवं बालिकाओं ने100,200 400 मीटर दौड़,साईकिल रेस,लॉन्ग जंप,हाई जंप,कैरम,चेस, सुई धागा,के अतिरिक्त अन्य खेलों में प्रतिभागियों ने भाग लिया।इस पुरे तीन दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता में ओवर ऑल उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र एवं छात्राओं में बालक से गुड्डू कुमार एवं बालिकाओं में रेणु कुमारी चैंपियन रहे।जिन्हें चैंपियनस ट्रॉफी,मेडल और सर्टिफिकेट देकर अतिथियों ने सम्मानित किया। जबकि इस प्रतियोगिता में 100,200,400 मीटर दौड़ में फर्स्ट,सेकंड,थर्ड स्थान प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राओं को भी गोल्ड, सिल्वर,ब्रॉन्ज मेडल के साथ सर्टिफिकेट दिया गया।इसी तरह साईकिल रेस,सुई धागा कबड्डी,लॉन्ग जंप,हाई जंप में भी प्रथम,द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी गोल्ड सिल्वर ब्रांज मेडल देकर सम्मानित किया गया है। इस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए महाविधालय के सचिव डॉ० प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रतियोगिता का समापन समारोह इस तिथि को किया जाना जिस से भारत का एक सुनहरा बाब जुड़ा हुआ है।21 मार्च 1916 को भारत के शाहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां का जन्म हुआ,वहीं इसी तारीख को 1977 में देश में लगे आपातकाल को हटाने का एलान किया गया।1978 में बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी का भी जन्म हुआ।इसी तारीख को 2012 में अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस घोषित किया गया।जबकि स्थानीय बीडीओ निखिल गौरव कामन कच्छप ने अपने संबोधन में प्रतिभागियों के द्वारा किए गए बेहतर प्रदर्शन को सराहते हुए कहा कि यह जीवन और शरीर के लिए बहुत जरूरी है कि समय निकाल कर खेल कूद में भाग लेने से मस्तिष्क और शरीर सुचारू ढंग से कार्य करता है।ग्राम स्तर के खिलाड़ी ही जिला राज्य राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेलों में भाग लेकर क्षेत्र और देश का नाम रौशन करते हैं।उन्होंने भारत देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह देश पर्व त्यौहार का देश है जो विभिन्न तौर तरीके से मनाया जाता है।देश का गर्व भारत का पर्व में सभी की भागीदारी से ही लोक तंत्र सशक्त और मजबूत होगा।इस मौके पर मतदाता शपथ दिलाया गया।मत दाता शपथ पत्र वितरण कर जन जन तक पहुंचाने का अपील लिया गया।राष्ट्रीय गान पर कार्यक्रम समाप्त किया गया।कार्य क्रम को सफल बनाने में कॉलेज के व्याख्याताओ,कर्मचारियों और छात्र छात्राओं ने महती भूमिका निभाई।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    कान्हाचट्टी के अरुगड़ा गांव में देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को मिला कांग्रेस नेताओं का सहयोग, चंदा देकर दिया समर्थन

    July 5, 2026

    Chatra News : सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूत करने का लिया संकल्प, राजद ने मनाया 30वां स्थापना दिवस

    July 5, 2026

    शौच के लिए निकले युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, देल्हो गांव में मचा कोहराम, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    July 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • कान्हाचट्टी के अरुगड़ा गांव में देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को मिला कांग्रेस नेताओं का सहयोग, चंदा देकर दिया समर्थन July 5, 2026
    • Chatra News : सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूत करने का लिया संकल्प, राजद ने मनाया 30वां स्थापना दिवस July 5, 2026
    • शौच के लिए निकले युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, देल्हो गांव में मचा कोहराम, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम July 5, 2026
    • Chatra News : हेडुम पंचायत के कोची में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित, बीस सूत्री अध्यक्ष छठू सिंह भोक्ता ने फीता काटकर किया शुभारंभ July 5, 2026
    • Chatra News : चतरा में हैरान करने वाली घटना: दो जिंदा सांप खा गया शख्स, तीसरे सांप को मारकर अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर भी रह गए दंग July 4, 2026
    • Crime news : हटिया से लौटते समय तीन बदमाशों ने यात्री को सुनसान जगह लाकर लूटा, पुलिस ने तुरन्त की कार्रवाई July 4, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने लावालौंग में एसआईआर-2026 के गणना कार्य का लिया जायजा, बिरहोर कॉलोनी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्ष July 4, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने लावालौंग प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, समयबद्ध कार्य संस्कृति एवं जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश July 4, 2026
    • Chatra News : प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने जिंदा बेटी का किया प्रतीकात्मक पिंडदान July 3, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त के त्वरित संज्ञान से ढेबो गांव की वृद्ध महिला को मिली राहत, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास स्वीकृत July 3, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.