Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का संबोधन — शिक्षा को राष्ट्र सेवा से जोड़ें युवा
    Plamu News

    नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का संबोधन — शिक्षा को राष्ट्र सेवा से जोड़ें युवा

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में सोमवार को झारखंड के राज्यपाल-सह-विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति श्री संतोष कुमार गंगवार ने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और शोधार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपाधि केवल प्रमाण पत्र नहीं, बल्कि उनके सपनों, संघर्ष और जिम्मेदारियों का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने करियर तक सीमित न रहकर समाज और राष्ट्र की सेवा में संकल्पित हों।राज्यपाल ने स्वतंत्रता सेनानी नीलाम्बर और पीताम्बर को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन साहस, कर्तव्य और त्याग की प्रेरणा देता है। उन्होंने विश्वविद्यालयों को नियमित कक्षाएँ संचालित करने, समय पर परीक्षाएँ आयोजित करने और बिना विलम्ब विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करने के निर्देश दिए। दीक्षांत समारोह में देरी को उन्होंने विद्यार्थियों, परिवारों और समाज के लिए बाधक बताया तथा अकादमिक कैलेंडर का सख्ती से पालन करने पर जोर दिया।उन्होंने उच्च शिक्षा में झारखंड की चुनौतियों पर चिंता जताई, कहा कि राज्य से कई विद्यार्थी बाहर पलायन कर रहे हैं और बाहरी विद्यार्थी यहां नामांकन नहीं लेते। इस स्थिति को बदलना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ‘विकसित भारत@2047’ के संकल्प में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि से बनी राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को रोजगारोन्मुख, नवाचार-प्रेरित और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुकूल बताया।राज्यपाल ने स्वर्ण पदक प्राप्त करने वालों में छात्राओं की संख्या अधिक होने को महिला सशक्तिकरण का सकारात्मक संकेत माना। उन्होंने कहा कि ज्ञान ही सबसे बड़ी पूँजी है और इसी के बल पर राष्ट्र नई ऊँचाइयों तक पहुँचेगा। शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण पर बल देते हुए उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में स्वच्छ, सुंदर और प्रेरणादायक वातावरण बनाए रखने की आवश्यकता बताई।उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने ज्ञान, कौशल और प्रतिभा का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक न्याय में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए करें। सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि झारखंड के युवा विकसित भारत के सपने को साकार करने में अहम भूमिका निभाएँगे।

    पलामू
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    डाल्टनगंज के घरों में चोरों का आतंक खत्म! मासूमों के जेवर लौटे, 5 शातिर गिरफ्तार

    January 13, 2026

    छठ घाट से अपहरण और हत्या: चचेरा भाई एवं बहनोई गिरफ्तार, पलामू पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

    October 30, 2025

    हथियार और ड्रग्स की सीमा पार सप्लाई के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार: आलोक कुमार दूबे,; महासचिव झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी

    October 23, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.