Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना पर ईपीएफओ द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
    Ranchi News

    प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना पर ईपीएफओ द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Ranchi : फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सहयोग से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय, रांची द्वारा प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आज चैम्बर भवन में किया गया। कार्यक्रम में ईपीएफओ के रीजनल कमिश्नर राकेश कुमार सिन्हा ने योजना की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का उद्देश्य रोजगार सृजन को प्रोत्साहन देना तथा नए कर्मचारियों को औपचारिक क्षेत्र में लाना है। इस योजना के तहत योग्य प्रतिष्ठानों को नए कर्मचारियों की भर्ती पर सरकार द्वारा ईपीएफ योगदान में सब्सिडी दी जाएगी। सरकार नियोक्ता और कर्मचारी दोनों को इस योजना के अंतर्गत वित्तीय लाभ प्रदान करती है जिससे उद्योगों पर वित्तीय भार कम होता है। श्री सिन्हा ने बताया कि यह योजना 1 अगस्त 2025 से प्रारंभ होकर 31 जुलाई 2027 तक लागू रहेगी। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में यह योजना अगले दो वर्ष और लागू रहेगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अन्य देशों में ऐसी योजनाओं का लाभ 10-15 फीसदी अतिरिक्त रोजगार सृजित हुए हैं। इसलिए देश में इस योजना से साढ़े तीन करोड़ अतिरिक्त रोजगार सृजन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित उद्यमियों ने योजना से संबंधित कई व्यावहारिक प्रश्न पूछे, जिनका उत्तर श्री सिन्हा ने विस्तारपूर्वक दिया। उन्होंने सभी प्रतिष्ठानों से अपील की कि वे अपने नए कर्मचारियों को इस योजना का लाभ अवश्य दिलाएँ ताकि संगठित क्षेत्र में अधिकाधिक रोजगार सृजन संभव हो सके। झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना जैसी पहल उद्योग जगत और कामगारों दोनों के लिए लाभदायक है। इससे न केवल रोजगार सृजन को गति मिलेगी, बल्कि औपचारिक रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। झारखण्ड चैम्बर हमेशा ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से उद्योगों और सरकारी विभागों के बीच सेतु की भूमिका निभाता रहेगा। राज्य में इस महत्वाकांक्षी योजना को प्रभावी बनाने और इसके स्टेकहोल्डर्स के बीच इस योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु चैम्बर उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने ईपीएफओ के साथ कंधे से कन्धा मिलकर प्रयास के लिए आश्वस्त किया। सभा का संचालन करते हुए प्रमोद सारस्वत ने व्यापारियों से आग्रह किया कि योजना से जुडी कुछ भी शंका हो तो उसे चैम्बर और विभाग को अवश्य सूचित करें। इसके समाधान का हरसम्भव प्रयास किया जायेगा। चैम्बर महासचिव रोहित अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आश्वस्त किया कि हम इस योजना के प्रति व्यापारियों को जागरूक करेंगे और विभाग के सहयोग से व्यापारियों के बीच व्याप्त असमंजसता का समाधान भी करेंगे।

    कार्यशाला में ईपीएफओ के असिस्टेंट कमिश्नर विमल सिंह, अंशु पटेल, राजेश कुमार वर्मा, चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग, रोहित पोद्दार, कार्यकारिणी सदस्य तुलसी पटेल, सदस्य प्रमोद सारस्वत, अनंत शाहदेव, संजीव महली, अरुण सिन्हा, रोहित सिंह, प्रियांश वर्मा, विवेक प्रभाकर, बृजकिशोर सिंह के अलावा कई कंपनियों के उद्यमी उपस्थित थे।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Ranchi News : रांची में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, राहुल गांधी करेंगे शिरकत

    March 18, 2026

    Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की ओर से माह-ए-रमज़ान के अवसर पर कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया।

    March 17, 2026

    Ranchi News : ईद-रामनवमी पर शांति का कवच: डीजीपी तदाशा मिश्र की मुस्तैद पुलिस, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर!

    March 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : टंडवा एनटीपीसी में तैनात सुरक्षा गार्ड की सड़क पर गिरने से मौत, देवरिया का रहने वाला था मृतक March 22, 2026
    • Chatra News : झारखण्ड फोटोग्राफी इमेजिंग एक्सपो के छठवाँ भव्य आयोजन का पोस्टर लांचिंग। March 22, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज में विराट हिन्दु सम्मेलन का आयोजन हुआ सम्पन्न March 22, 2026
    • Chatra News: लावालौंग में दो पक्षों में मारपीट: 5 आरोपी गिरफ्तार,परिजनों ने पुलिस पर पक्षपात का लगाया आरोप March 22, 2026
    • Chatra News : विराट हिंदू सम्मेलन का कान्हाचट्टी प्रखंड में भव्य समापन, उमड़ा जनसैलाब; भजन-सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां March 22, 2026
    • Chatra News : धूमधाम से निकला सरहुल जुलूस,सुरक्षा के बीच पारंपरिक रंग में रंगा लावालौंग March 22, 2026
    • Chatra News : ईदगाह में अदा की गई ईद की नमाज,अमन-चैन की मांगी दुआ March 22, 2026
    • Chatra News : कौलेश्वरी मेला के आयोजन पर विशेष तैयारी, थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने संभाली कमान। March 21, 2026
    • Chatra News : ईद की धूम: इबादत के लिए झुके हजारों सिर, अमन-चैन की मांगी गई दुआ March 21, 2026
    • Chatra News : जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ‘जल अर्पण दिवस’ का आयोजन, जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश March 20, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.