Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह एवं कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया उद्घाटन,मां दुर्गा की दिव्य मूर्ति का पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोला गया
    Ranchi News

    ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह एवं कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया उद्घाटन,मां दुर्गा की दिव्य मूर्ति का पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोला गया

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची : छप्पन सेट, डोरण्डा सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित 63वां दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ इस वर्ष झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह एवं माननीय कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के कर-कमलों से संध्या 7:00 बजे किया गया। कृषि मंत्री शिल्पा नेहा तिर्की ने पूजा पंडाल का उद्धघाटन फीता काटकर किया जबकि ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने मां का पट खोला ।

    मां दुर्गा के पट खोलते ही सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में मां की भव्य महाआरती संपन्न हुई, जिसमें परंपरा के अनुसार 501 महिलाओं ने एक साथ आरती उतारी।

    इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह जी ने कहा

    “डोरण्डा की छप्पन सेट दुर्गा पूजा सिर्फ धार्मिक उत्सव नहीं बल्कि सामाजिक चेतना का भी प्रतीक है। यहां की महाआरती, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। मैं समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दुबे और पूरी टीम को बधाई देती हूँ कि सीमित संसाधनों में भी उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए इतना भव्य और दिव्य आयोजन किया है।”

    कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा

    “छप्पन सेट दुर्गा पूजा महोत्सव हमारी संस्कृति, आस्था और सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण है। यहां हर वर्ग और हर पीढ़ी के लोग एक साथ जुड़कर मां दुर्गा की साधना करते हैं। इस तरह के आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। मैं समिति को इस भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं देती हूँ

    समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दुबे के स्वागताध्यक्ष में गणमान्य अतिथियों का चुनरी ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।

    बंगाल के कारीगरों के कुशल हाथों से तैयार भव्य पंडाल एवं मूर्तिकारों द्वारा निर्मित देवी की दिव्य प्रतिमा ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    समिति के अध्यक्ष गोपी दुबे ने बताया कि इस बार भी सीमित संसाधनों के बावजूद आस-पास की कई समितियों – 56 सेट, 124 सेट, कुम्हार टोली, लक्ष्मी पाड़ा, भारती कम्पाउंड और जैप वन के सहयोग से पूजा का आयोजन किया जा रहा है। पूजा की सम्पूर्ण विधि-विधान एवं अनुष्ठान पंडित उदय चंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हो रहे हैं।

    कलश स्थापना से लेकर विजयादशमी तक प्रतिदिन संध्या 7:30 बजे महिला मंडल द्वारा भजन-कीर्तन एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा। महाआरती में महिला, पुरुष, बच्चे एवं बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल होकर भक्ति-भाव से मां की आराधना करेंगे। आरती के समय बंगाल के पारंपरिक ढ़ाक वादक अपनी कला से वातावरण को और भी दिव्य बना देंगे।

    इस अवसर पर समिति द्वारा बच्चों एवं महिलाओं और युवाओं के लिए भव्य डांडिया नृत्य का आयोजन होगा। डांडिया में भाग लेने वाले प्रतिभागियों एवं समाज के सहयोगी वॉरियर्स जैसे सफाई कर्मी, बिजली कर्मी आदि को भी समिति द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

    आज के उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

    समिति के मीडिया प्रभारी मेंहुल दुबे ने बताया कि आने वाले दिनों में कई सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे पूजा का उल्लास और भी भव्य होगा।

    पूजन अनुष्ठान पंडित उदय मिश्रा के द्वारा संपन्न कराया जा रहा है।
    समारोह में कांग्रेस नेता शशिभूषण राय,राजेश सिन्हा सन्नी,सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति छप्पन सेट के अध्यक्ष गौतम कुमार दूबे,सचिव रितेश सिंह,कपिल देव सिंह, मनोज सिंह,शोभा सिंह, गुड़िया सिंह,दिलीप कुमार, अश्विनी कुमार,विजय गुप्ता,दीपक ठाकुर, शशिकांत,मेंहुल दूबे,अनिकेत कुमार,नीरज कुमार,अमोल कुमार,दिलीप पाण्डेय,विवेक सिंह,दिलीप कुमार,सन्नी कुमार,गोपाल छेत्री,अभिषेक कुमार,जीवन राणा,रांची महानगर काली पूजा समिति के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ,बबलू वर्मा मौजूद थे।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    बरसात को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को दिए सख्त निर्देश, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा

    July 20, 2026

    भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्य समिति बैठक: नामकुम में तीन दिवसीय महा संवाद

    July 19, 2026

    रांची एसएसपी के निर्देश पर डोरंडा थाना में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित ।

    July 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    • सिमरिया  प्रखण्ड के मो० एकबाल अंसारी बने कांग्रेस के चतरा जिला उपाध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी संगठन को मजबूत करने बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष  की माहौल August 3, 2026
    • शराब तस्करी का बड़ा जाल फटा: चतरा-डोभी मार्ग पर ट्रक पलटा अवैध शराब बरामद August 3, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने हेरुआ डैम, पिक्चर टाइम थियेटर, महादेवी वर्मा महिला कॉलेज एवं छठ तालाब का किया निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश August 2, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.