Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » माता के जयकारे के बीच बोकारो प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुनील भास्कर ने किया भूली ए ब्लॉक दुर्गापूजा पंडाल का उद्घाटन
    Dhanbad News

    माता के जयकारे के बीच बोकारो प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुनील भास्कर ने किया भूली ए ब्लॉक दुर्गापूजा पंडाल का उद्घाटन

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भूली (धनबाद)। बोकारो रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुनील भास्कर भूली ए ब्लॉक के तंत्र मंत्र सिद्ध पुतुल पंडाल के तर्ज बने दुर्गापूजा पंडाल पहुंचे। पूजा समिति के अध्यक्ष अजीत सिन्हा ने माता का चुनरी ओढ़कर आईजी श्री भास्कर का स्वागत किया। तत्पश्चात आईजी ने मां दुर्गा के दर्शन किए और पूजा पंडाल समेत मां जगदंबा भवानी मंदिर में पूजा अर्चना कर विधिवत पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। उन्होंने मां दुर्गा के दरबार में शीश नवाकर राज्य के सभी लोगों की सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की कामना की। जिसके के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए माता के पट खोल दिये गए। इस अवसर पर आईजी श्री भास्कर ने कहा कि पूजा समिति द्वारा निर्मित पंडाल अत्यंत अद्भुत है। भूली नगरी के मजदूर वर्ग के लोग यहां आकर मां दुर्गा के अलौकिक रूप का दर्शन कर सकेंगे। त्योहार हमें एकता के सूत्र में पिरोते हैं। उन्होंने भूली वासियो को दुर्गोत्सव की शुभकामना देते हुए भूली के सभी पूजा समितियों से पूजा पंडालों की सुरक्षा, संवेदनशील स्थलों की निगरानी, ट्रैफिक नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और सोशल मीडिया पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। श्री भास्कर ने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। आगे कहा कि नवरात्रि में भूली ए ब्लॉक में नौ दिन का पूजा महोत्सव केवल भूली भर ही नहीं, बल्कि पूरे धनबाद और झारखंड में बहुत प्रसिद्ध हो चुका है।

    धनबाद
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    संविधान को चुहें जैसा कुतर रहें है मोदी: बंधु तिर्की।

    May 4, 2025

    कालूबथान पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में पकड़ा अवैध शराब

    April 28, 2025

    पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर गुलाम कुरैशी के नेतृत्व में निकाला गया कैंडल मार्च

    April 28, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • पारिवारिक विवाद में भाई ने की भाई की हत्या , भाई, भौजाई व एक अन्य हिरासत में May 7, 2026
    • Chatra News : 27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार : गिद्धौर पुलिस की सशक्त छापेमारी, 3 बाइक व 6 मोबाइल जब्त May 7, 2026
    • Chatra News : चतरा में दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत May 6, 2026
    • Chatra News : बाराबागी आंगनबाड़ी केंद्र पर पेड़ गिरने से चारदीवारी ध्वस्त, निर्माण में अनियमितता के आरोप May 5, 2026
    • Chatra News : फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया विधि इस्तीहार May 5, 2026
    • Chatra News : चतरा मंडल कारा का औचक निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं पाई गईं सुदृढ़ May 4, 2026
    • पत्रकारों का बड़ा आयोजन: सदस्यता अभियान में उमड़ी भीड़, नई टीम बनी May 3, 2026
    • Chatra News : नशे के सौदागर का नए हथगंडे,शादी का पोस्टर लगाकर कर रहे हैं, डोडा तस्करी, ढाई क्विंटल माल के साथ बोलेरो जब्त May 3, 2026
    • Chatra News : पुलिस की दोहरी बड़ी कार्रवाई: अवैध लकड़ी और 282 किलो डोडा जब्त, एक गिरफ्तार, चालक फरार May 3, 2026
    • Hazaribagh News : दिनदहाड़े बैंक लूट का हजारीबाग पुलिस ने किया खुलासा अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत 3 शातिर अपराधियों को धर दबोचा, करोड़ों का सोना-नकदी बरामद! May 3, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.