Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Thursday, October 16, 2025
Ranchi News

62वें दुर्गोत्सव का आगाज़ : छप्पन सेट डोरंडा में भव्य कलश शोभायात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

रांची। राजधानी रांची के डोरंडा स्थित छप्पन सेट दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस वर्ष 62वां दुर्गोत्सव धूमधाम और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। शारदीय नवरात्र की शुभ बेला पर सोमवार को कलश स्थापना हेतु भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे इलाके को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।
सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति छप्पन सेट के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे,संरक्षक कपिल देव सिंह ,अध्यक्ष गौतम दुबे गोपी, सचिव रितेश सिंह, मनोज सिंह के नेतृत्व में पूर्वाहन 9:00 बजे कलश शोभा यात्रा निकल गई

सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर प्रांगण और आसपास के क्षेत्रों में उमड़ पड़ी। महिलाएँ पारंपरिक वेशभूषा में कलश और नारियल लेकर चल रही थीं तो बच्चे एवं युवा ढोल-नगाड़ों, शंखध्वनि और माता रानी के जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर रहे थे। कलश यात्रा नेपाल हाउस, राजेन्द्र चौंक, होते हुए बटम तालाब पहुँची। वहाँ से पवित्र जल कलश में भरकर और संकल्प कर सभी श्रद्धालु मंदिर परिसर तक पहुँचे। वैदिक मंत्रोच्चारण एवं परंपरागत विधि-विधान के बीच भव्य कलश स्थापना संपन्न हुई। इसी के साथ नौ दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ हो गया।

समाज में एकता और आस्था का प्रतीक

मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे ने इस अवसर पर कहा कि “छप्पन सेट डोरंडा दुर्गा पूजा समिति केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में एकता, भाईचारे और सद्भावना का प्रतीक है। 62 वर्षों से लगातार मनाई जा रही यह पूजा नई पीढ़ी को सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों से जोड़ने का काम कर रही है। माँ दुर्गा की कृपा से समाज में शांति और समृद्धि बनी रहे, यही हम सबकी कामना है।”

पूजा समिति और पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी

और सैकड़ों श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए।

विशेष आकर्षण और सांस्कृतिक कार्यक्रम

समिति के अध्यक्ष गौतम दूबे एवं सचिव रितेश सिंह ने जानकारी दी कि इस बार दुर्गा पूजा पंडाल को विशेष थीम पर सजाया जा रहा है। विद्युत सज्जा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और धार्मिक अनुष्ठान भक्तों के आकर्षण का केंद्र होंगे। प्रतिदिन विशेष पूजा, आरती, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। माँ दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन करने के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से आएंगे।

ऐतिहासिक और भव्य आयोजन

62वें दुर्गोत्सव के अवसर पर निकली कलश शोभायात्रा और कलश स्थापना में हजारों की संख्या में भक्तों की उपस्थिति ने इसे ऐतिहासिक बना दिया। श्रद्धालुओं का उत्साह और भक्ति भाव देखते ही बन रहा था। आने वाले दिनों में डोरंडा का छप्पन सेट दुर्गा पूजा स्थल श्रद्धालुओं के आकर्षण और भक्ति का प्रमुख केंद्र रहेगा।

कलश यात्रा एवं आज के पूजन कार्यक्रम में गुड़िया सिंह,शोभा सिंह, छाया अम्बष्ट, पुष्पांजलि सिंह, निशा कुमारी, मनोज सिंह,मेंहुल दूबे,विकास कुमार, अभिषेक कुमार, गोपाल तिवारी, उदय मिश्रा, कमलेश झा, सुदेश यादव, विजय गुप्ता, अश्विनी कुमार, दिलीप पांडे, दीपक ठाकुर,  अजय थापा, नवनीत कुमार, विवेक सिंह, शशि कांत, किशोर कुमार, रोहित कुमार सहित अन्य भक्त शामिल थे।

Leave a Response