Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » सांसद कालीचरण सिंह के द्वारा लातेहार प्रखंड अंतर्गत माको स्थित बालिका छात्रावास गुरुकुल का उद्घाटन किया गया।
    News

    सांसद कालीचरण सिंह के द्वारा लातेहार प्रखंड अंतर्गत माको स्थित बालिका छात्रावास गुरुकुल का उद्घाटन किया गया।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लातेहार : चतरा सांसद कालीचरण सिंह, विधायक लातेहार श्री प्रकाश राम, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती पूनम देवी के द्वारा फीता काटकर व नारियल फोड़कर 100 बेड वाले नए छात्रावास के 2025-26 सत्र का आज हुआ शुभारंभ। जिला प्रशासन द्वारा गुरुकुल – बालिका छात्रावास में निःशुल्क JEE एवं NEET की कोचिंग की सुविधा प्रारंभ की गई है। साथ ही, छात्राओं के लिए निःशुल्क आवासीय सुविधा उपलब्ध कराते हुए इस छात्रावास का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि इस गुरुकुल – बालिका छात्रावास से जिले की ग्रामीण एवं वंचित तबके की मेधावी छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने तथा उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग मिलेगा। आगे उन्होंने कहा कि समाज में फैली बुराइयों के अंधेरे को मिटाने की ताकत शिक्षा में ही है। अगर हम शिक्षा रूपी दीपक को जलाते हैं तो इसकी रोशनी समाज में फैली सभी कुरीतियों को खत्म करने की ताकत रखती है। इस लिए यह जिम्मेदारी सिर्फ शिक्षक को ही नहीं बल्कि अभिभावकों को भी निभानी चाहिए। क्योंकि किसी भी बच्चे के पहले गुरु उसके माता-पिता ही होते हैं। आगे उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से पढ़ाई करने, अनुशासित रहने और मेहनत को अपना मूल मंत्र बनाने की प्रेरणा दी।मौके पर उप विकास आयुक्त, जिला परिषद अध्यक्ष के द्वारा छात्रावास परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, जिला परिषद सदस्य, अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत राजीव रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम कुमार साहू, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू, अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    लातेहार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील

    August 5, 2026

    Chatra News : मुखिया पूनम कुमारी की पहल से गाँव मे उजाला आया, पहली बार बिजली आई

    June 1, 2026

    Chatra News : राजपुर मुखिया विकास कुमार उर्फ छोटू सिंह हुए सम्मानित

    March 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Crime News : शहादत चौक फायरिंग का पर्दाफाश,देशी कट्टा, कारतूस और बाइक बरामद August 31, 2026
    • Crime News : निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र के समीप पुल के नीचे मिला युवक का शव August 31, 2026
    • सिरते तैय्यबा की झलक: 8 स्टॉल में बच्चियों ने पेश की पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जिंदगी और इस्लामी इतिहास की कहानी August 30, 2026
    • MMDR BILL नहीं चलेगा: चतरा में झामुमो का घर-घर जनजागरण, सड़क से सदन तक protest की चेतावनी August 30, 2026
    • व्हाट्सऐप लिंक पर क्लिक करते ही खाते से उड़ गए 9,999 रुपये, हंटरगंज में साइबर ठगी का मामला August 30, 2026
    • एसएसबी 35 बटालियन सी Coy ने मदनडीह गांव में लगाया पशु चिकित्सा शिविर August 30, 2026
    • लावालौंग में रामदेव मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के 17वें सीजन का भव्य आगाज, 32 टीमें दिखाएंगी दम August 28, 2026
    • कान्हाचट्टी में एकल विद्यालय ने मनाया रक्षाबंधन, बच्चों के बीच बांटी शिक्षण सामग्री August 27, 2026
    • चतरा पुलिस का बड़ा खुलासा: रहस्यमयी गिरोह से बरामद हुई भराठी बंदूक और चार चोरी की बाइक बरामद August 26, 2026
    • चार लाख के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार, कार व अवैध शराब की खेप जब्त..! August 24, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.