Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » सुनिता देवी ने लिया पति के अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प, 53 वर्षों से शिक्षा में योगदान दे रही शमा लाइब्रेरी के विकास की नई पहल
    Hazaribagh News

    सुनिता देवी ने लिया पति के अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प, 53 वर्षों से शिक्षा में योगदान दे रही शमा लाइब्रेरी के विकास की नई पहल

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsAugust 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग। वार्ड पार्षद 32 सुनिता देवी ने अपने पति स्वर्गीय मंजीत यादव के अधूरे सपनों को आगे बढ़ाते हुए शमा लाइब्रेरी के विकास हेतु सहयोग राशि प्रदान की। उन्होंने संकल्प लिया कि वे लाइब्रेरी की प्रगति और शिक्षा के प्रसार में हर संभव प्रयास करेंगी। शमा लाइब्रेरी, जो 1971 से संचालित हो रही है, पिछले 53 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। यहां से तैयारी कर अनेक विद्यार्थियों ने जेपीएससी और अन्य सिविल सेवा परीक्षाएं पास कीं और समाज के उत्थान में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
    लाइब्रेरी के सचिव मो. मुस्तकिम उर्फ मंडुल ने बताया कि संस्था की सेवाएं केवल शिक्षा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इसका योगदान राष्ट्रहित में भी महत्वपूर्ण रहा है। आज की सभा में छह लोगों ने भी लाइब्रेरी के विकास के लिए चेक और कैश के रूप में सहयोग राशि जमा की। सभा में उपस्थित प्रमुख सदस्य : मो. मुस्तकिम उर्फ मंडुल, ज़माल अहमद उर्फ हीरो, इम्तियाज अहमद, सह सचिव इब्राक अहमद, उपाध्यक्ष पूर्व वार्ड पार्षद नेज़ाम अंसारी, प्रवक्ता काशिफ अदीब, संरक्षक नज़रुल्लाह अंसारी, अख्तर हुसैन, मुमताज अहमद, ट्रस्टी मेंबर फहीमुद्दीन, हाजी मंजूर आलम, मो. उस्मान कादरी, मो. इशाक, मो. परवेज़ आलम और सैय्यद साहिल अहमद। इस अवसर पर सुनिता देवी ने कहा “मेरे पति स्वर्गीय मंजीत यादव इस लाइब्रेरी के संरक्षक रहे हैं। उन्होंने इसके विकास के लिए काफी काम किया। अब मैं उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगी। शमा लाइब्रेरी के सदर जमाल अहमद उर्फ हीरो ने बताया कि आगामी कार्यक्रम शमा लाइब्रेरी द्वारा 3 सितंबर को सदर अस्पताल और ओल्ड एज होम में फल वितरण कार्यक्रम। 28 सितंबर शिर–ते–पाक पर क्विज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा।

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Hazaribagh News : लव ट्रायंगल, शराब की पार्टी और पेसमेकर वाला खौफनाक कातिल! जानिए कैसे दोस्त ने ही लिखी विकास की मौत की स्क्रिप्ट!

    July 21, 2026

    कटकमसांडी के खुटरा पंचायत में नशा मुक्त जागरूकता अभियान के तहत आयोजित टूर्नामेंट का समापन, विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित

    July 13, 2026

    Hazaribagh News : बच्चों की छोटी बचत बनी बड़ी मदद, मिलेनियम पब्लिक स्कूल ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियां

    July 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    • सिमरिया  प्रखण्ड के मो० एकबाल अंसारी बने कांग्रेस के चतरा जिला उपाध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी संगठन को मजबूत करने बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष  की माहौल August 3, 2026
    • शराब तस्करी का बड़ा जाल फटा: चतरा-डोभी मार्ग पर ट्रक पलटा अवैध शराब बरामद August 3, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने हेरुआ डैम, पिक्चर टाइम थियेटर, महादेवी वर्मा महिला कॉलेज एवं छठ तालाब का किया निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश August 2, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.