Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट की मिसाल : 5 वर्षीय आतिफ के इलाज में बढ़ाया मदद का हाथ
    Hazaribagh News

    हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट की मिसाल : 5 वर्षीय आतिफ के इलाज में बढ़ाया मदद का हाथ

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsAugust 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग | हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए 5 वर्षीय आतिफ के इलाज की जिम्मेदारी उठाई है। आतिफ, जो जन्म से नहीं बल्कि एक हादसे के बाद बोलने और सुनने की क्षमता खो चुका है, अब ट्रस्ट की मदद से अली यावर जंग राष्ट्रीय वाणी एवं श्रवण विकलांगता संस्थान, कोलकाता में इलाज के लिए रवाना हो गया।

    आतिफ की दर्दभरी कहानी

    आतिफ, पिता स्वर्गवासी, माँ रुकसाना खातून — सुल्ताना, हजारीबाग निवासी। डेढ़ साल की उम्र में छत से गिरने के कारण आतिफ के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे वह एक महीने तक कोमा में रहा। माँ के अथक प्रयासों और साहस की बदौलत वह मौत के मुंह से बाहर आया, लेकिन कोमा से जागने के बाद भी सुनने और बोलने की क्षमता पूरी तरह खत्म हो चुकी थी।

    गरीब रुकसाना ने लोगों से ऋण और चंदा जुटाकर बेटे के इलाज पर दो लाख से अधिक खर्च किए, लेकिन संसाधनों की कमी और विकलांगता प्रमाणपत्र न होने के कारण आगे का इलाज संभव नहीं हो पा रहा था।

    हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट की पहल

    आतिफ की कहानी सामने आने के बाद इरशाद इब्राहिम (पम्मी बस), असफाक अहमद, रोशन अहमद, पंकज कुमार, काशिफ अदीब सहित कई समाजसेवियों ने मिलकर हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट के माध्यम से बच्चे की मदद का संकल्प लिया। ट्रस्ट ने न सिर्फ विकलांगता प्रमाणपत्र बनवाने में मदद की, बल्कि आतिफ के इलाज के लिए आवश्यक व्यवस्था भी की।

    24 अगस्त को हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट की टीम आतिफ और उसकी माँ को कोलकाता रवाना कर चुकी है, जहाँ उसका इलाज शुरू हो चुका है।

    समाजसेवियों का कहना है कि यह कदम सिर्फ आतिफ के लिए नहीं, बल्कि उन तमाम जरूरतमंद बच्चों के लिए प्रेरणा है, जिन्हें आर्थिक तंगी के कारण उचित इलाज नहीं मिल पाता। हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट ने वादा किया है कि आतिफ के पूरे उपचार की जिम्मेदारी वह उठाएगा।

    आतिफ की माँ रुकसाना खातून की आंखों में अब उम्मीद की चमक है। उन्होंने ट्रस्ट और सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा, “अगर हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट मदद नहीं करता, तो मेरा बेटा शायद कभी बोल और सुन नहीं पाता।”

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Crime News : बड़कागांव पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के साथी को दबोचा, हथियार और पर्चे बरामद

    September 6, 2026

    सिरते तैय्यबा की झलक: 8 स्टॉल में बच्चियों ने पेश की पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जिंदगी और इस्लामी इतिहास की कहानी

    August 30, 2026

    Hazaribagh News : लव ट्रायंगल, शराब की पार्टी और पेसमेकर वाला खौफनाक कातिल! जानिए कैसे दोस्त ने ही लिखी विकास की मौत की स्क्रिप्ट!

    July 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    • सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरी चोरी मामले में एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी September 20, 2026
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    • चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना September 19, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.