स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रखंड कार्यालय में अहम बैठक। सर्वप्रथम 8:30 बजे सुबह प्रखंड कार्यालय में होगा ध्वजारोहण कार्यक्रम।


कान्हाचट्टी/चतरा : स्वतंत्रता दिवस को लेकर गुरुवार को कान्हाचट्टी प्रखंड कार्यालय में प्रमुख इंदु कुमारी के अध्यक्षता में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कई विभाग के कर्मियों ने भाग लिया। बैठक में कान्हाचट्टी प्रखंड में ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए समय सारणी का निर्धारण किया किया गया। सर्व प्रथम प्रखंड कार्यालय में सुबह 8:30 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा। उसके बाद सुबह 9:00 बजे राजपुर थाना सुबह 9:10 में, बीके उच्च विद्यालय सुबह 9:15 में, बी आर सी कान्हाचट्टी, सुबह 9:20 में राजकीय बुनियादी विद्यालय कान्हाचट्टी, सुबह 9:30 में प्रखंड के सभी पंचायत कार्यालय में चीरीदिरी पंचायत को छोड़कर, सुबह 9:30 में तहसील कचहरी कान्हा चट्टी, सुबह 9:45 में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कन्हाचट्टी, रामनगर उच्च विद्यालय 9:45 में, 9:50 में जेएसएलपीएस कार्यालय कान्हाचट्टी, भारतीय स्टेट बैंक राजपुर/कान्हा चट्टी में 9:55 बजे, पंचायत सचिवालय चीरीदिरी 10:00 बजे, फारेस्ट ऑफिस राजपुर रेंज 10:05 बजे, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय कान्हाचट्टी 10:30 बजे। वही बैठक में कान्हाचट्टी विकास पदाधिकारी सुनील प्रकाश, कान्हाचट्टी कार्यक्रम पदाधिकारी सुबोध पासवान, 15वीं वित कोऑर्डिनेटर बैजनाथ कुमार, चीरीदिरी मुखिया घनश्याम पाशी, जमरी बक्सपुरा पंचायत के मुखिया आफताब हुसैन, बाकचुंबा मुखिया पार्वती देवी, कनीय अभियंता प्रकाश कुमार और नीतेश कुमार, ब्लॉक नजर एंजलीना मेम, रोजगार सेवक संतोष तिवारी, संतोष यादव, नौशाद आलम, सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मी भी रहे उपस्थित।
विकाश कुमार कान्हाचट्टी