Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » तंबाकू नियंत्रण को लेकर छात्र-छात्राओं के बीच चलाया गया जागरूकता अभियान
    Chatra News

    तंबाकू नियंत्रण को लेकर छात्र-छात्राओं के बीच चलाया गया जागरूकता अभियान

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के तहत दिनांक 18 जुलाई 2025 को नाज़रथ विद्या निकेतन विद्यालय चतरा एवं इंदुमती तिवड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर, दिभा चतरा में छात्र-छात्राओं के बीच तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बच्चों को तंबाकू से होने वाले घातक प्रभावों, जैसे कि ओरल कैंसर, फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारियाँ, हृदय रोग आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि तंबाकू एक स्लो पॉइज़न की तरह शरीर को अंदर से क्षतिग्रस्त करता है और इसके सेवन से व्यक्ति की शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्थिति पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इस अवसर पर ग्लोबल यूथ टोबैको सर्वे 2019 के आंकड़ों को साझा करते हुए बताया गया कि झारखंड राज्य में प्रति दिन लगभग 146 बच्चे किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन प्रारंभ कर रहे हैं, जो कि अत्यंत चिंता का विषय है। युवाओं को इस घातक लत से रोकना समय की मांग है, क्योंकि यही युवा हमारे राष्ट्र का भविष्य हैं। कार्यक्रम में सदर अस्पताल, चतरा में संचालित डेंटल ओपीडी स्थित तंबाकू मुक्ति केंद्र की जानकारी भी दी गई, जहाँ तंबाकू छोड़ने के इच्छुक लोगों को निःशुल्क काउंसलिंग और औषधीय उपचार की सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, COTPA (Cigarettes and Other Tobacco Products Act) संशोधन अधिनियम, 2021 की जानकारी भी दी गई तथा स्कूल परिसर को “तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान” घोषित करने हेतु सूचनात्मक साइनबोर्ड (साइनज) लगाए गए।
    छात्रों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थित जनों को “तंबाकू सेवन न करने” की शपथ दिलाई गई और राष्ट्रीय तंबाकू क्यूट हेल्पलाइन नंबर 1800-11-2356 के माध्यम से सहायता प्राप्त करने की जानकारी दी गई। जिला प्रशासन, चतरा आमजन से अपील करता है कि तंबाकू के सेवन से स्वयं भी बचें और अपने आस-पास के लोगों को भी जागरूक करें। स्वस्थ युवा, स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र की नींव हैं।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    गुल्ली मोड़ के पास जेसीबी की टक्कर से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने चतरा-चौपारण मार्ग किया जाम

    July 24, 2026

    कान्हाचट्टी में हिंदू राष्ट्र संगठन की बैठक, संगठन विस्तार और सामाजिक जागरूकता पर हुई चर्चा

    July 23, 2026

    NEET-UG में वंशिका राज ने लहराया परचम, 626 अंक व AIR 4174 हासिल, समाजसेवी नितीश कुमार ने किया सम्मानित

    July 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • गुल्ली मोड़ के पास जेसीबी की टक्कर से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने चतरा-चौपारण मार्ग किया जाम July 24, 2026
    • कान्हाचट्टी में हिंदू राष्ट्र संगठन की बैठक, संगठन विस्तार और सामाजिक जागरूकता पर हुई चर्चा July 23, 2026
    • NEET-UG में वंशिका राज ने लहराया परचम, 626 अंक व AIR 4174 हासिल, समाजसेवी नितीश कुमार ने किया सम्मानित July 23, 2026
    • Crime News : दिनदहाड़े चतरा में महिला से 1.50 लाख की चेन छिनतई, पता पूछने के बहाने वारदात July 22, 2026
    • Chatra News : कॉमन करैत के डंसने से युवक की मौत, गांव में मातम July 22, 2026
    • Chatra News : जेपीएससी में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में राजपुर बाजार में निकाला गया शांतिपूर्ण मशाल जुलूस July 22, 2026
    • Craim News: दिव्या हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता राहुल यादव गिरफ्तार, कोर्ट में गवाही के डर से रची थी हत्या की साजिश July 22, 2026
    • Chatra News : बिहार के विधायक माँ का सरकारी बॉडीगार्ड लेकर झारखंड मे हनक दिखा रहा था ठेकेदार बेटा, सनकी प्राइवेट गार्ड के अपराध नें सिस्टम पर खड़े कर दिये गंभीर सवाल. July 21, 2026
    • Hazaribagh News : लव ट्रायंगल, शराब की पार्टी और पेसमेकर वाला खौफनाक कातिल! जानिए कैसे दोस्त ने ही लिखी विकास की मौत की स्क्रिप्ट! July 21, 2026
    • Chatra News : 5-6 वर्षों से बदहाल कान्हा कान्हाकला-चोरट-आमतीय मार्ग, ग्रामीणों में नाराजगी; सड़क निर्माण की उठी मांग July 21, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.