Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » एसपी ने चेंबर ऑफ कॉमर्स के लोगों के साथ की बैठक,केशरी चौक से पुराना पेट्रोल पंप तक सड़क को किया जाएगा वन वे
    Chatra News

    एसपी ने चेंबर ऑफ कॉमर्स के लोगों के साथ की बैठक,केशरी चौक से पुराना पेट्रोल पंप तक सड़क को किया जाएगा वन वे

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा. एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने सोमवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में चेंबर ऑफ कॉमर्स के लोगों के साथ बैठक की. इस दौरान व्यापारियों की सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था पर चर्चा की गयी. चेंबर के सदस्यों ने अपनी समस्याएं रखी. इस दौरान मेन रोड में जाम, असामाजिक तत्वों की गतिविधियां, कुछ इलाकों में गश्ती की मांग की. एसपी ने सभी व्यापारियों को प्रतिष्ठानों से सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात कही. उन्होंने केशरी चौक से पुराना पेट्रोल पंप तक सड़क को वन वे करने का निर्देश थाना प्रभारी को दिया. कहा कि केशरी चौक से मेन रोड की ओर बड़े वाहनों का परिचालन बंद कर मारवाड़ी मुहल्ला जाने देने व पुराना पेट्रोल पंप से आनेवाले वाहनों को मेन रोड में प्रवेश कराने का निर्देश दिया, ताकि जाम की स्थिति से लोगों को निजात मिल सके. वहीं अड्डेबाजी वाले स्थलों पर छापामारी का निर्देश दिया. टेंपो चालकों से चौक चौराहों पर टेंपो खड़ा नहीं करने, यात्री बसों को शहर के मेन रोड में खड़ी कर सवारी नहीं उठाने, मेन रोड के दुकानदारों से दुकान के सामने समान को निकाल कर नहीं रखने, ग्राहकों को वाहनों को सड़क किनारे कतारबद्ध तरीके से खड़ा करने की बात कही. साथ ही नगर परिषद के सहयोग से शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाने का निर्देश दिया. मौके पर एसडीपीओ संदीप सुमन, थाना प्रभारी विपिन कुमार, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष जितेंद्र जैन, मंगू सरदार, विगन टिबड़ेवाल, सन्नू उर्फ संजय अग्रवाल, राजीव मित्तल, पंमी तांबी, संतोष केशरी, महेंद्र साव, विकास केशरी, नवीन गुप्ता, शंकर तुलस्यान, सतीश गुप्ता समेत कई उपस्थित थे.

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : लावालौंग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन का दिया गया संदेश

    June 21, 2026

    Chatra News : 15 वर्षीय किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला,प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद के एंगल पर जांच

    June 21, 2026

    Chatra News : मुहर्रम पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

    June 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : लावालौंग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन का दिया गया संदेश June 21, 2026
    • Chatra News : 15 वर्षीय किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला,प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद के एंगल पर जांच June 21, 2026
    • Chatra News : मुहर्रम पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित June 21, 2026
    • Chatra News : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम June 21, 2026
    • Chatra News : 60 लाख रु मूल्य के 277 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बरामद June 20, 2026
    • Chatra News : फौजी के घर लाखों की चोरी, चंद घंटों में ही बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना ! June 20, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी में राजद को बड़ा झटका, प्रखण्ड महासचिव राजेश कुमार दास भाजपा में शामिल June 20, 2026
    • Chatra News : मदगड़ा पंचायत सचिवालय में चतुर्थ वर्षगांठ समारोह आयोजित, मैट्रिक एवं इंटर टॉपर छात्रों को किया गया सम्मानित June 20, 2026
    • Chatra News : नशामुक्त समाज के निर्माण का दिया संदेश, खेलो इंडिया सेंटर एवं आवासीय फुटबॉल केंद्र के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया उत्साहपूर्वक भाग June 20, 2026
    • Chatra News : नक्सली संगठन एमसीसी के नाम पर अपहरण की घटना को अंजाम देने वाले दो गिरफ्तार, तीन निरुद्ध June 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.