Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » आरएनएम कॉलेज में विश्व जन संख्या दिवस पर सा गोष्ठी का आयोजन।
    Chatra News

    आरएनएम कॉलेज में विश्व जन संख्या दिवस पर सा गोष्ठी का आयोजन।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा जिला के हंटरगंज प्रखण्ड स्थित रामनारायण मेमोरियल डिग्री कॉलेज में विश्व जन संख्या दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम एनएसएस एवं भूगोल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई।इस कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसएस पीओ डॉक्टर फहीम अहमद एवं भूगोल विभाग की व्याख्याता प्रोफेसर पूजा सिंह ने किया ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो० जैनेंद्र कुमार सिंह एवं संचालन एनएसएस की एक्टिव वॉलंटियर शौर्या कुमारी ने किया। इस वर्ष की थीम”युवाओं को सशक्त बनाना ताकि वे एक न्यायपूर्ण और आशावादी विश्व में अपनी पसंद के परिवार बना सकें।इस थीम पर वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे।वक्ताओं ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस की शुरुआत 11 जुलाई 1987 को तब हुई थी,जब विश्व की जनसंख्या 5 अरब के आंकड़े को पार कर गई थी।इसे संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा स्थापित किया गया था। ताकि जनसंख्या से जुड़े मुद्दों पर विश्व का ध्यान केंद्रित किया जा सके। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य जनसंख्या वृद्धि के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाना बताया गया।परिवार नियोजन,लैंगिक समानता और स्वास्थ्य सेवाओं की अहमियत पर बल दिया गया। पर्यावरणीय असंतुलन और संसाधनों पर दबाव की ओर ध्यान आकर्षित करना भी है।. विश्व जनसंख्या दिवस के मुख्य बिंदुओं जैसे जनसंख्या नियंत्रण की आवश्यकता,शिक्षा और जागरूकता का महत्व,परिवार नियोजन के उपाय,युवाओं की भागीदारी,पर्यावरण संतुलन बनाए रखना,सरकारी नीतियाँ और योजनाएँ,स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता,महिलाओं की भूमिका और अधिकार,सतत विकास के लक्ष्य,वैश्विक सहयोग और प्रयास पर व्यापक रूप से चर्चा किया गया।बढ़ती इस मौके छात्रा शौर्या कुमारी ने कहा कि चीन भारत की ही तरह विश्व भर में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है लेकिन विश्व में अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में चीन दूसरे स्थान पर आता है वहां के टेक्नोलॉजी विकसित है वहां बेरोजगारी भारत की तुलना में कम है।चीन में जनसंख्या को आपदा की तरह नहीं बल्कि अवसर की तरह देखा जाता है। भारत युवाओं का देश है यदि यहां के युवाओं को शिक्षित, कौशल युक्त बनाया जाए तो वह अपनी स्टार्टअप स्टार्ट कर चीन के बराबरी कर सकता है। अर्थव्यवस्था जहां ग्रोथ करेगा। जिस से देश को काफी फायदा होगा।भारत के 70 करोड़ युवाओं के हाथ सफाई और वृक्षारोपण में लग जाए तो देश में एक नई क्रांति आ सकती है। भारत को सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था सबसे स्वच्छ देश और नैतिक मूल्यों वाला देश बनने से कोई नहीं रोक सकताइस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो० जैनेंद्र कुमार सिंह प्रोफेसर पूजा सिंह, आदित्य कुमार,सचिन कुमार,दिलीप कुमार ने भी अपने वक्तव्य रखा। इस कार्यक्रम कॉलेज के व्याख्याता,कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : DAV चतरा में 12वीं का धमाकेदार रिजल्ट: साइंस-कॉमर्स में 100% पास, रेहान ने मारी टॉपर्स की बाजी!

    May 13, 2026

    Chatra News : चतरा पुलिस ने 10 लाख के मोबाइल चोरी के 5 अंतरराज्यीय चोरों को किया गिरफ्तार

    May 13, 2026

    Chatra News : जरेडा कंपनी पर घटिया सामग्री लगाने और वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने जांच की उठाई मांग

    May 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Ranchi News : कोयला मंत्रालय द्वारा सीसीएल मुख्यालय में राजभाषा हिंदी कार्यान्वयन की व्यापक समीक्षा May 13, 2026
    • Chatra News : DAV चतरा में 12वीं का धमाकेदार रिजल्ट: साइंस-कॉमर्स में 100% पास, रेहान ने मारी टॉपर्स की बाजी! May 13, 2026
    • Hazaribagh News : मेहनत ने बदली तकदीर: हजारीबाग की शोएबा इमाम ने सीबीएसई 12वीं में हासिल किए 90 प्रतिशत अंक,कुरैशी मोहल्ला की बेटी बनी प्रेरणा, सीमित संसाधनों के बीच कला संकाय में शानदार सफलता May 13, 2026
    • Hazaribagh News : 12वीं के बाद ही शुरू हो रही यूपीएससी की दौड़, युवाओं की पहली पसंद बना चाणक्य आईएएस अकादमी May 13, 2026
    • Chatra News : चतरा पुलिस ने 10 लाख के मोबाइल चोरी के 5 अंतरराज्यीय चोरों को किया गिरफ्तार May 13, 2026
    • Chatra News : जरेडा कंपनी पर घटिया सामग्री लगाने और वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने जांच की उठाई मांग May 13, 2026
    • Chatra News : संघरी घाटी में भीषण सड़क हादसा, चालक-उपचालक की मौके पर मौत May 13, 2026
    • chatra News : सदर अस्पताल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस May 12, 2026
    • चतरा में पेट्रोल संकट गहराया, अधिकांश पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म May 12, 2026
    • Hazaribagh News : सोना खरीदने से रोकने की अपील पर नाराज़ हुए स्वर्णकार, मोदी से फैसला वापस लेने की मांग May 12, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.