Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी दौलत वर्मा के स्थानांतरण पर विदाई समारोह, नवपदस्थापित श्री कौस्तव सरकार का स्वागत
    Chatra News

    जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी दौलत वर्मा के स्थानांतरण पर विदाई समारोह, नवपदस्थापित श्री कौस्तव सरकार का स्वागत

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : गुरुवार को देर शाम समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की उपस्थिति में जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री दौलत वर्मा के स्थानांतरण के उपलक्ष्य में भावभीन विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मियों ने श्री वर्मा के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें भावपूर्ण विदाई दी। समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि दौलत वर्मा ने जिले में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करते हुए प्रशासनिक गतिविधियों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता, अनुशासित कार्यशैली एवं सौम्य व्यवहार सदैव स्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर नवपदस्थापित जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी कौस्तव सरकार का भी गरिमामय स्वागत किया गया। अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे पूर्ववर्ती पदाधिकारी की तरह तकनीकी नवाचारों के माध्यम से जिले के सूचना प्रबंधन में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। कार्यक्रम के अंत में श्री दौलत वर्मा को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस कार्यक्रम में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, जिला जनसंपर्क कार्यालय के सोशल मीडिया पब्लिसिटी ऑफिसर शशीकांत कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य कई अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : लावालौंग में पुलिस की लगातार कार्रवाई से  भारी मात्रा में अफीम, डोडा व पोस्ता दाना बरामद

    May 27, 2026

    chatra News : लावालौंग में बीडीओ सह सीओ  के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च, बक़रीद पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    May 27, 2026

    Chatra News : डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक में 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना को मंजूरी,शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी 722 योजनाओं पर लगी मुहर

    May 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : लावालौंग में पुलिस की लगातार कार्रवाई से  भारी मात्रा में अफीम, डोडा व पोस्ता दाना बरामद May 27, 2026
    • chatra News : लावालौंग में बीडीओ सह सीओ  के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च, बक़रीद पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम May 27, 2026
    • Chatra News : डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक में 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना को मंजूरी,शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी 722 योजनाओं पर लगी मुहर May 26, 2026
    • Chatra News : झामुमो की प्रखंड स्तरीय बैठक में संगठन विस्तार एवं एसआईआर अभियान पर जोर May 25, 2026
    • Chatra News : प्रख्यात पर्यटन स्थल तमासीन जलप्रपात के विकास एवं आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा हेतु उपायुक्त ने किया निरीक्षण May 25, 2026
    • Chatra News : मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, नगर परिषद क्षेत्र में ई-रिक्शा के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा शीतल पेयजल May 25, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने कान्हाचट्टी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, विकास योजनाओं एवं कार्यालय व्यवस्था की ली जानकारी May 25, 2026
    • Chatra News :पुलिस और विशेषज्ञ ने मिलाया हाथ, साइबर ठगी से बचाने का बड़ा अभियान May 25, 2026
    • Chatra News अफीम तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,एक करोड़ रु मूल्य का अफीम व अफीम डोडा बरामद May 25, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी में शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील May 24, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.