Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उपायुक्त ने जिले के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से प्रस्तावित खेल स्टेडियम, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, इनडोर स्टेडियम, आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
    Chatra News

    उपायुक्त ने जिले के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से प्रस्तावित खेल स्टेडियम, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, इनडोर स्टेडियम, आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री ने  जिले के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से तपेज स्थित प्रस्तावित समाहरणालय, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, इनडोर स्टेडियम, जवाहर तलाब, नायकी तालाब का निरीक्षण किया। चतरा सदर प्रखंड क्षेत्र के तपेज स्थित कृषि विभाग के सामने 9.3 एकड़ क्षेत्र में प्रस्तावित समाहरणालय बनना है जिसका उपायुक्त ने जिले के वरीय अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के क्रम में कहा संबंधित विभाग से अनापति प्रमाणपत्र की स्थिति की जानकारी लेते हुए उक्त भू स्थल का मापी कराएं और इसके साथ ही आगे की कार्रवाई को प्रारंभ करें। जिससे जल्द से जल्द प्रस्तावित समाहरणालय निर्माण कार्य को प्रारंभ किया जा सके। वहीं जवाहर तलाव के सौंदर्यीकरण, टूटे बाउंड्री का मरम्मती कराते हुए और आवश्यक कार्यों के प्रस्ताव बना कर उपलब्ध कराने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम एवं इनडोर स्टेडियम का भी निरीक्षण कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नाइकी तालाब के साफ सफाई, जल स्तर, रंग रोगन का निरीक्षण कर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित करें कि तालाब के आस पास काफी लोग निवास करते हैं और शुक्रवार को साप्ताहिक हार्ट बाजार भी लगता है तालाब में गंदगी या इससे बदबू आने के कारण आमजनों को स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पर सकता है इसके लिए तालाब का निरंतर साफ सफाई करवाना सुनिश्चित करें और आवश्यकताओं का प्रस्ताव उपलब्ध कराएं।

    *प्रस्तावित मल्टीपरपस राष्ट्रमानक स्टेडियम का स्थल निरीक्षण*

    उपायुक्त ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पीछे महिला कॉलेज समीपी न्यू प्रस्तावित मल्टीपरपस  राष्ट्रमानक खेल स्टेडियम का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित जिला क्रीड़ा पदाधिकारी तुषार रॉय ने जानकारी दिया कि प्रस्तावित मल्टीपरपस खेल स्टेडियम में फुटबॉल, एथेलेटिक्स, बॉलीबॉल, बास्केटबॉल के साथ अन्य खेल की सुविधा उपलब्ध रहेगी। स्टेडियम के अंदर दर्शकों के बैठने के लिए पवेलियन रहेगा साथ ही साथ प्रशासनिक भवन भी रहेगा। जिसमें जिम, चेंजिंग रूम, शौचालय, योग समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। यह स्टेडियम 5.5 एकड़ में बनेगा इसकी सारी प्रक्रिया लगभग पूर्ण कर ली गई है प्रशासनिक स्वीकृति उपरांत कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के अंदर खेल विभाग चतरा द्वारा संचालित आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र के निरीक्षण के दौरान तुषार रॉय ने जिले के खिलाड़ियों के खेल के प्रतिभा को निखाड़ने व युवा पीढ़ियों को नशा के लत से दूर कर खेल के क्षेत्र में आगे लाने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया है जो कि 1 जून 2025 से संचालित है। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी विनीता कुमारी, जिला खेल पदाधिकारी सह जनशिकायत कोषांग के नोडल पदाधिकारी तुषार रॉय, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के पीएमयू टीम समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    चतरा में ‘मौत की सवारी’ बनी ट्रैक्टर-ट्रॉली; कौलेश्वरी जा रहे 26 श्रद्धालु घायल, मची चीख-पुकार!

    March 25, 2026

    Chatra News : पुलिस अधीक्षक द्वारा रामनवमी पर्व को लेकर संवेदनशील जुलूस मार्गों का किया भौतिक सत्यापन

    March 25, 2026

    Chatra News : राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर

    March 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चतरा में ‘मौत की सवारी’ बनी ट्रैक्टर-ट्रॉली; कौलेश्वरी जा रहे 26 श्रद्धालु घायल, मची चीख-पुकार! March 25, 2026
    • Chatra News : पुलिस अधीक्षक द्वारा रामनवमी पर्व को लेकर संवेदनशील जुलूस मार्गों का किया भौतिक सत्यापन March 25, 2026
    • Chatra News : राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर March 25, 2026
    • Ranchi News : मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से संबंधित तैयारियों को ससमय पूर्ण करें पदाधिकारी,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार March 25, 2026
    • Chatra News : उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ संपन्न; चतरा के कठौतिया तालाब पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब March 25, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया चैती छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़ March 25, 2026
    • Chatra News : सहारा परिवार ने किया हनुमान चालीसा व बजरंग बाण पाठ का आयोजन March 25, 2026
    • Chatra News : खुले कुएं की लापरवाही: पिता की मौत के 2 साल बाद तीन अफसरों पर FIR, कोर्ट ने लगाई मुहर! March 25, 2026
    • Chatra News : प्रखंड में चैती छठ का पहला अर्घ्य श्रद्धा और आस्था के साथ अर्पित March 24, 2026
    • Chatra News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्षण March 24, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.