Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » दिल्ली से झारखंड के लिए खुशखबरी 6 मेडिकल कॉलेज खोलने का रास्ता साफ
    Ranchi News

    दिल्ली से झारखंड के लिए खुशखबरी 6 मेडिकल कॉलेज खोलने का रास्ता साफ

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 5, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Ranchi -झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी आज दिल्ली स्थित निर्माण भवन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा जी से सौजन्य भेंट के लिए पहुँचे। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्रालय के तमाम वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। मंत्री डॉ. अंसारी ने न केवल केंद्रीय मंत्री को झारखंडी हस्तनिर्मित अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया, बल्कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कई गंभीर और दूरदर्शी मांगें भी मजबूती से रखीं।

    बैठक के दौरान डॉ. इरफान अंसारी ने झारखंड में मेडिको सिटी की मांग को प्राथमिकता दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में प्रतिदिन हज़ारों की संख्या में मरीज आते हैं, लेकिन सीमित संसाधनों के कारण उन्हें अक्सर दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता है। स्वास्थ्य सेवाओं को समर्पित एक सम्पूर्ण मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर (मेडिको सिटी) राज्य के लिए आवश्यक है।

    डॉ. अंसारी ने NMC नॉर्म्स का हवाला देते हुए बताया कि झारखंड जैसे राज्य में जनसंख्या अनुपात के हिसाब से कम से कम 39 मेडिकल कॉलेज होने चाहिए, जबकि वर्तमान में केवल 9 ही हैं। उन्होंने 6 नए मेडिकल कॉलेजों की मंजूरी की मांग करते हुए कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार की स्वीकृति अनिवार्य है।

    राज्य में 213 इंपैनल्ड अस्पतालों के आयुष्मान भारत (PMJAY) योजना के तहत लंबित भुगतान पर भी मंत्री ने चिंता जताई। उन्होंने बताया कि ED के हस्तक्षेप के कारण भुगतान बाधित है, जिससे मरीजों और अस्पतालों को गंभीर दिक्कतें हो रही हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए।

    डॉ. अंसारी ने संथाल परगना में एम्स स्थापना पर केंद्रीय सरकार का आभार जताते हुए राजधानी रांची में भी एम्स की स्थापना की मांग की। उन्होंने कहा कि रांची राज्य की चिकित्सा गतिविधियों का केंद्र है और वहां एक एम्स की सख्त जरूरत है। साथ ही उन्होंने 100 वर्ष पूर्ण कर चुके रिनपास को अपग्रेड करने की भी मांग की। उन्होंने इस मौके पर नड्डा जी को रिनपास के शताब्दी समारोह में आमंत्रित किया और रांची से उनके व्यक्तिगत जुड़ाव की भी चर्चा की।

    स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य में नकली दवाओं की बढ़ती समस्या को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की और मेडिसिन टेस्टिंग लैब खोलने की मांग रखी। केंद्रीय मंत्री ने इस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए दो टेस्टिंग लैब्स देने की स्वीकृति दी, जो राज्य की फार्मेसी सुरक्षा को मजबूत करेगा।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने डॉ. अंसारी की सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए विभाग को निर्देशित किया कि झारखंड को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में पूरा सहयोग मिले। उन्होंने मेडिको सिटी के लिए आर्थिक सहयोग और रांची में एम्स की घोषणा करते हुए भरोसा दिया कि जल्द ही इस दिशा में कार्य होगा।

    बैठक के उपरांत डॉ. इरफान अंसारी ने कहा —
    *हमने जो मांगा, वह हमारा हक था — और आज हमने अपना हक केंद्र से लिया है। स्वास्थ्य को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना मेरा संकल्प है और मैं इसे हर हाल में पूरा करूँगा।*

    *उन्होंने यह भी कहा कि यह अफसोस की बात है कि ये काम पहले हो जाना चाहिए था, लेकिन अब वह खुद डॉक्टर होने के नाते स्वास्थ्य सेवा के हर पहलू को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझकर निर्णय ले रहे हैं और उसका सीधा लाभ झारखंड की जनता को मिल रहा है।*

    उन्होंने यह भी ज़िक्र किया कि रिम्स-2 जैसे प्रोजेक्ट का कुछ लोग विरोध कर रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा, “स्वास्थ्य क्षेत्र में राजनीति नहीं होनी चाहिए। ये जनता की ज़िंदगी का सवाल है।” इस पर केंद्रीय मंत्री ने समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि यह विरोध अनुचित है और उन्हें जानकारी दी जाए कि कौन लोग इसमें बाधा पहुँचा रहे हैं। डॉ. अंसारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाली बैठकों की सीमाओं का उल्लेख करते हुए आग्रह किया कि सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों को समय-समय पर दिल्ली बुलाया जाए ताकि संवाद में स्पष्टता आए। इस पर केंद्रीय मंत्री ने हामी भरी और कहा कि भविष्य में इस पर अमल किया जाएगा। यह बैठक सिर्फ औपचारिकता नहीं थी — यह झारखंड के स्वास्थ्य भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक मोड़ था। डॉ. इरफान अंसारी ने यह साबित कर दिया कि अगर नीयत साफ हो और नज़रें दूर तक देख सकें, तो कम समय में भी बड़ी लकीर खींची जा सकती है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग ने जो संकल्प लिया है, उसे साकार करने के लिए केंद्र और राज्य अब एक साथ खड़े हैं।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    बरसात को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को दिए सख्त निर्देश, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा

    July 20, 2026

    भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्य समिति बैठक: नामकुम में तीन दिवसीय महा संवाद

    July 19, 2026

    रांची एसएसपी के निर्देश पर डोरंडा थाना में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित ।

    July 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    • सिमरिया  प्रखण्ड के मो० एकबाल अंसारी बने कांग्रेस के चतरा जिला उपाध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी संगठन को मजबूत करने बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष  की माहौल August 3, 2026
    • शराब तस्करी का बड़ा जाल फटा: चतरा-डोभी मार्ग पर ट्रक पलटा अवैध शराब बरामद August 3, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने हेरुआ डैम, पिक्चर टाइम थियेटर, महादेवी वर्मा महिला कॉलेज एवं छठ तालाब का किया निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश August 2, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.