Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » हेमंत सरकार आदिवासियों की खेतिहर जमीन से बेदखल करना चाहती है: बाबूलाल मरांडी
    Ranchi News

    हेमंत सरकार आदिवासियों की खेतिहर जमीन से बेदखल करना चाहती है: बाबूलाल मरांडी

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी ने रांची के कांके के नगडी में आदिवासी रैयतों एवं किसानों की उपजाऊ खेतिहर जमीन पर निर्माण की योजना का विरोध कर रहे आदिवासी-किसान रैयतों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना।
    उन्होंने इस निर्माण कार्य को झारखंड के विकास की आड़ में विनाश करार दिया है।

    उन्होंने कहा कि यहां जो लोग वर्षों से खेती-बाड़ी कर अपनी आजीविका चला रहे हैं, उन्हें आखिर क्यों उजाड़ा जा रहा है? इन किसानों ने कौन-सा अपराध किया है जो उनकी उपजाऊ जमीन छीनी जा रही है? सरकार यदि अस्पताल ही बनाना चाहती है तो रांची के चारों ओर बंजर भूमि की कोई कमी नहीं है। अगर उन्हें नहीं मिल रही है तो हम खोजने को तैयार हैं।

    श्री मरांडी ने आगे कहा कि इस क्षेत्र में एक ओर 202 एकड़, दूसरी ओर 25 एकड़ ज़मीन है। सरकार को सोचना चाहिए कि क्या ये सही निर्णय है? उपजाऊ खेतों को बर्बाद करके अस्पताल बनाएंगे, तो ये विकास नहीं, झारखंड का विनाश है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपील किया की वे एक बार यहां आकर देखें कि वास्तव में क्या हो रहा है।

    नेता प्रतिपक्ष ने याद दिलाया कि इससे पहले भी लॉ यूनिवर्सिटी के निर्माण के समय ऐसे ही खेती की ज़मीन ली गई थी, और तब भी स्थानीय लोग विरोध में धरने पर बैठे थे।

    उन्होंने कहा कि मैं पहले भी इस जमीन पर आ चुका हूं, लेकिन तब स्पष्ट नहीं था कि कौन-सी जगह छोड़ी गई है। अब स्पष्ट दिख रहा है कि सरकार की वक्र दृष्टि फिर से इस ज़मीन पर पड़ गई है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

    उन्होंने कहा कि सरकार को विकास के नाम पर आदिवासी-किसानों की आजीविका नहीं छीननी चाहिए। झारखंड की आत्मा उसकी मिट्टी, खेत और किसान हैं, और इन्हीं के विनाश से राज्य का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी ने इस पूरे घटनाक्रम की कड़ी निंदा करते हुए इसे आदिवासी अधिकारों का सीधा उल्लंघन बताया है।

    बाबूलाल मरांडी ने नगड़ी के रैयतों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा को न केवल सुना, बल्कि सरकार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि हेमंत सरकार आदिवासियों के खेतिहर जमीन से बेदखल करना चाहती है, आदिवासी के पास जीविकोपार्जन चलाने के लिए अपनी खेती बाड़ी के अलावा और कोई साधन नहीं है।

    उन्होंने कहा कि ग्रामसभा की अनुमति के बिना किसी की भी जमीन को अधिग्रहण करना गैरकानूनी है। संविधान के अनुसार आदिवासियों को उनकी जमीन पर अधिकार है, और भाजपा उनके साथ खड़ी है। पुलिस बल लगाकर आदिवासियों की ज़मीन छीनने की इजाज़त किसी को नहीं दी जा सकती।

    श्री मरांडी ने सीधे तौर पर हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार “झारखंड को बेचने” पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि नगड़ी के रैयतों की ज़मीन पहले कभी Acquire नहीं हुई थी, और न ही कोई कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई है।

    उन्होंने कहा की ग्रामीणों ने ज़मीन अधिग्रहण की पूरी फाइल दिखाई है। उसमें न कोई अधिसूचना, न मुआवज़ा, न ग्रामसभा की सहमति। ये सब लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा है। भाजपा यह अन्याय नहीं होने देगी।

    *भाजपा देगी न्याय की लड़ाई को धार*

    बाबूलाल मरांडी ने ऐलान किया कि भाजपा पूरे मामले को विधानसभा से लेकर सड़क तक उठाएगी। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो पार्टी न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएगी। उन्होंने कहा की रैयतों की जमीन छीनने की कोशिश को हम विफल करेंगे। हेमंत सरकार के इस तानाशाही रवैये के खिलाफ जनांदोलन होगा। इस मौके पर अशोक बड़ाईक, बाल्कू उरांव, सहित गाँव के सैकड़ो आदिवासी रैयत उपस्थित थे।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    जातीय जनगणना में ओबीसी कॉलम की मांग, 16 सितंबर को लोकभवन तक कांग्रेस का पैदल मार्च

    September 12, 2026

    बरसात को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को दिए सख्त निर्देश, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा

    July 20, 2026

    भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्य समिति बैठक: नामकुम में तीन दिवसीय महा संवाद

    July 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    • सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरी चोरी मामले में एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी September 20, 2026
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.