Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » पूनम ने नेशनल स्तर पर आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में किया शानदार प्रदर्शन,जीता गोल्ड मेडल
    Chatra News

    पूनम ने नेशनल स्तर पर आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में किया शानदार प्रदर्शन,जीता गोल्ड मेडल

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र के एक छोटे से गांव डाढ़ा से निकल कर पूनम ने राष्ट्रीय फलक पर परचम लहराया है। पूनम खलको राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाली जिले की पहली खिलाड़ी बन गई है। पूनम की इस सफलता से ना सिर्फ उसके परिजन गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, ब्लकि जिले के खेल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में भी हर्ष है। चतरा की पूनम खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में झारखंड फुटबॉल टीम से प्रतिनिधि कर रही थी। अपने शानदार खेल का प्रदर्शन कर उन्होंने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में गोल्ड मेडल प्राप्त कर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। पूनम टीम में
    राइट साइड बैक की पोजिशन से खेलती है। उन्होंने अपनी लग्न और मेहनत के बदौलत ना सिर्फ झारखंड महिला फुटबॉल टीम में अपनी जगह बनाई, बल्कि दो वर्षों के कड़ी तपस्या के बाद नेशनल खेल में हिस्सा लेकर गोल्ड मेडलिस्ट बनी। यह पहला मौका है जब चतरा जिले से किसी खिलाड़ी ने फुटबॉल में नेशनल स्तर पर मेडल जीता है। पुनम खलखो डाढ़ा गांव निवासी किसान मनोज खलखो की पुत्री है।

    चार से 15 मई तक बिहार के बेगुसराय में आयोजित था नेशनल गेम्स

    खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का मेजबानी इस बार बिहार राज्य को मिली थी। बिहार के बेगुसराय में 4 से 15 मई तक नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित था। पुनम ने इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस टूर्नामेंट में देश के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से 8500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें झारखंड महिला फुटबॉल टीम ने फाइनल में जीत हासिल किया। पूनम 19 मई को चतरा वापस लौट रही है। जिला खेल कार्यालय के द्वारा पूनम के स्वागत की तैयारी की जा रही है।

    खेलो इंडिया फुटबॉल सेंटर से पूनम ले रही है प्रशिक्षण

    पूनम खलको चतरा के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेल विभाग द्वारा संचालित
    खेलो इंडिया सेंटर से फुटबॉल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। जहां फुटबॉल कोच बासुदेव उरांव उनकी प्रतिभा को निखारने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। फुटबॉल प्रशिक्षक बासुदेव उरांव ने कहा कि
    पुनम की इस उपलब्धि चतरा जिले के अन्य फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि पुनम ने अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन से यह साबित कर दिया कि छोटे गांव व शहरों से भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं।

    चतरा जिले के लिए गौरव का क्षण : डीएसओ

    जिला खेल पदाधिकरी तुषार राय ने कहा कि पूनम की यह सफलता चतरा जिले के लिए गौरव का क्षण है। चतरा की बेटी ने राष्ट्रीय मंच पर गोल्ड मेडल जीत कर अपनी छाप छोड़ी है। पुनम चतरा की पहली गोल्ड मेडल जीतने वाली खिलाड़ी बनी है। उन्होंने कहा कि झारखंड खेल नीति 2022 के तहत अब पूनम को 75 हजार रुपए की इनामी राशि भी मिलेगा। पूनम के इस उपलब्धि से स्थानीय युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह भी बढ़ेगा।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    घर लौट रहे सीआरपीएफ जवान की मौत, कोयला ढुलाई पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, 20 घंटे से सड़क जाम

    July 10, 2026

    चतरा में राजद विधायक सुरेश पासवान का भव्य स्वागत, संगठन विस्तार और जनहित के मुद्दों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

    July 10, 2026

    Chatra News : बारिश नहीं होने से किसानों में मायूसी,धान के बिचड़े की आधी अधूरी नहीं हो पाई पूरी

    July 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • घर लौट रहे सीआरपीएफ जवान की मौत, कोयला ढुलाई पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, 20 घंटे से सड़क जाम July 10, 2026
    • चतरा में राजद विधायक सुरेश पासवान का भव्य स्वागत, संगठन विस्तार और जनहित के मुद्दों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा July 10, 2026
    • Chatra News : बारिश नहीं होने से किसानों में मायूसी,धान के बिचड़े की आधी अधूरी नहीं हो पाई पूरी July 10, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी-पांडेमहुआ मार्ग पर खतरे की घंटी: गाहड़ी नदी ने सड़क निगल ली, गांवों की आवाजाही संकट में July 9, 2026
    • Chatra News : अफीम मामले का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया July 9, 2026
    • Crime news : घर से निकलकर लौट न सकी बेटी: सिदकी गांव में कुएँ से मिली 19 वर्षीय शांति की मौत ने दौलत-रिश्तों पर सवाल खड़े किए” July 9, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज वन विभाग कर्मियों पर सशस्त्र हमले व वाहन छुड़ाने का मामला July 9, 2026
    • Crime news : जमीन विवाद में हत्या का नामजद एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल; अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी July 8, 2026
    • Chatra News : अवैध अफीम की खेती मामले में फरार आरोपी को भेजा गया जेल July 8, 2026
    • रांची एसएसपी के निर्देश पर डोरंडा थाना में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित । July 8, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.