Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » आरएनएम कॉलेज में स्वतंत्रता आंदोलन में उर्दू भाषा कि भूमिका पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन।
    Chatra News

    आरएनएम कॉलेज में स्वतंत्रता आंदोलन में उर्दू भाषा कि भूमिका पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 11, 2025Updated:May 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : हंटरगंज के राम नारायण मेमोरियल कॉलेज के सभागार में उर्दू विभाग के द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन में उर्दू भाषा कि भूमिका पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार की अध्यक्षता उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ० फहीम अहमद एवं संचालन प्रो कमरुद्दीन अंसारी ने किया।मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के प्राचार्य प्रो० जैनेंद्र कुमार सिंह उपस्थित थे।इस मौके पर आईंक्यूएससी कोऑर्डिनेटर प्रो अनिल कुमार सिंह,अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष हाजी ताहिर हुसैना सोशियोलॉजी विभाग के डा० राजीव रंजन तिवारी,फिजिक्स विभाग के डा० रामजीत यादव मुख्य रूप से मौजूद थे।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि भाषा ही मनुष्य और पशु में फ़र्क करता है। उन्होंने आगे कहा कि मुस्लिम शासक भारत आए तो अपने साथ वेश भूषा और अरबी फारसी भाषा भी साथ लाए।यहां की कई भाषाओं के साथ संस्कृत और हिन्दी के साथ मिश्रण हुआ और नए भाषा उर्दू की उत्पति हुई जो जन जन की बोल चाल की भाषा बन गई।उर्दू भाषा के शब्द ने लोगों के दिलों तक पहुंच गया।अन्य भाषाओं के साथ उर्दू भाषा ने भी स्वतंत्रता आंदोलन में महती भूमिका निभाई।भारतीय संविधान के आठवीं अनुसूची में इस का उल्लेख मिलता है।हिंदी की तरह ही उर्दू भी मूल रूप से भारतीय भाषा है।किसी भी भाषा का उपेक्षा नहीं होनी चाहिए अन्य भाषाओं की तरह इस भाषा का भी आदर होना चाहिए और इसके विकास के लिए संयुक्त प्रयास हम सब की जिम्मवारी होनी चाहिए।हिंदी उर्दू दोनों भारतीय भाषा है दोनों जुड़वां बहने हैं।किसी के साथ भेद भाव नहीं होनी चाहिए।जब भारत देश गुलामी की जंजीरों से जकड़ा हुआ था तो इस भाषा के विद्वानों ने अपने काव्य और कहानियों के माध्यम से आजादी की बिगुल फूंका।इतिहास के पन्नों में आज भी देखा जा सकता है।इस अवसर पर अध्यक्षीय संबोधन में उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ० फहीम अहमद ने कहा कि जंग आजादी में उर्दू अखबारों और साहित्यकारों ने देश की आजादी के खातिर अंग्रेजों के जुल व बर्बियत के शिकार हुए।कई साहित्यकारों की किताबों और अखबार के संपादकों को जेल जाना पड़ा।कई को शहीद कर दिया गया।कितने किताबों, अखबारों और पत्रिका पर पाबंदी लगाई गई।उन्होंने आगे कहा कि उर्दू का पहला अखबार जाम ए जहां नुमा था जो 1823 में कलकत्ता से प्रकाशित हुआ था। ईस्ट इंडिया कम्पनी अपनी आवश्यकता के अनुसार कभी उर्दू तो कभी फारसी में साप्ताहिक प्रकाशित किया जाता था।1823 ई से 1857 ई तक उर्दू भाषा में 122 अखबार प्रकाशित हुए।1858 ई से 1900 ई तक चार सौ से अधिक उर्दू समाचार पत्र अस्तित्व में आ चुके थे।जिस में लगभग पच्चीस फीसदी उर्दू अखबार के मालिक गैर मुस्लिम थे।जिस में बड़े नाम पंडित त्रिभुन नाथ हिजर,पंडित रतन नाथ सरसार,मुंशी ज्वाला प्रसाद,बृज नारायण चकबस्त का नाम शामिल है।जबकि कॉलेज सहायक व्याख्या प्रो कमरुद्दीन अंसारी ने सेमिनार का पेपर पढ़ने के माध्यम से बताया कि 1905 में प्रेम चंद के द्वारा लिखी पुस्तक सोज ए वतन और मंटु की पुस्तक तमाशा पर अंग्रेजी हुकुम्मंत ने प्रतिबंध लगा दिया।1857 के जंग आजादी में उर्दू उर्दू शायरों में मुहम्मद शाह रंगीला ने शायरी और भाषण के माध्यम से आजादी की बिगुल फूंक दिया।आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के अगुवाई में लड़ी जा रही स्वतंत्रता संग्राम के समय दो दर्जन उत्कृष्ट कवि एकत्रित हो चुके थे।जो आजादी की लड़ाई में अपनी कलम की खुशबू फैला रहे थे।सेमिनार पेपर सफलता पूर्वक हिना फिरदौस,सलमा प्रवीण इशरत यासमीन,शाएमा परवी सानिया वहीद,रिफत फातमा नूरुननिशा और मोहम्मद वसीम अकरम का नाम शामिल है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : उपायुक्त ने सिमरिया में विद्यालय एवं रेफरल अस्पताल का किया औचक निरीक्षणछात्राओं से किया संवाद, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, भोजन एवं स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 15, 2026

    Chatra News : ईएमआरएस चारू को आदर्श आवासीय विद्यालय के रूप में विकसित करने पर जोर,उपायुक्त की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

    June 15, 2026

    Chatra News : विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान महाशिविर में पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, रक्तवीरों का बढ़ाया उत्साह

    June 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : उपायुक्त ने सिमरिया में विद्यालय एवं रेफरल अस्पताल का किया औचक निरीक्षणछात्राओं से किया संवाद, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, भोजन एवं स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश June 15, 2026
    • Chatra News : ईएमआरएस चारू को आदर्श आवासीय विद्यालय के रूप में विकसित करने पर जोर,उपायुक्त की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न June 15, 2026
    • Chatra News : विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान महाशिविर में पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, रक्तवीरों का बढ़ाया उत्साह June 14, 2026
    • Chatra News : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राजपुर पुलिस ने पोलपोल में चलाया जागरूकता अभियान, अफीम खेती के दुष्परिणामों से कराया अवगत June 13, 2026
    • बाबा घाट मैदान में छापेमारी: चार पकड़े गए, ब्राउन शुगर मिले — परिवारों में खलबली June 13, 2026
    • Chatra News : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी June 13, 2026
    • Chatra News : आईजी के आगमन पर चतरा में सुरक्षा पर नई चेतावनी; शहीद विनय भारती को नमन June 12, 2026
    • Chatra News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्ष June 12, 2026
    • प्रमोद की हत्या का दर्दनाक सच,दोस्तों के झगड़े ने जीने का हक छीन लिया, पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपी किया गिरफ्तार June 11, 2026
    • चतरा में ‘रीलबाज’ की निकली हेकड़ी; थाने में भौकाल जमाना पड़ा भारी, प्रतापपुर पुलिस ने हिरासत में लेकर सिखाया सबक June 10, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.