Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » बाल पत्रकारों ने बाल कल्याण के लिए जिला प्रशासन के कामकाज के बारे में विचारशील प्रश्न पूछे
    Ranchi News

    बाल पत्रकारों ने बाल कल्याण के लिए जिला प्रशासन के कामकाज के बारे में विचारशील प्रश्न पूछे

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 8, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Ranchi : उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री से आज दिनांक- 08 मई 2025 को समाहरणालय ब्लॉक- ए स्थित कॉन्फ्रेंस कक्ष में रांची जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों के 10 बाल रिपोर्टर सीधे बातचीत करने के लिए यूनिसेफ झारखंड और नव भारत जागृति केंद्र (एनबीजेके) द्वारा चल रहे बाल रिपोर्टर कार्यक्रम के तहत आयोजित एक संवाद सत्र कार्यक्रम में मिलें।

    *बाल अधिकारों और कल्याण पर बदलाव और मुद्दों को उठाने की कहानियाँ साझा की*

    अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठाते हुए, रांची जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों के 10 बाल रिपोर्टर आज उपायुक्त रांची से सीधे बातचीत करते हुए बाल रिपोर्टरों ने उनके जमीनी प्रयासों की कहानियाँ साझा किया। जिसमें कि ड्रॉपआउट छात्रों का फिर से नामांकन, लिंग भेदभाव को चुनौती देना और स्कूल परिसरों के पास शराब विक्रेताओं को हटाने के लिए समुदायों को संगठित करना आदि।

    छात्रों ने उपायुक्त को उन्होंने यह भी बताया कि कैसे उनकी सामूहिक आवाज़ ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में एक महत्वपूर्ण संशोधन में योगदान दिया, जो लड़कियों की शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

    इसके अलावा, बच्चों ने अपने स्कूलों में महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया, जिसमें चारदीवारी की कमी, क्षतिग्रस्त छतें और असुरक्षित या अनुपस्थित पहुंच मार्ग शामिल हैं। जिसपर उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए इस पर कार्य करने का निर्देश सम्बंधित पदाधिकारी को दिया गया।

    उपायुक्त ने सभी बच्चों को बताया की जिला प्रशासन किस तरह कार्य करती हैं

    उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने सभी आए बाल पत्रकार से पूछा की आपको जिला प्रशासन और उपायुक्त कैसे कार्य करते हैं, इसकी जानकारी हैं, जिसपर छात्रों ने बताया की उन्हें जानकारी तो हैं, जो बहुत कम हैं। जिसपर उपायुक्त ने उन्हें विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के कई महत्वपूर्ण कार्य हैं, जिसमें जिला में विधि-व्यवस्था, सरकारी कार्यालयों में कार्य का संपादन कैसे हो रहा हैं, राज्य सरकार की कल्याणकारी योजना जन-जन तक कैसे पहुंचें। साथ ही बताया की जिला प्रशासन जिला में शांति व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। कई चुनौती आती हैं, जिसपर जिला प्रशासन द्वारा इसे आपसी सहभागिता से इसे दूर किया जाता हैं एवं अन्य सभी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। जिसपर बाल पत्रकार ने कहा उन्हें सारी जानकारी मिली जिससे उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। जिला शिक्षा अधीक्षक रांची, श्री बादल राज द्वारा भी छात्रों को कई महत्वपूर्ण और ज्ञानवर्धक जानकारी दिया।

    बाल पत्रकारों ने बाल कल्याण के लिए जिला प्रशासन के कामकाज के बारे में विचारशील प्रश्न पूछे

    बाल पत्रकार ने उपायुक्त से बाल कल्याण के लिए जिला प्रशासन के कामकाज के बारे में विचारशील प्रश्न पूछे जिसपर उन्होंने बताया की जिला प्रशासन द्वारा उनके लिए कई कल्याणकारी कार्य किए जा रहें हैं।

    उपायुक्त से आईएएस अधिकारी बनने, जीवन की चुनौतियों के बारे छात्रों ने पूछा

    बाल पत्रकारों ने उपायुक्त से आईएएस अधिकारी बनने, जीवन की चुनौतियों पर काबू पाने और अपनी पूरी क्षमता तक पहुँचने के बारे में उनकी सलाह मांगी। जिसपर उन्होंने कहा की आईएएस बनने के लिए जरुरी नही आप बाहर जाए घर में रह कर बाकी जगहों से स्टडी मेटेरियल मंगा सकते हैं, ऑनलाइन भी बहुत कुछ मिल सकता हैं। पढ़ाई के लिए आत्मविश्वास होना अतिआवश्यक हैं। दृढ़ निश्चय बना कर रखना हैं। पढ़ाई अपने अनुरूप पढ़े की आप कितना याद कर पा रहें हैं, सामान्य ज्ञान, इतिहास, देश के बारे जानकारी, भौगोलिक जानकारी, सेल्फ स्टडी अति आवश्यक हैं। आत्मविश्वास और दृढ इच्छा से इसे दूर किया जा सकता हैं। छात्रों ने उपायुक्त को आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड और चित्र भी दिया। जिसको देख कर उपायुक्त काफ़ी खुश हुए।

    राज्य के लिए प्राथमिकता सबको लेकर चलना ताकि कल्याणकारी योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकें

    उपायुक्त ने बैठक में कहा की जिला प्रशासन लोगों के साथ समन्वय बना कर सभी एक दिशा में कार्य करते हैं। जिससे राज्य सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को धरातल में लाया जाता हैं। आम लोगों की अपेक्षा बहुत होती हैं, उनकी अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा बेहतर प्रयास किए जाते हैं। राज्य के लिए प्राथमिकता सबको लेकर चलना ताकि कल्याणकारी योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकें। विकास में सबकी सहभागिता होनी चाहिए।

    यूनिसेफ झारखंड की संचार विशेषज्ञ सुश्री आस्था अलंग ने कहा: “बच्चों की आवाज़ वकालत के लिए शक्तिशाली उपकरण हैं और सकारात्मक बदलाव लाने में बहुत महत्वपूर्ण हैं। जब वे उन मुद्दों के बारे में बोलते हैं जो उन्हें प्रभावित करते हैं, तो इससे ध्यान, सहानुभूति और सबसे महत्वपूर्ण बात, बदलाव आता है। यह कार्यक्रम उन आवाज़ों को बढ़ाने और यह सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया था कि उन्हें सत्ता में बैठे लोगों द्वारा सुना जाए।”  उनकी चिंताओं और उपलब्धियों पर प्रतिक्रिया देते हुए, उपायुक्त ने कहा: “इन बच्चों को उनके सामने आने वाली चुनौतियों और उनके द्वारा लाए जा रहे बदलाव के बारे में इतने आत्मविश्वास से बोलते हुए सुनना बेहद उत्साहजनक है। उनके सवाल विचारपूर्ण थे, उनके अनुभव प्रेरक थे और उनके विचार आशाजनक थे। हम सुनने और जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और हर बच्चे के लिए एक सुरक्षित, स्वस्थ और अधिक समावेशी भविष्य बनाने के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

    कभी भी अपने आप को कम ना समझें

    उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी रांची, श्री मंजूनाथ भजंत्री ने बाल रिपोर्टर सीधे बातचीत क्रम में उन्हें कहा की कभी भी अपने आप को कम ना समझें कभी यह नही सोचे की उन्हें अंग्रेजी नही आती हैं, उनकी पृष्ठभूमि ग्रामीण हैं, जिंदगी में कई चुनौतियां आती है, जिसका डट कर मुकाबला करना हैं, कभी इन चुनौतियां से नही घबराना हैं। बल्कि आपलोगों को यह ध्यान देना हैं, की हम अच्छे नागरिक कैसे बने। ज़ब आप बड़े हो कर कुछ उपलब्धि पाएंगे तों आपके अभिभावक बहुत गौरव की अनुभूति करेंगे।

    साथ ही उन्होंने सभी छात्रों से विशेष रूप से कहा की हमेशा जीवन में वैसे मित्र बनाएंगे जो आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। जो आपके भविष्य को बेहतर बनाने में आपको अच्छा सलाह दे। वैसे मित्र से दूर रहना हैं, जो नशा-पान करते हैं, जो गलत संगत में रहते हैं। जो गलत रास्ते में चलते हैं। मित्र का चयन सोच समझ कर करें ताकि अच्छा मित्र आपको अच्छा मार्गदर्शन दे। कम मित्र हो लेकिन अच्छे मित्र हो इसपर ध्यान दे। सभी अपना सामान्य ज्ञान और सबसे महत्वपूर्ण अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। इसके लिए पौष्टिक आहार है जंक फूड से दूर रहे। अगर संभव है तो मोबाइल से दूर रहे। मोबाइल का प्रयोग सिर्फ आवश्यक होने पर करें। पढ़ाई और सामन्य ज्ञान के लिए प्रयोग करें। मोबाइल का लत नहीं रखें।

    बच्चों को समाहरणालय भ्रमण कराया गया

    छात्रों (बाल पत्रकार) को   उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी रांची, श्री मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर छात्रों को समाहरणालय भ्रमण कराया गया, जहाँ उन्हें जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रांची, श्रीमती सुरभि सिंह एवं जिला शिक्षा अधीक्षक रांची, श्री बादल राज द्वारा इस बात की जानकारी दी की विभिन्न सरकारी विभाग कैसे काम करते हैं और प्रशासन बच्चों सहित नागरिकों के लिए सेवा वितरण और शासन सुनिश्चित करने के लिए कैसे काम करता है। इस इंटरैक्टिव प्लेटफ़ॉर्म ने न केवल बच्चों को रांची में उच्चतम जिला स्तर पर सुनने का मौका दिया, बल्कि शासन और युवा परिवर्तनकर्ताओं की आवाज़ के बीच की खाई को पाटने में भी मदद की।

    जानकारी हो की यूनिसेफ दुनिया के सबसे वंचित बच्चों तक पहुँचने के लिए दुनिया के कुछ सबसे कठिन स्थानों पर काम करता है।  190 से ज़्यादा देशों और क्षेत्रों में, हम हर बच्चे के लिए, हर जगह, हर किसी के लिए एक बेहतर दुनिया बनाने के लिए काम करते हैं।

    इस बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक रांची, श्री बादल राज, सुश्री आस्था अलंग – संचार विशेषज्ञ, यूनिसेफ,  प्रीति श्रीवास्तव- बाल संरक्षण विशेषज्ञ यूनिसेफ़, श्री राजेश झा, संचार सलाहकार, यूनिसेफ़, सुश्री देबांजलि मंडल- ज्ञान प्रबंधन सलाहकार, यूनिसेफ़ एवं नव भारत जागृति केंद्र के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    जातीय जनगणना में ओबीसी कॉलम की मांग, 16 सितंबर को लोकभवन तक कांग्रेस का पैदल मार्च

    September 12, 2026

    बरसात को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को दिए सख्त निर्देश, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा

    July 20, 2026

    भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्य समिति बैठक: नामकुम में तीन दिवसीय महा संवाद

    July 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    • सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरी चोरी मामले में एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी September 20, 2026
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    • चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना September 19, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.